Ms News Time 24

Ms News Time 24 NEWS TIME 24

https://youtu.be/W5wkdIVQucQ?si=Qu1qbe6OCQ5aq2Lb
01/10/2025

https://youtu.be/W5wkdIVQucQ?si=
Qu1qbe6OCQ5aq2Lb

नर्मदापुरम जिला समेत पूरे मध्यप्रदेश में अपनी स्वच्छता एवं ग्रामीणों के आपसी भाई-चारे के लिए के लिए मशहूर ग्राम र....

01/10/2025

Narmadapuram: श्री शंकर उत्सव समिति ने एस पी एम गेट नंबर चार पर विराजित की शिव प्रतिमा।

नितिन सिंह सिसोदिया को करणी सेना नर्मदापुरम का नियुक्त किया गया जिला सचिव।Narmadapuram:  सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी...
30/09/2025

नितिन सिंह सिसोदिया को करणी सेना नर्मदापुरम का नियुक्त किया गया जिला सचिव।

Narmadapuram: सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले, कर्मठ, निष्ठावान एवं ऊर्जावान साथी श्री नितिन सिंह सिसोदिया लुहारिया कला को मुखिया जीवन सिंह जी शेरपुर,की अनुशंसा से करणी सेना परिवार नर्मदापुरम, नर्मदापुरम जिला सचिव के पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।🎉💐 आपकी संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यक्षमता और जनसेवा की भावना निश्चित ही करणी सेना परिवार, मध्यप्रदेश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने नए दायित्व का कुशलता से निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।..

Narmadapuram: श्री शंकर उत्सव समिति एस. पी. एम गेट नंबर चार क़े द्वारा विराजित क़ी गई शिव जी की सुंदर प्रतिमा।एस. पी. एम क...
30/09/2025

Narmadapuram: श्री शंकर उत्सव समिति एस. पी. एम गेट नंबर चार क़े द्वारा विराजित क़ी गई शिव जी की सुंदर प्रतिमा।

एस. पी. एम कॉलोनी क़े गेट नंबर चार क़े समीप भोले नाथ जी की बहुत ही मनमोहक प्रतिमा विराजित क़ी गई है, जो लोगो क़े आकर्षण का केंद्र बन रही है, भोले नाथ क़े इस पंडाल को भी इस तरह से सजाया गया है की भक्त गण उसे दूर दूर से देखने आ रहे है, श्री शंकर उत्सव समिति एस. पी. एम गेट नंबर चार क़े सदस्य सन्नी लुटारे, अनवर कुशराम, अमित बनवारी, अंकित बरखने, ईशु कठोटिया, लक्की बनवारी, गौरव राजोरिया,पारश, विपुल, नानू एवं सभी सदस्य क़े सहयोग से सेवा की जा रही है।

 #नर्मदापुरम ➡️कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने पिपरिया के संडिया घाट पहुंच कर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा➡️घ...
30/09/2025

#नर्मदापुरम
➡️कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने पिपरिया के संडिया घाट पहुंच कर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा
➡️घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम, साफ सफाई एवं सुचारू यातायात के दिए निर्देश
__________________________________________

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने सोमवार को पिपरिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत सांडिया पहुंचकर नवदुर्गा उत्सव उपरांत आगामी मूर्ति विसर्जन के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान Sp narmadapuram श्री साई कृष्णा थोटा, एसडीएम पिपरिया श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार श्री वैभव बैरागी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपाथित रहे।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि विसर्जन के दौरान घाट स्थल तक यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए तहसीलदार तथा पुलिस प्रशासन समुचित प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सूर्यास्त के पश्चात मूर्ति विसर्जन न किया जाए, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी एवं अन्य प्रचार माध्यमों से पूर्व में ही जानकारी प्रसारित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों एवं नदी की सफाई नियमित रूप से की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सुरक्षा दृष्टि से घाटों पर होमगार्ड बल की तैनाती की जाए, साथ ही पीए सिस्टम की व्यवस्था कर आवश्यक सूचनाओ का प्रसार समय पर किया जाए।

कलेक्टर ने घाटों एवं पहुंच मार्गों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बड़ी मूर्तियों के विसर्जन हेतु उपयोग होने वाली क्रेन की सतत मॉनिटरिंग की जाए। इसके अतिरिक्त केवल अनुभवी तकनीशियन द्वारा ही क्रेन का संचालन करवाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा भी विसर्जन स्थल पर हर प्रकार की स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।
__________________________________________

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Sp Narmadapuram

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज प्रातः आकस्मिक निधन...
30/09/2025

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया. दिल्ली AIIMS में उन्होंने आखिरी सांस ली.

मेरठ के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.आरोप है कि बीमा की मोटी रकम हासिल करने के लिए एक शख्स ने अपनी...
30/09/2025

मेरठ के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.आरोप है कि बीमा की मोटी रकम हासिल करने के लिए एक शख्स ने अपनी पत्नी, मां और पिता की हत्या की साजिश रची. पहले करोड़ों का बीमा कराया और फिर एक-एक कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया. मामला तब खुला जब पिता की मौत पर आरोपी ने अलग-अलग कंपनियों से 39 करोड़ रुपये का क्लेम दाखिल किया. जांच में कई फर्जी कागजात बरामद हुए.खुलासा यह भी हुआ कि पत्नी और मां की मौत के बाद आरोपी पहले ही बीमा क्लेम से लाखों रुपये वसूल चुका था. शक है कि दोनों की हत्या कर उसे हादसा दिखाया गया था. फिलहाल पुलिस हत्यारोपी और उसके सहयोगी को हापुड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

सलमान अली आग़ा ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की आतंकवाद पर पोल खोल दी. उन्होंने ऐलान किया कि पूरी पाकिस्तानी टीम अपनी मैच फ़...
29/09/2025

सलमान अली आग़ा ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की आतंकवाद पर पोल खोल दी. उन्होंने ऐलान किया कि पूरी पाकिस्तानी टीम अपनी मैच फ़ीस भारत के हमले में मारे गए नागरिकों के लिए दान करेगी. यह हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 7 मई को पाकिस्तान पर हमले में आम नागरिक नहीं बल्कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी ,जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार वाले और लश्कर ए तैयबा के आतंकी मारे गए थे.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति में सरगर्मी बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ह...
29/09/2025

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति में सरगर्मी बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हसनपुर से विधायक तेजप्रताप यादव शनिवार (27 सितंबर) को महुआ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे. इस दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास और स्थानीय नेताओं पर खुलकर हमला बोला.

तेजप्रताप यादव ने महुआ में जनसंवाद किया और कई मंदिरों में माथा टेका. उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान आरजेडी के मौजूदा विधायक डॉ. मुकेश रोशन को निशाने पर लिया. तेजप्रताप ने कहा कि मुकेश रोशन ने महुआ क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया और केवल विधायक फंड का गलत उपयोग किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने अपने भाई-भतीजा और करीबियों को लाभ पहुंचाया, जिससे यहां का आम जनता प्रभावित हुई.

Asia कप 2025 का फाइनल जीतकर भारत ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की, लेकिन ट्रॉफी लेने से इनकार की वजह से ये अभी तक का सबसे अनोख...
29/09/2025

Asia कप 2025 का फाइनल जीतकर भारत ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की, लेकिन ट्रॉफी लेने से इनकार की वजह से ये अभी तक का सबसे अनोखा मैच साबित हुआ. भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, लेकिन फाइनल मैच के बाद पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.

इस घटना ने खेल प्रेमियों में खुशी के साथ-साथ राजनीति की बहस भी छेड़ दी. शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने इस पर तीखा बयान दिया और कहा, "पहले हाथ भी मिलाया, फोटो भी खिंचवाया और अब ये नौटंकी क्यों?"

Address

C21 Rachna Nagar Bhopal
Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ms News Time 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ms News Time 24:

Share