05/09/2026
यूपी के पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित पर पत्नी से मारपीट का आरोप,पत्नी को पीटा,बाल पकड़ घसीटा,कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा की शिकायत पर FIR, मारपीट का VIDEO VIRAL !
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित विवादों में हैं। उनकी पत्नी और कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने उन पर घर पहुंचकर मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला और पुरुष के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। अर्चना पांडा की शिकायत के मुताबिक, गुड्डू पंडित ने उन्हें धक्का देकर गिराया और कथित तौर पर बाल पकड़कर घसीटा। वीडियो में महिला अपने बचाव के लिए झाड़ू से वार करती भी दिखाई देती है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले में वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
#