22/04/2021
अब घर बैठे शादी-विवाह की अनुमति मिलेगी व्हाट्सएप नंबर पर... एसडीएम प्रमोद गुर्जर की अनुकरणीय पहल....
व्हाट्सएप नंबर किया जा रही ------
*रोहित चौधरी बरेली* - देश प्रदेश व नगरों में लोगों के लिए काल बनी महामारी कोरोना से जहाँ जनता कर्फ्यू के साये में लोग घरों में कैद हैं , बही स्थानीय प्रशासन की पहल की हो रही सराहना ।
सनातन धर्म संस्कृति के सोलह संस्कारों में पाणिग्रहण संस्कार भी मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना गया .इस लाँकडाउन के दौर में जिन्होंने अपनी बेटी या बेटा के संबंध तय कर शादी की तिथि र्निधारित की थी उनके लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ने कार्यालय में चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए | विवाह समारोह की अनुमति लेने को लेकर बरेली एसडीएम प्रमोद गुर्जर की अनुकरणीय पहल सामने आई है श्री गुर्जर ने शादी विवाह की अनुमति घर बैैठे व्हाट्सएप नंबर पर शुरू की है जिससे कोई भी व्यक्ति परेशान ना हो सके और आसानी से उसे अनुमति मिल सके एसडीएम ने आवेदन का प्रारूप भी व्हाट्सएप पर शेयर किया है और प्रक्रिया भी बिंदुवार बताई गई है घर बैठे आवेदन भरकर ऑनलाइन ही एसडीएम कार्यालय के नंबर पर भेजना है जांच के बाद आपके मोबाइल व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आएगा कि आप को अनुमति प्राप्त हो गई है |
*व्हाट्सएप नंबर किए जारी -----*
एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने घर बैठे व्हाट्सएप पर शादी की अनुमति के लिए अन विभागीय कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं मोवाईल नंबर - *7000753905,9340864348,9752788431* -- इन नंबरों पर आप व्हाट्सएप आवेदन कर सकते हैं और इन्हीं नंबरों से आपको शादी विवाह की अनुमति भी प्राप्त होगी |
*रोहित चौधरी - बरेली*
*बंसल न्यूज़ - मध्यप्रदेश /छत्तीसगढ़*
*दैनिक सांध्य प्रकाश न्यूज़ - (बरेली/रायसेन)*
*मो - 7000489027*