fadu93

fadu93 hlo Dosto,
aap ka dost or host

26/08/2026

उत्तरप्रदेश : झाँसी का यह मामला हैरान करने वाला है शादी के केवल डेढ़ महीने बाद ही पत्नी का राज खुल गया पति को नींद की गोलियां खिला कर प्रेमी को रोज रात को घर पर बुलाती थी।

एक बात समझ नहीं आती जब यही सब करना है तो शादी क्यों करती हैं..?

26/08/2026

*Big Breaking*

*कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत*

*फरियादी का आरोप- पुलिस ने थाने से भगाया, FIR दर्ज नहीं की*

*घटना रात करीब 3 बजे की*

*फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल*

*फरियादी अजय बैरागी शिकायत लेकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचा*

*फरयादी का आरोप,पुलिस ने उसकी शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज करने के बजाय उसे थाने से वापस भेजा*

*फरियादी बोला थाना प्रभारी ने उससे कहा कि रात में डिस्टर्ब मत करो और दोपहर 12 बजे थाने आना*

*पुलिस की कार्यप्रणाली और घटना के बाद कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर उठ रहे सवाल*

*फायरिंग करते हुए वीडियो आया सामने*

25/08/2026

राजधानी भोपाल में चयनित शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत पिछले 5 दिनों से निर्जल अनशन पर थे अपनी मांगो को लेकर ।

पुलिस ने आज नरेंद्र सिंह राजपूत को बल पूर्वक उठाकर अस्पताल पहुंचाया

पद वृद्धि की मांग को लेकर नीलम पार्क में धरना दे रहे थे चयनित शिक्षक

शिक्षक भर्ती वर्ग 2 वर्ग 3 में पद वृद्धि की मांग कर रहे चयनित शिक्षक

25/08/2026

BJP विधायक की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़
कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपटना स्थित आरती उक्काडा मंदिर में VIP एंट्री को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुमकुरु ग्रामीण सीट से BJP विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या ने मंदिर के गर्भगृह में तुरंत प्रवेश की मांग की।

ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने भीड़ का हवाला देते हुए करीब 2 मिनट इंतजार करने का अनुरोध किया। इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई और आरोप है कि ऐश्वर्या ने महिला पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला SI ने भी पलटकर थप्पड़ मार दिया।

मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज होने की जानकारी बताई जा रही है।

24/08/2026

इंदौर के पलासिया चौराहे पर जब गोरिल्ला ने संभाला ट्रैफिक.....रॉंग साइड, रुल्स तोड़ने पर रोका

02/08/2026

ये रहा बेल्ट से मारने वाले आरोपी का बाद में माफी मांगते हुए वीडियो 👍

01/08/2026

जांजगीर-चांपा जिले के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला के हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक के ऊपर आरोप है कि उसने स्कूली बच्चों के सामने पेंट उतार पेशाब की और स्कूली छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

हेडमास्टर के इस हरकत से डरे हुए बच्चों ने घर जाकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई तो गुस्साए परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि हेडमास्टर अर्धनग्न अवस्था में अपनी कुर्सी पर बैठा था। परिजनों ने इसका वीडियो भी बनाया है। वीडियो बनते देख हेडमास्टर ने जल्दबाजी में पैंट पहन ली। इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम स्कूल पहुंची और हेडमास्टर को थाने ले गई। इसके बाद गांव के कई अभिभावक भी बच्चों के साथ पामगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला का है।

01/08/2026

प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहने वाली रुचिका सिंह अब रो रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे इतनी शर्म आ रही है कि मैं आंखें भी नहीं उठा पा रही। मैं सभी से क्षमा मांगती हूं, कृपया मुझे माफ कर दीजिए, प्लीज। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। इसके बाद मैं कभी ऐसा कुछ नहीं करूंगी, न ही कभी ऐसी कोई पोस्ट करूंगी।" मुझे उम्मीद है कि छात्रों को यह समझ आ गया होगा कि ये नेता आएंगे, आपको भड़काएंगे और चले जाएंगे, उन्हें आपके भविष्य की कोई परवाह नहीं होगी। अपने कर्मों के लिए आप ही जिम्मेदार हैं।

31/07/2026

मरीज को जिंदा बताकर पैसे लूटता रहा प्राइवेट अस्पताल, परिजनों ने काटा हंगामा

एक प्राइवेट हॉस्पिटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें एक युवक आरोप लगा रहा है कि हमारे परिवार की महिला रात को ही मर चुकी थी।

लेकिन डॉक्टर मरी हुई महिला को जिंदा बताकर रातभर उसके ईलाज के नाम पर परिवार वालों से पैसा लूटते रहे।

वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है कि की ये कहा का है और क्या मामला बिल्कुल सही है
#

Address

Home 92 Kolar Colony Bhopal
Bhopal
462016

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when fadu93 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to fadu93:

Shortcuts

Share