08/09/2026
चेहरे पर मासूमियत, स्टाइल मॉडल जैसा… लेकिन सूटकेस खुला तो सामने आया शराब तस्करी का बड़ा खेल! 😳
बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास कोच से करीब 75 लीटर महंगी ब्रांडेड विदेशी शराब बरामद हुई।
RPF और CIB की टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय नेहा कुमारी और उसके साथ मौजूद युवक ईशान कुमार को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि शराब को दो सूटकेस में छिपाकर ले जाया जा रहा था।
सबसे बड़ा सवाल—बिहार में जहां शराब रखना और ले जाना कानूनन प्रतिबंधित है, वहां इतनी बड़ी मात्रा में शराब आखिर किसके लिए और कहां पहुंचाई जा रही थी?
पूछताछ और जांच में इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आने की उम्मीद है।