Awaz Express News

Awaz Express News आवाज़ एक्सप्रेस
हर मुद्दा, हर नज़र, सिर्फ़ सच की ख़बर।
भोपाल से संचालित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म है

30/09/2026

“आसमान में उड़ रही दुबई की फ्लाइट FZ1073 में अचानक पायलट ही आपस में भिड़ गए! फ्लाइट के पायलटों के बीच कथित तौर पर शारीरिक झड़प हुई,घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी की खबरें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्टों में कॉकपिट में चाकू से हमला किए जाने का दावा भी किया गया है, जिसके बाद विमान से इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए। इनमें ऐसा सिग्नल भी शामिल था, जो संभावित अनधिकृत हस्तक्षेप या हाईजैक की आशंका पैदा कर सकता है।इजरायल ने फाइटर जेट्स रवाना किए और विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया।”









SaudiArabia TabukAirport

30/09/2026

4 नगर निगम महापौर, 13 अध्यक्ष और 400 पार्षद पदों समेत 417 नगरीय पदों पर तैयारी;23 अक्टूबर को प्रारंभिक और 30 नवंबर को आएगी फाइ...

29/09/2026

“ये किसी साइंस-फिक्शन फिल्म या CGI का सीन नहीं, बल्कि अंतरिक्ष का असली नजारा है! SpaceX के Starship से अंतरिक्ष में तैनात होते Starlink V3 सैटेलाइट ने अपने कैमरे में कैद किया रॉकेट का शानदार दृश्य है।SpaceX के Starship की उड़ान के दौरान Starlink V3 सैटेलाइट पर लगे कैमरे ने अंतरिक्ष में तैरते Starship का शानदार दृश्य कैप्चर किया है।इस मिशन की सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि Starship ने पहली बार अपने V3 Starlink सैटेलाइट ऑर्बिट में तैनात किए हैं। यह SpaceX के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि होगी, क्योंकि इन सैटेलाइट्स का मकसद अंतरिक्ष से इंटरनेट कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाना है।

28/09/2026
28/09/2026

नेपाल में एक बार फिर भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचा दी है। पिछले 3 दिनों में 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बागलुंग के गलकोट में पानी के तेज बहाव में एक सरकारी इमारत बह गई। वहीं, कालीगंडकी नदी उफान पर है और कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मनांग में हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 पर्वतारोहियों की मौत की भी खबर है। बताया जा रहा है कि इस आपदा से 747 परिवार प्रभावित हुए हैं और 143 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मनांग, म्याग्दी, पर्वत और पाल्पा समेत कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं।


KaligandakiRiver
Baglung Manang
NaturalDisaster
BreakingNews
FloodAlert
AwazExpress AEnews

28/09/2026

“ट्रेन के डिब्बे में एक युवक द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया है… यात्रियों ने टॉयलेट इस्तेमाल करने को कहा, तो युवक ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और यात्रियों ने युवक को सबक सीखा दिया। ट्रेन के अंदर का यह मामला चर्चा में है।”



PassengerFight PublicEtiquette IndianRailwaysNews ViralNews AwazExpress AEnews

27/09/2026

तमिलनाडु के कोयंबटूर से सामने आया है पुलिस की बहादुरी का ऐसा मामला, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे!
कोविलपालयम पुलिस को सूचना मिली कि सिलांकुरिची इलाके से संदिग्ध तस्कर एक कार में गुजर रहे हैं। पुलिस ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन कार सवार भागने लगे।
इसी दौरान हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए चलती कार की छत पर छलांग लगा दी और करीब 40 किलोमीटर तक कार पर लटके रहे।आखिरकार अविनाशी रोड पर पुलिस टीम ने कार को घेरकर रोक लिया और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं और बेंगलुरु से करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद कोयंबटूर पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।
पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर विग्नेश कर रहे थे।
हेड कांस्टेबल वेलमुरुगन की बहादुरी की यह कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन सकती है। हालांकि, चलती कार पर इस तरह लटकना बेहद जोखिम भरा था

27/09/2026

दिल्ली में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार लेकर एक युवक द्वारा सवाल पूछने पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अगर गड़बड़ी है तो मंत्री जी जांच करते जवाब देते, जिम्मेदारी लेते आम जनता को थप्पड़ मारना कितना सही है , सवाल पूछना जनता का काम है और जवाब देना आपका।

Address

Maharana Pratap Nagar
Bhopal
462023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awaz Express News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Bhopal.