Emt News

Emt News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Emt News, Media/News Company, Bhopal.
(1)

आपकी हर बात को पहुंचाएंगे जिम्मेदारो तक | मध्यप्रदेश का अपना चैनल | दिनभर की ख़बरों का ठिकाना | ईएमटी न्यूज़ 24X7
https://www.youtube.com//videos
https://www.instagram.com/emt_news_/
https://x.com/p981gy3JG2hiccj

03/09/2026

शहडोल में सरकारी व्यवस्था की बदहाल तस्वीर! जैतपुर तहसील की छत से टपक रहा पानी

03/09/2026

छतरपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर

03/09/2026

पिथौरागढ़ में पहाड़ से गिरे बड़े-बड़े बोल्डर, मौके पर मची अफरा-तफरी

03/09/2026

65 साल के पिता को सड़क पर घेरा, जमीन विवाद में दो बेटों पर मारपीट का आरोप

राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में बुधवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीई...
03/09/2026

राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में बुधवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का चयन हो गया। चयन समिति ने सीईओ के पद के लिए तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा गया और ट्रस्ट ने आज सेवानिवृत वायुसेना के अधिकारी पूर्व एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र को सीईओ नियुक्त किया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्र को अयोध्या राम मंदिर का पहला सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) बनाया है। बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में उनके नाम का ऐलान किया गया। देवरिया के रहने वाले जितेन्द्र मिश्र ने ऑपरेशन सिंदूर में पश्चिमी वायु कमान को लीड किया था।

आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता मिलने पर मध्य प्रदेश के 83 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है।ऑडिट में कई अस्प...
03/09/2026

आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितता मिलने पर मध्य प्रदेश के 83 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है।

ऑडिट में कई अस्पतालों में बिना जरूरत मरीजों को ICU में भर्ती करने, आयुष्मान पैकेज का दुरुपयोग और तय नियमों के उल्लंघन जैसी गड़बड़ियां सामने आईं।

बार-बार चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं करने वाले 15 अस्पतालों को योजना से सस्पेंड किया गया, जबकि 18 अस्पतालों का डी-एम्पैनलमेंट यानी ब्लैकलिस्ट किया गया है। वहीं 50 अस्पतालों पर आर्थिक दंड लगाया गया। इन पर कुल 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार 311 रुपए की पेनल्टी लगाई गई है।

भोपाल की बात करें तो यहां 25 अस्पताल कार्रवाई के दायरे में आए हैं। इनमें 4 अस्पतालों का डी-एम्पैनलमेंट, 8 का सस्पेंशन और 13 अस्पतालों पर आर्थिक दंड लगाया गया है। भोपाल के इन अस्पतालों पर कुल 2 करोड़ 11 लाख 91 हजार 492 रुपए की पेनल्टी हुई है।

ऑडिट के दौरान रिकॉर्ड में दर्ज बेड और मौके पर उपलब्ध बेड की संख्या में भी अंतर मिला। कुछ अस्पतालों में निर्धारित संख्या के मुकाबले करीब 30 फीसदी तक कम बेड पाए गए।

अब कार्रवाई के बाद बड़ा सवाल यही है कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में गड़बड़ी पर जिम्मेदारी तय होगी और अस्पतालों की व्यवस्था में कितना सुधार आएगा।

भोपाल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।PWD के छिंदवाड़ा में प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के ठिकानों पर EOW ...
03/09/2026

भोपाल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।
PWD के छिंदवाड़ा में प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के ठिकानों पर EOW ने कार्रवाई शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक EOW की टीम तीन ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है।
इनमें छिंदवाड़ा, बालाघाट और भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित ठिकाने शामिल हैं।

यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर की जा रही है।
फिलहाल EOW की जांच जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही संपत्ति और दस्तावेजों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

02/09/2026

रिहायशी क्षेत्रों में सीलिंग कार्रवाई पर पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने उठाए सवाल

02/09/2026

भोपाल में OBC विदेश अध्ययन योजना को लेकर आक्रोश, JAY मूवमेंट और OBC महासभा ने जताई नाराजगी

02/09/2026

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई का विरोध बढ़ा, कोलार में व्यापारियों का उग्र प्रदर्शन

Address

Bhopal

Telephone

+919893309732

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Emt News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Emt News:

Shortcuts

Share