20/09/2026
मॉब लिंचिंग मानवता के लिए बड़ा खतरा, चुप्पी तोड़ना जरूरी: भोपाल में ‘अख़लाक़’ पर परिचर्चा
वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर मिश्र को ‘बहुजन इंटलेक्ट सम्मान’ से किया गया सम्मानित
भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक दयाशंकर मिश्र को उनकी पुस्तक ‘अख़लाक़: भारत में मॉब लिंचिंग की विस्तृत ज़मीनी पड़ताल’ के लिए गांधी भवन, भोपाल में ‘बहुजन इंटलेक्ट सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
पुस्तक पर आयोजित परिचर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दयाशंकर मिश्र के पत्रकारिता और लेखन कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक देश के विभिन्न हिस्सों में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं की जमीनी पड़ताल प्रस्तुत करती है।
दयाशंकर मिश्र ने कहा कि पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा को दर्ज करना बेहद कठिन अनुभव था, लेकिन ऐसी घटनाओं को दस्तावेज़ के रूप में सामने लाना समय की जरूरत है।
कार्यक्रम में प्रो. सौरभ वाजपेयी, शैलबाला मार्टिन, गांधी भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सिंह, साहित्यकार ओम प्रकाश बबेले, डॉ. मेजर मनोज राजे, पत्रकार कासिफ काकवी और सामाजिक कार्यकर्ता इनायत अब्बास सहित अनेक वक्ताओं ने सामाजिक सद्भाव, संवैधानिक मूल्यों और सांप्रदायिक हिंसा के मुद्दे पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का आयोजन बहुजन इंटलेक्ट द्वारा किया गया।