News World

News World News World is a hindi news channel under the umbrela of Digiana Media Group. It is the bigest cable

देशहित में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी अपील...
11/05/2026

देशहित में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी अपील...

01/05/2026

ये भोपाल है ज़नाब यहां कोई भी मदद कर देता है...
ना कोई पहचान, ना कोई स्वार्थ… बस मदद करने का जज़्बा!

अक्सर आपने सड़कों पर देखा होगा कि अगर किसी की मोटरसाइकिल बीच रास्ते में बंद हो जाए, तो दूसरे लोग अपनी बाइक से पैर लगाकर उसे धक्का देकर मदद कर देते हैं। ये नजारा आम है… लेकिन क्या आपने कभी बाइक से कार को धक्का देते हुए देखा है?

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आए इस वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो लिंक रोड नंबर-1 का है, जहां दो मोटरसाइकिल सवार युवाओं ने इंसानियत की मिसाल पेश की।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हुंडई वरना कार अचानक बीच सड़क पर बंद हो जाती है। ऐसे में पीछे से आ रहे दो युवक बिना देर किए अपनी-अपनी बाइक से कार के पास पहुंचते हैं और अपने पैरों से टेका लगाकर कार को आगे बढ़ाने लगते हैं

ना कोई पहचान, ना कोई स्वार्थ… बस मदद करने का जज़्बा! ❤️

01/05/2026

बरगी डेम हादसे की झकझोर कर देनें वाली मार्मिक तस्वीर, अंत तक माँ नें बेटे को सीने से लगाए रखा…

जबलपुर के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। शुक्रवार सुबह NDRF टीम ने एक महिला और उसके बच्चे का शव बरामद किया, दोनों एक-दूसरे से लिपटे मिले।

हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे अचानक बदले मौसम और तेज आंधी के कारण हुआ, जब क्रूज पलट गया। उस वक्त 29 लोग सवार थे, जिनमें से 15 को उसी रात सुरक्षित बचा लिया गया था।

रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को आगरा से आई विशेष टीम ने तलाश तेज की। डूबे क्रूज को भी क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है और जांच के लिए जब्त किया गया है।

अब तक 9 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन और गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

फिलहाल बरगी बांध में सभी बोटिंग और क्रूज गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

कॉमर्शियल LPG महंगा: MP में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी, अब ₹3290 पार—खाना और शादी खर्च बढ़ेगा
01/05/2026

कॉमर्शियल LPG महंगा: MP में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी, अब ₹3290 पार—खाना और शादी खर्च बढ़ेगा

30/04/2026

शादी में प्रेमिका पहुंची तो दूल्हा हुआ बेहोश... लड़की के घरवालों ने करदी दोनों की पिटाई...

डिंडौरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे की प्रेमिका वहां पहुंच गई। प्रेमिका के आते ही शादी स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

विवाद इतना बढ़ा कि नाराज वधु पक्ष ने दूल्हे और उसकी प्रेमिका के साथ मारपीट कर दी, जिससे दूल्हा बेहोश हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। बाद में दूल्हे और प्रेमिका को थाने ले जाया गया, जहां मामले की जांच जारी है।

प्रेमिका का दावा है कि उसने शादी से पहले मिलने बुलाया था, जबकि दूल्हे ने भी संबंध की बात स्वीकार की है। बारात अमरपुर के भैंसवाही गांव से आई थी।

30/04/2026

जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 30 लोग थे सवार

जबलपुर के प्रसिद्ध बरगी डैम से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों को लेकर जा रहा एक क्रूज अचानक हादसे का शिकार हो गया।

बताया जा रहा है कि जब क्रूज गहरे पानी में पहुंचा, तभी अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाएं और ऊंची लहरों के बीच क्रूज अपना संतुलन नहीं संभाल सका और कुछ ही क्षणों में डूब गया।

हादसे के समय करीब 30 लोग क्रूज में मौजूद थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और राहत-बचाव दल मौके पर जुटा हुआ है।

बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा... जबलपुर के बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नर्मदा ...
30/04/2026

बरगी डैम में 30 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा...

जबलपुर के बरगी डैम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नर्मदा के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। हादसे के समय क्रूज में करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, गहरे पानी में पहुंचते ही अचानक मौसम खराब हुआ और तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठने लगीं। इसी दौरान क्रूज संतुलन खो बैठा और कुछ ही पलों में पानी में समा गया।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

IPL 2026 में अब तक 9 शतक लग चुके हैं। सबसे ज्यादा दो शतक संजू सैमसन के नाम है। इस IPL का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर KL Rah...
30/04/2026

IPL 2026 में अब तक 9 शतक लग चुके हैं। सबसे ज्यादा दो शतक संजू सैमसन के नाम है। इस IPL का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर KL Rahul (152) ने बनाया हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज (37 गेंदों) में शतक जड़ा है।

30/04/2026

देखिए कैसे रीवा कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों की लगाई क्लास...

रीवा में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कार्यालय में विलंब से पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाया। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर खड़े होकर उन्होंने देर से आने वालों को कतार में खड़ा कराया और समय पालन के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि पहली बार देरी पर आधे दिन का अवकाश माना जाएगा, लेकिन आगे से लेट आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अब सभी अधिकारी और कर्मचारी डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, जिसके लिए तत्काल व्यवस्था करने को कहा गया है।

#रीवा

30/04/2026

MP के इस शराबी शिक्षक का कथित वायरल वीडियो जरा देखिए...

शिवपुरी जिले की खनियांधाना तहसील के ग्राम पंचायत झूतरी में पदस्थ एक शिक्षक से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में शिक्षक देवराज अहिरवार को संदिग्ध अवस्था में देखा गया है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#शराबी

Address

Bhopal
462016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News World posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share