Kolar18.com kolar road News Bhopal

Kolar18.com kolar road News Bhopal Kolar18.com Voice of Public, this web platform provides information of daily events like political, social, business, education etc..

10/09/2026

भोपाल कजलीखेड़ा पुलिस ने पीछा कर पकड़ी स्कॉर्पियो, शराब जब्त

भोपाल। बुधवार को कोलार व्यापारी महासंघ के आह्वान पर हुए सफल कोलार बंद के बाद गुरुवार को कोलार क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं...
03/09/2026

भोपाल। बुधवार को कोलार व्यापारी महासंघ के आह्वान पर हुए सफल कोलार बंद के बाद गुरुवार को कोलार क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर व्यापारियों की मांगों का खुलकर समर्थन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रहवासी क्षेत्रों में वर्षों से संचालित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही कार्रवाई से हजारों व्यापारियों और कर्मचारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। भोपाल में हाल के दिनों में इस मुद्दे को लेकर व्यापारियों का विरोध लगातार बढ़ा है।
प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा ने कहा कि कई व्यापारी 30 से 40 वर्षों से अपना व्यवसाय चला रहे हैं। नगर निगम ने इन प्रतिष्ठानों को गुमास्ता लाइसेंस दिए, कर वसूला और अब अचानक कार्रवाई की जा रही है, जो व्यापारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से व्यावहारिक समाधान निकालने और वर्षों से संचालित प्रतिष्ठानों को राहत देने की मांग की।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी लड़ाई को सड़क से लेकर अदालत तक लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “कोलार के व्यापारी अकेले नहीं हैं। कांग्रेस उनके हक और सम्मान की लड़ाई में पूरी ताकत से साथ है। यदि सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस धरना, प्रदर्शन और चक्काजाम जैसे आंदोलन करेगी।”
राहुल सिंह राठौड़ ने घोषणा की कि 5 सितंबर, शनिवार को कोलार में व्यापारियों के समर्थन में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस अनुभवी अधिवक्ताओं के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में भी व्यापारियों का पक्ष रखेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक जितेंद्र डागा, राजकुमार सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़, मंगल सिंह यादव, सुखलाल ठाकुर सहित कोलार क्षेत्र के अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, आरोपी गिरफ्तारभोपाल। कजलीखेड़ा स्थित एक अस्पताल की कैंटीन के बाहर से रव...
01/09/2026

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कजलीखेड़ा स्थित एक अस्पताल की कैंटीन के बाहर से रविवार शाम डेढ़ साल के मासूम के अपहरण का मामला सामने आया। आरोपी अरविंद चढ़ार पहले बच्चे से घुल-मिल गया था और उसे रोज खिलाता था, इसलिए परिवार को उस पर शक नहीं हुआ।
रविवार को आरोपी बच्चे को गोद में लेकर कैंटीन से बाहर निकला और गायब हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर खोजबीन के दौरान आरोपी अस्पताल के पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग में बच्चे के साथ मिल गया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां कोलार रोड की रहने वाली है और अस्पताल की कैंटीन में काम करती है। बच्चे को सुरक्षित परिजन को सौंप दिया गया है।

कजलीखेड़ा में चेकिंग के दौरान अभद्र व्यवहार, आरक्षक रवेन्द्र तोमर निलंबितभोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिं...
27/08/2026

कजलीखेड़ा में चेकिंग के दौरान अभद्र व्यवहार, आरक्षक रवेन्द्र तोमर निलंबित
भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान कथित तौर पर अभद्र एवं अमर्यादित व्यवहार करने के मामले में आरक्षक रवेन्द्र तोमर (आरक्षक क्रमांक 2114) को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त, जोन-04 नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, घटना 27 अगस्त को सुबह 4:42 बजे की है। रोज़नामचा सान्हा क्रमांक 55 के अनुसार आरक्षक रवेन्द्र तोमर, गश्त अधिकारी सउनि संतोष यादव, थाना कजलीखेड़ा तथा संभागीय गश्त अधिकारी उपनिरीक्षक जेपी मिश्रा और थाना कोलार रोड के साथ चेकिंग पर थे।
इस दौरान आरक्षक के अभद्र एवं अमर्यादित आचरण का वीडियो पुलिस को प्राप्त हुआ। वीडियो के अवलोकन के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया उनके कृत्य को अनुशासनहीन, असभ्य एवं अशोभनीय आचरण की श्रेणी में माना।
आदेश में कहा गया है कि आरक्षक का कृत्य पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा-64 में उल्लेखित सेवा की सामान्य शर्तों के उल्लंघन की परिधि में आता है।
इसके चलते आरक्षक रवेन्द्र तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र, भोपाल में संबद्ध किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार वेतन-भत्तों की पात्रता रहेगी।

26/08/2026

कजलीखेड़ा थाना प्रभारी पल्लवी पांडे लाइन अटेच,,,

26/08/2026

कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में 26 अगस्त की रात करीब 3 बजे फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। FIR के मुताबिक फरियादिया प्राची बैरागी, पिता कमल बैरागी, ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर फायरिंग की आवाज सुनकर उन्होंने खिड़की से देखा तो जीतू यादव उर्फ दुर्गेश यादव और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति नजर आया।
शिकायत के अनुसार जीतू के हाथ में पिस्टल थी और उसने जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की। इसके बाद दोनों कार के पास गए और कार पर भी फायर किया। घटना के बाद प्राची ने 112 पर सूचना दी। घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद होने की बात FIR में दर्ज है।
पुलिस ने मामले में जीतू यादव उर्फ दुर्गेश यादव और अजय बोड़े उर्फ गणपत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में घटना के पीछे पुरानी रंजिश का भी उल्लेख सामने आया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है मामले में FIR दर्ज कर ली गई है मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। पुलिस टीम जांच कर रही है।

भोपाल: राजधानी के कोलार रोड स्थित ललिता नगर मार्केट में चौथे वर्ष भव्य संगीतमय ‘श्री कृष्ण जन्म उत्सव एवं श्रीमद् भागवत ...
25/08/2026

भोपाल: राजधानी के कोलार रोड स्थित ललिता नगर मार्केट में चौथे वर्ष भव्य संगीतमय ‘श्री कृष्ण जन्म उत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा’ का आयोजन किया जाएगा। ललिता नगर मार्केट और राजहर्ष के रहवासियों व व्यापारियों द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पं. भूपेंद्र बिलगैया (भोले महाराज) करेंगे।
धार्मिक आयोजन की शुरुआत 4 सितंबर को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद 4 से 10 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक दुर्गा मंदिर के सामने वाचनालय मैदान में संगीतमय कथा का आयोजन होगा। कथा समापन के अगले दिन, 11 सितंबर को दोपहर 1 बजे से विशाल प्रसादी और भंडारे का आयोजन रहेगा।
आयोजन समिति के सदस्यों—हरीश यादव, प्रकाश वर्मा, प्रशांत रावत और अवतार सिंह दांगी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Crime News Kolar Bhopal नशे में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत; बेटा गंभीरभोपाल। कोलार थाना क्षेत्र...
19/08/2026

Crime News Kolar Bhopal नशे में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत; बेटा गंभीर

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र के ललिता नगर कटियार मार्केट में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सुधांशु की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे माधव को गंभीर चोटें आई हैं। घायल माधव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था। तेज रफ्तार के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और रास्ते में कई लोगों को चपेट में लेने के बाद स्कूटी से जा भिड़ा।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक कार चालक नाबालिग है, जिसे हिरासत में लिया गया है। घटना रात करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र के ललिता नगर कटियार मार्केट में मंगलवार रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को ...

18/08/2026

भोपाल के कोलार ललिता नगर में नशेड़ी नाबालिग ने कार से मारी टक्कर, 3 वाहन क्षतिग्रस्त; 2 लोग गंभीर घायल,,,,,

मानव अधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
17/08/2026

मानव अधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

Address

Kolar Road
Bhopal
462042

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kolar18.com kolar road News Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kolar18.com kolar road News Bhopal:

Shortcuts

Share