IND24

IND24 "IND24" - सब की बात सच के साथ"
“We Don’t Break News, We Break Silence. No Agenda. Just Journalism.”
(1)

IND24 was founded in 2015 under the ownership of Arpan Media Private Limited Infused with the spirit of youth, it is the fastest growing TV Satellite Regional News Channel of Madhya Pradesh and Chattisgarh.

15/09/2026

IND बाखबर : जलस्रोतों पर कब्जा NGT का शिकंजा ! राघवेंद्र सिंह के साथ... | IND24TV पर

15/09/2026

IND गोहार छत्तीसगढ़ : पीएम आवास पर आर-पार ! दिव्यांशु जोशी के साथ … | IND24TV पर

15/09/2026

LIVE














15/09/2026

UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत, ₹2,000 तक के पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज!

आम जनता और छोटे व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ₹2,000 तक के UPI ट्रांजेक्शन और RuPay डेबिट कार्ड भुगतान पर बैंक या सिस्टम प्रोवाइडर कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चार्ज नहीं लगा सकते।

सरकार के मुताबिक, नए टैक्स कानून का उद्देश्य आम लोगों पर बोझ डालना नहीं, बल्कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम को सुरक्षित और मजबूत बनाना है। हालांकि, ₹50 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले बड़े व्यापारियों पर MDR शुल्क लगाने का रास्ता खुल सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ₹2,000 से अधिक के P2M UPI भुगतान पर करीब 0.4 प्रतिशत शुल्क संभव है। वित्त वर्ष 2025-26 में UPI से ₹314 लाख करोड़ के 24 हजार करोड़ से ज्यादा लेनदेन हुए।

15/09/2026

बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी पर सरकार सख्त, Meta ने उठाया बड़ा कदम

भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इसी बीच टेक कंपनी मेटा ने बाल यौन शोषण और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों की जानकारी संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देने पर सहमति जताई है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इसे बच्चों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। सरकार ने साफ किया है कि भारत में सोशल मीडिया कंपनियों के लिए बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा एक बुनियादी शर्त है और इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

प्लेटफॉर्म्स को बच्चों के लिए हानिकारक और आपत्तिजनक सामग्री की पहचान कर उसे हटाने के लिए
सक्रिय कदम उठाने होंगे। नियमों का पालन नहीं करने वाले प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

15/09/2026

बप्पा के दरबार में दिखा सितारों का जमावड़ा, इन स्टार्स ने मनाई गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई में बॉलीवुड सितारों का भव्य जमावड़ा देखने को मिला। सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी समेत कई सितारे बप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी भी गणेशोत्सव
के रंग में रंगी नजर आई। दिग्गज अभिनेत्री रेखा समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी परिवार और अपनों के साथ गणपति उत्सव मनाया।

सितारों ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की गणेश चतुर्थी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। मुंबई में
गणेशोत्सव के दौरान फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी।

उत्तराखंड को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य
15/09/2026

उत्तराखंड को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, बना देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य

होर्मुज की सुरक्षा का खर्च दुनिया से वसूलेंगे, बंद रास्ते से लगातार आ रहा है तेल - ट्रंप
15/09/2026

होर्मुज की सुरक्षा का खर्च दुनिया से वसूलेंगे, बंद रास्ते से लगातार आ रहा है तेल - ट्रंप

सामंथा रूथ प्रभु की गोद भराई की खूबसूरत तवीरें आईं सामने
15/09/2026

सामंथा रूथ प्रभु की गोद भराई की खूबसूरत तवीरें आईं सामने

15/09/2026

नोएडा में SSC भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

नोएडा में SSC की CAPF, SSF और असम राइफल्स भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन नकल कराने वाले गिरोह का STF ने खुलासा किया है। परीक्षा केंद्र पर छापेमारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर सर्वर में सेंधमारी कर परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करते थे और केंद्र के बाहर साल्वर बैठाकर अभ्यर्थियों को नकल कराते थे। इसके बदले एक छात्र से करीब 4 लाख रुपये वसूले जा रहे थे।

Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when IND24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to IND24:

Shortcuts

Share