Naidunia, Bhopal & Sagar

Naidunia, Bhopal & Sagar Naidunia is a Hindi Daily Newspaper published simultaneously from Bhopal and Sagar, Madhya Pradesh.

15/09/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

दिशा सालियान संदिग्ध मौत मामले में नाम आने के बाद अभिनेता सूरज पंचोली ने आखिरकार चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनका इस घटन...
15/09/2026

दिशा सालियान संदिग्ध मौत मामले में नाम आने के बाद अभिनेता सूरज पंचोली ने आखिरकार चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उनका इस घटना से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है और वे कभी दिशा या आदित्य ठाकरे से नहीं मिले। सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नाम सामने आने के बाद सूरज ने स्पष्ट किया कि एजेंसियां पहले ही उनका बयान ले चुकी हैं तथा वे जांच में पूरा सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस मामले में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया और रिया चक्रवर्ती समेत 17 लोगों के नाम शामिल होने की बात सामने आ रही है।
पूरी खबर पढ़ने और अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें:👉 www.naidunialive.com

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान और रुपे डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर बैंक कोई शुल्क नहीं लगा सक...
15/09/2026

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये तक के यूपीआई भुगतान और रुपे डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर बैंक कोई शुल्क नहीं लगा सकेंगे। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, इस सीमा तक के लेनदेन पूरी तरह मुफ्त रहेंगे और किसी भी यूजर पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चार्ज नहीं डाला जाएगा। इसके साथ ही सभी व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) यूपीआई लेनदेन भी निशुल्क बने रहेंगे।
पूरी खबर पढ़ने और अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें:👉 www.naidunialive.com

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में आरोपी कल्याण बैंसला की सफाई पर सिया ...
15/09/2026

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में आरोपी कल्याण बैंसला की सफाई पर सिया ने तीखा जवाब दिया है। आरोपी के यह कहने पर कि उसे महिला के बाइक चलाने की जानकारी नहीं थी और वह इस पर अफसोस जताता है, सिया ने सवाल किया कि यदि उसे सच में चिंता थी तो हादसे के बाद वह रुका क्यों नहीं। सिया ने वीडियो सबूतों के आधार पर आरोप लगाया है कि कार सवार उनका पीछा कर रहे थे और उन्होंने जानबूझकर रास्ता काटकर टक्कर मारी, जबकि आरोपी ने इसे अनजाने में हुआ हादसा बताया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पूरी खबर पढ़ने और अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें:👉 www.naidunialive.com

इंडोनेशिया के जावा सागर में बड़ा फेर्री हादसा हुआ है, जहां ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 130 से...
15/09/2026

इंडोनेशिया के जावा सागर में बड़ा फेर्री हादसा हुआ है, जहां ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक लोग लापता हैं। इस जहाज पर 213 यात्रियों समेत कुल 243 लोग सवार थे जो सुराबाया से बंजारमासिन जा रहे थे। खराब मौसम और ऊंची लहरों के बीच रेस्क्यू टीम ने अब तक 107 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि तलाशी अभियान लगातार जारी है।
पूरी खबर पढ़ने और अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें:👉 www.naidunialive.com

करोड़ों की संपत्ति के मालिक और महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शामिल पराग शाह ने आम जनता के जीवन को करीब से स...
14/09/2026

करोड़ों की संपत्ति के मालिक और महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शामिल पराग शाह ने आम जनता के जीवन को करीब से समझने के लिए एक दिन भिखारी का जीवन जिया।

जैन आध्यात्मिक गुरु नम्रमुनि महाराज के मार्गदर्शन में जैन चातुर्मास के दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा, गाड़ी और पहचान छोड़कर घाटकोपर की सड़कों पर मेकअप कर भेष बदला और कई घंटे लोगों के बीच बिताए। इस दौरान उन्होंने भीख मांगकर उन लोगों के दर्द और संघर्ष को महसूस किया जो भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। उनका यह वीडियो और अनुभव अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरी खबर पढ़ने और अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें:👉 www.naidunialive.com

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घोषित आतंकवादी मसूद अजहर पर शिकंजा कसने का दावा करते हुए उ...
14/09/2026

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घोषित आतंकवादी मसूद अजहर पर शिकंजा कसने का दावा करते हुए उस पर इनाम की राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दिया है।

पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने उसे साल 2026 की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की 'रेड बुक' में बतौर भगोड़ा दर्ज किया है। जानकारों का मानना है कि अक्टूबर में होने वाली एफएटीएफ (FATF) की बैठक से पहले अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचने के लिए यह महज एक कूटनीतिक चाल हो सकती है, जबकि पाकिस्तान पहले यह दावा करता रहा है कि मसूद अजहर उसके देश में नहीं है।
पूरी खबर पढ़ने और अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें:👉 www.naidunialive.com

लंदन की टेम्स नदी के तट पर पहली बार भारतीय परंपरा के अनुसार भव्य 'गंगा आरती' का आयोजन किया गया है। चिन्मय मिशन यूके की स...
14/09/2026

लंदन की टेम्स नदी के तट पर पहली बार भारतीय परंपरा के अनुसार भव्य 'गंगा आरती' का आयोजन किया गया है। चिन्मय मिशन यूके की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर 'टोटली टेम्स' वार्षिक उत्सव के सहयोग से हुए इस 'प्रकाश उत्सव' में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। मंत्रोच्चार, भजनों और दीपों की रोशनी से सजे इस कार्यक्रम में प्रकृति और जीवनदायिनी नदियों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। खास बात यह रही कि पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखते हुए आरती में प्रयुक्त किसी भी सामग्री को नदी में प्रवाहित नहीं किया गया, बल्कि सभी अनुष्ठान तट पर ही संपन्न हुए।
पूरी खबर पढ़ने और अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें:👉 www.naidunialive.com

भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए धीरज बोम्मदेवरा ने मैक्सिको में आयोजित विश्व तीरंदाजी कप फा...
14/09/2026

भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए धीरज बोम्मदेवरा ने मैक्सिको में आयोजित विश्व तीरंदाजी कप फाइनल के पुरुष रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। बेहद रोमांचक मुकाबले के पांच सेट बराबरी पर छूटने के बाद शूट-ऑफ में उन्होंने जापान के नाकानिशी जुन्या को मात दी और यह उपलब्धि हासिल करने वाले देश के पहले पुरुष तीरंदाज बने।
पूरी खबर पढ़ने और अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें:👉 www.naidunialive.com

अमेरिका में डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत पहली बार छह डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके ...
14/09/2026

अमेरिका में डीजल की राष्ट्रीय औसत कीमत पहली बार छह डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए यूक्रेन द्वारा रूस की तेल रिफाइनरियों पर किए जा रहे हमलों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य पूर्व के तनाव और कच्चे तेल की महंगाई भी इस मूल्य वृद्धि में अहम भूमिका निभा रही है, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने और अधिक जानकारी के लिए फॉलो करें: www.naidunialive.com

Address

2, Indira Press Complex, M. P. Nagar, Zone I
Bhopal
462011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Naidunia, Bhopal & Sagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Naidunia, Bhopal & Sagar:

Shortcuts

Share