THE DRI NEWS

THE DRI NEWS देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़ 24x7
Digital Hindi News channel
(Newspaper) लक्ष्य किरण समाचार . द्वारा अधिकृत
E-Paper. thedrinews.in

24/07/2026

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान हुए पथराव और धक्का-मुक्की में कई पुलिसकर्मियों समेत दर्जनों लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

18/07/2026

जंतर-मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने इस कार्रवाई पर जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य और मेडिकल सलाह को ध्यान में रखते हुए उन्हें जरूरी इलाज के लिए एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां फिलहाल वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।

09/07/2026

इंदौर में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में नाना पटवारी और मानव गंगवानी का नाम आया सामने

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इरफान खान उर्फ गोलू चंदेरी और रानी भाई नामक दो युवकों को पकड़ा है। तलाशी के दौरान इनके पास से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि वे यह नशीला पदार्थ नाना पटवारी और मानव गंगवानी को सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि नाना पटवारी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर पहले से ही नौ मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य नामजद व्यक�

20/06/2026

दुकान के नौकर ने ही रची थी मालिक से लूट की साजिश, शाहजहाँनाबाद पुलिस ने चाकू और वाहन के साथ आरोपियों को दबोचा

भोपाल। राजधानी के थाना शाहजहाँनाबाद क्षेत्र में एक व्यापारी से रास्ता रोककर चाकू की नोंक पर हुई ₹2 लाख की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पीड़ित व्यापारी की दुकान का नौकर ही निकला, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और वाहन बरामद कर लिया है।

घटना बीते 16 जून की मध्य रात्रि की है, जब ईदगाह हिल्स निवासी किराना व्यापारी दिलीप आरतवानी अपनी दुकान बंद कर ₹2 लाख कैश एक्टिवा की डिग्गी में रखकर घर लौट रहे थे। देवीबाई धर्मशाला के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण जैसे ही उन्होंने गाड़ी धीमी की, तभी पीछे से आए स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़

20/06/2026

भोपाल क्राइम ब्रांच की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 1.33 करोड़ के मशरूका के साथ अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोपाल क्राइम ब्रांच ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 170 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त एक आइशर ट्रक और 396 एल्युमिनियम सिल्लियां जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.33 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद एल्युमिनियम सिल्लियों पर “NALCO” अंकित मिला है। क्राइम ब्रांच ने भोपाल में बड़ी मात्रा में गांजा खपाने की साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से गांजा सप्लायर, डिलीवरी नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ कर रही है, जिससे �

03/06/2026

अवैध रूप से चल रहे होटल के बेसमेंट में भीषण आग, 21 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां मात्र 6 कमरों की अनुमति पर अवैध रूप से 25 कमरों में चल रहे एक होटल के बेसमेंट रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि देखते ही देखते पूरे परिसर को चपेट में ले लिया, जिसके कारण होटल में मौजूद 21 लोग जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं।

इस बड़े हादसे ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है, जिसमें होटल मालिक की घोर मनमानी के साथ-साथ नगर निगम, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और इन्हें सीधे तौर पर इस त्रासदी का दोषी माना जा रहा है।

03/06/2026

पटना में Khan Sir के कोचिंग सेंटर पर हमला, कोचिंग माफिया की करतूत का आरोप

पटना: राजधानी पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कथित तौर पर तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की गई है। इस घटना के बाद खान सर ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए सीधे तौर पर पास के ही एक अन्य कोचिंग संस्थान पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

Khan Sir का कहना है कि उनकी बेहद कम फीस और संस्थान से हजारों की संख्या में निकलने वाले बेहतरीन नतीजों के कारण प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान उनसे ईर्ष्या रखते हैं। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके कार्यालय को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया और दहशत फैलाने के लिए गोलियां भी चलाईं। खान सर के मुताबिक, घटना की पूरी फुटेज सीसीटीवी में कैद हो चुकी है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। इसके अलावा उनके सुरक्षाकर्मी ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है, जो पास के ही कोचिंग सेंटर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दावा किय

02/06/2026

कोलकाता: जनता दरबार में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से गुहार लगाने पीठ पर पति को लादकर पहुंची महिला 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में आज एक हैरान और भावुक करने देने वाला नजारा देखने को मिला। सुंदरबन इलाके से आई एक महिला अपने दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची। महिला के पति संन्यासी मंडल ने बताया कि वे बेहद असहाय हैं और मुख्यमंत्री से एक इलेक्ट्रिक वाहन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की मांग करने आए थे।

इसके साथ ही उन्होंने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना का लाभ न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई। जनसुनवाई के दौरान जब यह दंपती मंच पर पहुंचा, तो मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और अगले सात दिनों के भीतर उनकी सभी दिक्कतों का समाधान करने का पूरा आश्वासन दिया।

02/06/2026

संतकबीरनगर पुलिस के सामने आरोपियों ने मूंछों पर दिया ताव, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से खाकी के एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में कानून का खौफ खाने के बजाय अपराधी बेखौफ अंदाज में नजर आए। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में छिनैती के आरोपी पुलिस की मौजूदगी में सरेआम अपनी मूंछों पर ताव देते दिखाई दे रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब यह सब चल रहा था, तब वहां मौजूद पुलिसकर्मी अपराधियों पर नकेल कसने के बजाय मूकदर्शक बने रहे

इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस प्रशासन की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि अपराधियों के इस बेबाक अंदाज को देखकर ऐसा लगता है जैसे उन्हें कानून का कोई डर ही नहीं है और वे सिस्टम के दामाद बने हुए हैं। जनता के बीच यह चर्चा आम है

#

01/06/2026

कानपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मानसी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मानसी के परिजनों ने उसके पति सागर राजपूत और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में आज कानपुर में परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार प्रदर्शन भी किया गया।

मृतका की बड़ी बहन प्रियंका वर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मानसी के पैरों पर चोट और कटने के निशान हैं और उसे बेरहमी से प्रताड़ित करने के बाद गला दबाकर मारा गया है। प्रियंका के मुताबिक, शादी के समय ससुराल वालों की हर मांग पूरी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी लालच खत्म नहीं हुई और वे लगातार फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो गाड़ी की म�

Address

Bhopal
462023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when THE DRI NEWS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share