Thinkistan Today News

Thinkistan Today News Thinkistan Today News is a 24 hours Global News Channel with the motive of Apki Soch, Humari Awaaz. Truth with Facts
EK Naye Bharat ki Khoj
आपकी सोच हमारी आवाज़
(2)

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला बाइकर सिया को कार ने टक्कर मारी और फिर आरोपी चालक फरार हो गया. घटना का वीडियो वायरल हुआ ह...
14/09/2026

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला बाइकर सिया को कार ने टक्कर मारी और फिर आरोपी चालक फरार हो गया. घटना का वीडियो वायरल हुआ है और महिला बाइकर के कैमरे में कैद हुआ है. पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है. अब गुरुग्राम के एसीपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है. हालांकि, महिला बाइकर ने शिकायत नहीं दी थी.

गोल्फ कोर्स रोड पर महिला स्पोर्ट्स बाइकर के साथ यह हिट एंड रन की घटना पेश आई. इस दौरान स्पोर्ट्स बाइक सवार महिला बाइकर सिया को एक HR30Y4949 नंबर की अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मारी. हादसे से ठीक पहले सिया ने कार चालक को अपनी बाइक से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था. हालांकि, चेतावनी से नाराज होकर कार चालक ने गुस्से में आकर महिला बाइकर को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के तुरंत बाद कार सवार अपना वाहन लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया.

सिया ने बताया कि वह संडे को बाइक राइडिंग पर निकली थी और इस दौरान एक कार चालक ने उसे रुकने का इशारा किया और उसकी बाइक के करीब आने की कोशिश की. इस दौरान उसने अपनी बाइक भगाई और फिर कार से काफी आगे निकल गई. इस बीच उसका दोस्त भी बाइक पर साथ चलने लगा. हालांकि, बाद में कार चालक ने उसे कार के पिछले हिस्से से कट मारते हुए हिट किया और वह नीचे गिर गई. घटना के बाद सिया के दोस्त ने कार का पीछा किया और लाइट पर कार चालक को पकड़ भी लिया था, लेकिन आरोपी ने फिर गाड़ी मौके से भगा ली और फरार हो गया. घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विकास ठाकुर बने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के हरियाणा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्षबद्दी/हर...
14/09/2026

वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विकास ठाकुर बने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के हरियाणा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष

बद्दी/हरियाणा, 14 सितम्बर 2026: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विकास ठाकुर, सुपुत्र श्री रघुवीर सिंह ठाकुर को हरियाणा प्रदेश युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा पत्र क्रमांक ABHM/HR/60, दिनांक 14 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट जी द्वारा किया गया।

मनोनयन पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि विकास ठाकुर के संगठन से जुड़ने से गौ रक्षा, राष्ट्र एवं धर्म रक्षा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनकी सामाजिक सक्रियता एवं पत्रकारिता के अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विकास ठाकुर ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट जी सहित संगठन के समस्त संरक्षक एवं संस्थापक गण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

विकास ठाकुर ने कहा कि वे सनातन धर्म, सनातन राष्ट्र एवं गौ माता की रक्षा और सेवा के लिए निरंतर एवं निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना और उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना उनका संकल्प है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं संकल्प लेता हूं कि सनातन धर्म, सनातन राष्ट्र और गौ माता की रक्षा एवं सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहूंगा।”

जय गो माता। जय सनातन।

बैंक घोटाले में आईएफएस समेत तीन के खिलाफ दाखिल की चार्जशीटसीबीआई को जांच में मिला 75 करोड़ का फर्जीवाड़ाचंडीगढ़, तानिया ...
13/09/2026

बैंक घोटाले में आईएफएस समेत तीन के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
सीबीआई को जांच में मिला 75 करोड़ का फर्जीवाड़ा
चंडीगढ़, तानिया रोहिल्ला। आईडीएफसी व एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने शुक्रवार को चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के तत्कालीन सीईओ और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (आईएफएस) अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है।
इस मामले में आईएफएस अधिकारी के अलावा विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और इसके डायरेक्टर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला यूटी चंडीगढ़ के क्रेस्ट के फंड के गबन से जुड़ा है। इन पर आपराधिक साजिश, सबूत मिटाने, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली दस्तावेजों को असली बताकर इस्तेमाल करने (बीएनएस के तहत) और रिश्वतखोरी, आपराधिक कदाचार और अपराध में मदद करने (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत) के आरोप हैं। यह फंड आईडीएफसी फस्र्ट बैंक खातों से गलत तरीके से निकाला गया था।
जांच में पता चला कि क्रेस्ट के सीईओ के तौर पर काम करते हुए नवनीत श्रीवास्तव ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची, के्रस्ट के फंड का गबन किया और एक सरकारी कर्मचारी के तौर पर आपराधिक कदाचार में शामिल होकर गैर-कानूनी तरीके से पैसे लिए। उनकी पत्नी, जो विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर हैं, और कंपनी को भी अपराध में मदद करने और आपराधिक साजिश का हिस्सा होने के लिए आरोपी बनाया गया है। इस कंपनी को धोखाधड़ी से निकाली गई रकम में से 95 लाख रुपये मिले और उसने इस पैसे का इस्तेमाल अचल संपत्ति खरीदने में किया।
क्रेस्ट मामले में धोखाधड़ी की कुल रकम 75.4 करोड़ रुपये है। नवनीत श्रीवास्तव को सीबीआई ने इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और वह अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं।
सीबीआई ने यह मामला चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश से अपने हाथ में लिया था। इस चार्जशीट से पहले, इस मामले में 13 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। ये मामले आईडीएफसी फस्र्ट बैंक, चंडीगढ़ की सेक्टर-32 शाखा में हुई बड़ी बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़े हैं, जिसमें हरियाणा सरकार के आठ विभागों और संगठनों के लगभग 504 करोड़ रुपये के सरकारी फंड को जाली और फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट और धोखाधड़ी वाले डेबिट ट्रांज़ैक्शन के ज़रिए निकाल लिया गया था।
याद दिला दें कि राज्य सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने हरियाणा के मामले को राज्य विजिलेंस और एंटी-करप्शन ब्यूरो, हरियाणा से अपने हाथ में लिया था। हरियाणा मामले में, सीबीआई ने अब तक 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसके अलावा, सीबीआई ने चंडीगढ़ के स्मार्ट सिटी / चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से जुड़े तीसरे मामले को भी अपने हाथ में लिया है और म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के साथ 78 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में 07 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। फंड के लेन-देन का पता लगाने और अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए तीनों मामलों की आगे जांच चल रही है।

पंजाब में गन्ने की फसल के अधीन क्षेत्र बढ़कर 1.16 लाख हेक्टेयर हुआ; मान सरकार ने 700 लाख क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य निर्ध...
13/09/2026

पंजाब में गन्ने की फसल के अधीन क्षेत्र बढ़कर 1.16 लाख हेक्टेयर हुआ; मान सरकार ने 700 लाख क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया: गुरमीत सिंह खुड्डियां

• वैज्ञानिक खेती तकनीकों का प्रदर्शन करने के लिए 12 जिलों में डेमो प्लॉट लगाने वाले किसानों को 3,200 रुपये प्रति एकड़ का वित्तीय लाभ दिया जाएगा: गुरमीत सिंह खुड्डियां

• मान सरकार द्वारा श्रम लागत कम करने और मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए हार्वेस्टर, छोटे ट्रैक्टर और प्लांटर पर 40 प्रतिशत सब्सिडी की पेशकश: कृषि मंत्री

• कृषि विभाग और पीएयू द्वारा किसानों को ट्रेंच प्लांटिंग, प्रमाणित बीज, उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल और कीट प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए कैंप एवं वेबिनार आयोजित किए जा रहे हैं: गुरमीत खुड्डियां

चंडीगढ़, 13 सितंबर, तानिया रोहिल्ला:

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि चालू सीजन के दौरान राज्य में गन्ने की खेती के अधीन क्षेत्र बढ़कर 1.16 लाख हेक्टेयर हो गया है और सरकार ने 700 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि गेहूं और धान की तरह गन्ने की फसल को भी किसानों के लिए अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा बहुआयामी रणनीति अपनाई जा रही है, जिसमें बड़े स्तर पर मशीनीकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों को खेत स्तर तक पहुंचाना तथा गन्ना उत्पादकों को वित्तीय प्रोत्साहन देना शामिल है।

गन्ने को गेहूं और धान के बाद पंजाब की तीसरी सबसे महत्वपूर्ण फसल बताते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उन्नत कृषि तकनीकों को प्रोत्साहित करके उत्पादन बढ़ाने, चीनी की रिकवरी में सुधार करने तथा खेती की लागत कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि पंजाब में गन्ने की फसल के अधीन क्षेत्र वर्ष 2025-26 में 1,11,818 हेक्टेयर था, जो बढ़कर मौजूदा सीजन 2026-27 में 1,16,131 हेक्टेयर हो गया है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो इस क्षेत्र से 700 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि कुल क्षेत्र में से 17,662 हेक्टेयर क्षेत्र पतझड़ ऋतु की फसल, 51,174 हेक्टेयर बसंत ऋतु की फसल और 47,295 हेक्टेयर क्षेत्र मोड़ी (रैटून) फसल के अधीन है।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा, "हालांकि, सक्रिय प्रयासों और मौसम के अनुकूल रहने की संभावना को देखते हुए हमें आगामी सीजन में उत्पादन और चीनी की रिकवरी, दोनों में पर्याप्त सुधार की उम्मीद है।"

सीजन 2026-27 के लिए सरकार ने अनुशंसित गन्ना खेती तकनीकों के प्रदर्शन प्लॉट लगाने वाले किसानों के लिए प्रति एकड़ 3,200 रुपये का प्रोत्साहन शुरू किया है। यह योजना 12 जिलों—अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, एसएएस नगर, पटियाला, फाजिल्का, फरीदकोट और कपूरथला—में लागू की जाएगी।

इन डेमो प्लॉटों के माध्यम से खेती की लागत कम करते हुए उत्पादन बढ़ाने वाली उन्नत तकनीकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इनमें चौड़ी कतार पद्धति, ट्रेंच प्लांटिंग, इंटरक्रॉपिंग, मल्चिंग तथा वैज्ञानिक रैटून प्रबंधन जैसी तकनीकें शामिल हैं।

बुवाई और कटाई के समय खेत मजदूरों की कमी की समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार मशीनीकरण को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत शुगरकेन हार्वेस्टर, छोटे ट्रैक्टर, गन्ना प्लांटर और रैटून मैनेजर सहित प्रमुख कृषि उपकरणों पर 40 प्रतिशत सब्सिडी की पेशकश की जा रही है।
स. खुड्डियां ने कहा, "मशीनीकरण अब कोई विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता है। हमारा उद्देश्य इन मशीनों को प्रत्येक किसान के लिए सुलभ और किफायती बनाना है।"

कृषि मंत्री ने बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), कृषि विभाग और चीनी मिलों की संयुक्त टीमों द्वारा राज्यभर में व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कैंप लगाए जा रहे हैं। इनका मुख्य फोकस वाइड स्पेसिंग ट्रेंच प्लांटिंग विधि, प्राथमिक बीज नर्सरी, रोगमुक्त प्रमाणित बीजों की किस्मों, संतुलित उर्वरक उपयोग, एकीकृत कीट प्रबंधन तथा रैटून प्रबंधन पर है।
अब तक 14 वेबिनारों के माध्यम से लगभग 1,100 किसानों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि 320 प्रशिक्षण कैंपों के जरिए 15,000 से अधिक किसानों तक सीधे पहुंच बनाई गई है। इसके अतिरिक्त फेसबुक, यूट्यूब और फील्ड स्टाफ के माध्यम से भी किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

स. खुड्डियां ने कहा, "पंजाबभर के बहुत से किसान और खेत मजदूर गन्ने की फसल से जुड़े हुए हैं और उनकी आर्थिक खुशहाली सीधे तौर पर इस फसल पर निर्भर है। गन्ने की खेती को अधिक लाभकारी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाना हमारा प्रमुख दायित्व है।"

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए स. खुड्डियां ने कहा कि वित्तीय प्रोत्साहन, तकनीकी उन्नयन, क्षमता निर्माण और कृषि मशीनीकरण पर आधारित यह बहुआयामी रणनीति गन्ने की खेती को किसानों के लिए अधिक लाभकारी व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

उन्होंने कहा, "हमारी व्यापक रणनीति खेती की लागत कम करने, उत्पादकता बढ़ाने और चीनी की रिकवरी में सुधार करने में सहायक होगी। हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि पंजाब के गन्ना उत्पादकों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिले और वे राज्य की कृषि को और अधिक आधुनिक एवं उन्नत बनाने में सार्थक योगदान दे सकें।"

सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ताभाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर 2...
13/09/2026

सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर 25 सितंबर को रोटेरियन करवाएंगे 6000 यूनिट रक्तदान

युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामाजिक निगरानी और नैतिक सहयोग जरूरी

पीएम मोदी के सेवा, संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे आए युवा

चंडीगढ़ , 13 सितंबर, तानिया रोहिल्ला। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ से सामाजिक संस्थाएं जुड़कर सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप दें, ताकि हर पात्र, जरूरतमंद व वंचित तक लाभ पहुंच सके।

रविवार को अंबाला स्थित रीजेंटा सिटी विलास पैलेस में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की ओर से आयोजित ‘समृद्धि’ एवं पब्लिक इमेज सेमिनार में डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ से पहुंचे रोटरी प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि रोटरी से जुड़े सदस्य समाज के प्रबुद्ध और जिम्मेदार वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। विशेषकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए केवल कानून या प्रशासन पर्याप्त नहीं है। इसके लिए समाज के स्तर पर दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम करना होगा—सोशल मॉनिटरिंग और मॉरल सपोर्ट। परिवार, शिक्षक, सामाजिक संस्थाएं और जिम्मेदार नागरिक समय रहते युवाओं के व्यवहार में आने वाले बदलावों को पहचानें और उन्हें अकेला छोड़ने के बजाय सही मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग दें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि युवा जिस व्यक्तित्व को अपना आदर्श मानते हैं, उसके जीवन और मूल्यों का उनके व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए युवाओं को ऐसे सकारात्मक रोल मॉडल से जोड़ना आवश्यक है जो अनुशासन, मेहनत, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण की प्रेरणा दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, परिश्रम, आत्मअनुशासन और जनसेवा का उदाहरण है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से युवाओं को जोड़कर उन्हें नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, श्रमदान, नशामुक्ति जागरूकता और करियर काउंसलिंग जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रोटरी फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा, डॉ. संजय कालरा, धीरज मिगलानी, अरुण मोंगिया, टी.के. रूबी, संदीप जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, नगर निगम अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी सहित रोटरी इंटरनेशनल के 800 पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बॉक्स

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर रोटेरियन 6 राज्यों में लगाएंगे रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के आह्वान पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रीटा कालरा, वर्ष 2027-27 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर धीरज मिगलानी व वर्ष 2028-29 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की घोषणा कर दी। संयुक्त तौर पर डॉ रीटा कालरा, धीरज मिलगानी व एमपी गुप्ता ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 सेवा संकल्प अभियान के दौरान 25 सितंबर को हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व चंडीगढ़ में अपने 140 क्लबों के माध्यम से रोटेरियन रक्तदान शिविर आयोजित करते हुए 6000 यूनिट रक्तदान करवाएंगे, ताकि जरुरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। रोटेरियन की त्वरित प्रतिक्रिया पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने उनको साधुवाद देते हुए कहा कि जनसेवा क्षेत्र में किया हर प्रयास आमजनमानस की भलाई में काम आएगा।

योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछने वाली पत्रकार ने कहा कि मैने योगी आदित्यनाथ से एक सवाल पूछा था. मुझे BJP दफ्तर में घेर लिया।...
13/09/2026

योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछने वाली पत्रकार ने कहा कि मैने योगी आदित्यनाथ से एक सवाल पूछा था. मुझे BJP दफ्तर में घेर लिया। बहुत धमकाया. कहा- बुलडोजर चलेगा घर पर. LIU पीछे पड़ी है, मुझे चैनल से भी निकाल दिया गया. मैं बहुत डरी हुई हूं.

सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस ने दूसरा बड़ा एक्शन लिया है. रवि लखेरा के बाद 30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय के साथ मुठभ...
13/09/2026

सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस ने दूसरा बड़ा एक्शन लिया है. रवि लखेरा के बाद 30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय के साथ मुठभेड़ हुई है. शिवांजय ने पहले पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी. इसके बाद उसे अस्पताल में लेकर गए, जहां उसका ट्रीटमेंट चला.

राज्यपाल कटारिया ने विकसित भारत@2047 के लिए AI आधारित, नैतिक और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप उच्च शिक्षा पर जोर दियापंजाब...
12/09/2026

राज्यपाल कटारिया ने विकसित भारत@2047 के लिए AI आधारित, नैतिक और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप उच्च शिक्षा पर जोर दिया

पंजाब लोक भवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उच्च शिक्षा पर कुलपतियों का सम्मेलन आयोजित

चंडीगढ़, 12 सितंबर, तानिया रोहिल्ला: पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक, गुलाब चंद कटारिया ने आज विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार में बदलाव लाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग मानव-केंद्रित, नैतिक, समावेशी और समाज के प्रति जिम्मेदार तरीके से होना चाहिए।

पंजाब लोक भवन में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उच्च शिक्षा” विषय पर आयोजित कुलपतियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि AI क्रांति ने लोगों के सीखने, काम करने, शोध करने और निर्णय लेने के तरीकों को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दशकों में AI भारत की अर्थव्यवस्था और समाज को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करने वाली परिवर्तनकारी शक्ति है। सम्मेलन में पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक प्रताप सिंह, ललित जैन, IAS और यू.टी. चंडीगढ़ की निदेशक उच्च शिक्षा, पालिका अरोड़ा भी उपस्थित रहीं।

सम्मेलन की शुरुआत प्रो. जसपाल सिंह संधू, प्रमुख शिक्षाविद् एवं पूर्व कुलपति गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर, द्वारा सम्मेलन के विषय का राज्यपाल के समक्ष परिचय प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन के खेल निदेशक, सोरभ कुमार अरोड़ा, PCS ने “MY Bharat: Mera Yuva Bharat” विषय पर प्रस्तुति दी।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को AI को केवल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस का विषय मानने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने चिकित्सा, कृषि, कानून, वित्त, भाषाओं, सामाजिक विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में भी AI की पढ़ाई को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने संस्थानों से कृषि, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, शासन व्यवस्था और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए AI आधारित समाधान विकसित करने का आह्वान किया।

“AI के आगमन के साथ तकनीकी शिक्षा का भविष्य” विषय पर तकनीकी सत्र को प्रो. के. के. अग्रवाल, अध्यक्ष, साउथ एशियन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली, पूर्व अध्यक्ष, नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन और संस्थापक कुलपति, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने संबोधित किया।

IIT रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा और उनकी टीम ने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: उभरती तकनीकें और उच्च शिक्षा में उनके उपयोग” विषय पर प्रस्तुति दी। सम्मेलन में बेहतर कार्यप्रणालियों पर आयोजित सत्रों में शहीद भगत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, फिरोजपुर के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार; महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, पटियाला के कुलपति डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल; तथा CGC यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विनय गोयल ने प्रस्तुतियां दीं।

सम्मेलन में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं डिवीजन ऑफ करियर सर्विसेज के अतिरिक्त निदेशक डॉ. हरपाल थेठी ने विश्वविद्यालयों और उद्योग के बीच साझेदारी को मजबूत करने तथा युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर विशेष संबोधन दिया।

राज्यपाल कटारिया ने AI प्रयोगशालाओं, ब्रिज कोर्स, सर्टिफिकेशन कार्यक्रमों, कौशल विकास और व्यावहारिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, IndiaAI Mission, BharatGen, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन और One Nation One Subscription को भारत की शोध एवं तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहलों के रूप में रेखांकित किया।

जिम्मेदार AI के महत्व पर जोर देते हुए राज्यपाल ने डेटा की गोपनीयता, साइबर सुरक्षा, डीपफेक, गलत सूचना, पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़ी चिंताओं को भी सामने रखा। उन्होंने कहा कि छात्रों को केवल यह नहीं सीखना चाहिए कि AI क्या कर सकता है, बल्कि यह भी समझना चाहिए कि AI का उपयोग किन कार्यों के लिए किया जाना चाहिए और किनके लिए नहीं।

विश्वविद्यालयों से ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के केंद्र बनने का आह्वान करते हुए कटारिया ने कहा कि भारत के युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित चंडीगढ़, 12 सितंबर- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण क...
12/09/2026

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित



चंडीगढ़, 12 सितंबर- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन https://awards.gov.in/ पोर्टल पर 30 सितंबर तक कर सकते हैं।



एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। उन्होंने बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थान स्वैच्छिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने देश में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या इस कार्य क्षेत्र में काम किया हो।

उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।
#आपदाप्रबंधन #सुभाषचंद्रबोस

चंडीगढ़ निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड ने धनास में पंजीकरण-सह-जागरूकता शिविर का किया आयोजनचंडीगढ़, 12 सितंबर 2026, तानिया र...
12/09/2026

चंडीगढ़ निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड ने धनास में पंजीकरण-सह-जागरूकता शिविर का किया आयोजन

चंडीगढ़, 12 सितंबर 2026, तानिया रोहिल्ला: चंडीगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आज धनास में पंजीकरण-सह-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा बोर्ड में उनके पंजीकरण की सुविधा प्रदान करना था।

शिविर के दौरान श्रमिकों को पंजीकृत लाभार्थियों के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्रता मानदंड, पंजीकरण प्रक्रिया और लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से बताया।

विशेष टीमों ने श्रमिकों को पंजीकरण प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े उनके प्रश्नों का समाधान किया। शिविर में मौके पर पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर में दिनभर लगभग 150 लोगों ने भाग लिया और कई श्रमिकों ने अपनी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की।

बोर्ड ने केंद्र शासित प्रदेश के सभी पात्र निर्माण श्रमिकों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा उन्हें उपलब्ध कल्याणकारी लाभ और सामाजिक सुरक्षा सहायता प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Thinkistan Today News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Thinkistan Today News:

Shortcuts

Share