S News

S News हर खबर पर पहली नजर

इंजीनियर्स-डे पर कॉलेज के छात्रों ने तैयार किया मॉडल पूर्व छात्रों ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया इंजीनियर्स-डे ,एलुमनी ...
16/09/2026

इंजीनियर्स-डे पर कॉलेज के छात्रों ने तैयार किया मॉडल
पूर्व छात्रों ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया इंजीनियर्स-डे
,एलुमनी एसोसिएशन ने आयोजित किया छात्र संवाद

सिंगरौली : भारत रत्न श्री एम विश्वसरैया जी के जन्म जयंती को इंजीनियर्स-डे के रूप में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैढ़न प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों ने अपनी उपस्थिति देकर एम विश्वसरैया जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया और प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

एलुमनी एसोसिएशन द्वारा छात्रों के लिए छात्र संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों को भविष्य की बेहतरी, कैरियर मार्गदर्शन के बारे में अपने अनुभव साझा किया। वहीं इंजीनियर्स-डे के अवसर पर कॉलेज के वर्तमान छात्रों द्वारा मॉडल तैयार किए गए थे, जिसका निरीक्षण किया जाकर विजेताओं को पूर्व छात्रों द्वारा सम्मानित किया गया और उनकी हौसला अफजाई भी की गई। इंजीनियर्स-डे के उपलक्ष्य में स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया, तत्पश्चात पूर्व छात्रों ने कॉलेज प्रांगण का भ्रमण करते हुए एलुमनी एसोसिएशन के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति प्राचार्य कैलाश तंतुवाय, एलुमनी एसोसिएशन अध्यक्ष सजन अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम प्रबंधन आशीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहित पूर्व छात्रों में महेंद्र तिवारी, हिमांशु वर्मा, शेर सिंह, जितेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सामुदायिक भवन बैढ़न में होगा वृहद रक्तदान शिविरसामाजिक संगठनों सहित समाज के सभी व...
15/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सामुदायिक भवन बैढ़न में होगा वृहद रक्तदान शिविर

सामाजिक संगठनों सहित समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से होगा आयोजन

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक भवन, बैढ़न में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शिविर का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा अधिकाधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है तथा रेडक्रॉस सोसायटी की सहभागिता से रक्तदान संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
शिविर में सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक रक्तदाताओं को शिविर से जोड़ने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रक्तदाताओं की सहभागिता को वर्षभर बनाए रखने के लिए रक्तदान कैलेंडर तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं निर्धारित समय पर रक्तदान कर सकें। कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि 17 सितंबर को सामुदायिक भवन, बैढ़न में आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

उन्होंने कहा कि जिले में संचालित बड़ी परियोजनाओं एवं औद्योगिक संस्थानों को भी सेवा संकल्प की भावना से जोड़ते हुए इसी प्रकार के वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह सहित नगर निगम एवं रेडक्रॉस सोसायटी के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

15/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मनाएगी सुशासन सेवा दिवस:रीती पाठक

इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं के आकांक्षी स्थानीय विद्यार्थियों हेतू एनसीएल ने उठाया महत्वपूर्ण कदम-’उड़ान’परिधीय समुद...
15/09/2026

इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं के आकांक्षी स्थानीय विद्यार्थियों हेतू एनसीएल ने उठाया महत्वपूर्ण कदम-’उड़ान’

परिधीय समुदाय सहित एनसीएल परिवार के आकांक्षी विद्यार्थियों के लिए एनसीएल ने प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के साथ किया एमओयू
--------;;;;;;;--------;;;;;;;;--------;;;;;;-------;;;;;;------;;;;;-------;;;;;------:
सिंगरौली: कोल इंडिया की सिंगरौली स्थित अनुषंगी कंपनी एनसीएल ने एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल ‘उड़ान’ के तहत परिधीय समुदाय सहित एनसीएल परिवार के ऐसे आकांक्षी विद्यार्थी, जो जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए एक सुनहरे अवसर का सृजन किया है । एनसीएल ने दो प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों - श्री चैतन्या एकेडमी और एसएसजी ईक्यू एलएलपी से इस आशय के संदर्भ में एक समझौता ज्ञापन किया है। इस एमओयू के तहत विद्यालयीन समय के उपरांत स्थानीय आकांक्षी विद्यार्थियों को श्री चैतन्या एकेडमी द्वारा एनसीएल डीएवी, दूधीचुआ और एसएसजी ईक्यू एलएलपी द्वारा एनसीएल डीएवी, खड़िया परिसर में जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित स्पर्धी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।

सीएमडी एनसीएल श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) श्री आशुतोष द्विवेदी की उपस्थिति में इस आशय के समझौता पत्र पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण ), श्री राजेश त्रिवेदी और कोचिंग संस्थान क्रमश: श्री चैतन्या एकेडमी की ओर से श्री विकास सिंह परिहार एवं एसएसजी ईक्यू एलएलपी की ओर से श्री दुर्गेश्वर मिश्रा ने हस्ताक्षर किया।

इस अवसर पर श्रमिक संघों के जेसीसी सदस्य- सीएमएस से श्री अजय कुमार, बीएमएस से श्री अशोक कुमार मिश्रा, श्री श्यामधर दुबे, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पांडे व बी.एन. सिंह के साथ सीएमओएआई से श्री सर्वेश सिंह उपस्थित रहे । इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (खड़िया) श्री के.डी. जैन, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (दुधीचुआ), श्री सुमन सौरभ, दोनों क्षेत्रों के स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन), दोनों डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य सहित एनसीएल मुख्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

एनसीएल की इस नवाचारी कल्याण पहल का उद्देश्य सिंगरौली जैसे दूरस्थ परिक्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को महानगरों एवं शहरों में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण जेईई एवं नीट कोचिंग सुविधाओं के समकक्ष अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बेहतर तैयारी के लिए अपने घर-परिवार से दूर न जाना पड़े। किफायती शुल्क और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध यह सुविधा आकांक्षी विद्यार्थियों के समय एवं संसाधनों की बचत करते हुए उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अधिक सुदृढ़ एवं समान अवसर प्रदान करेगी।

गौरतलब है कि एनसीएल का यह पहल देश की ऊर्जा संरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के साथ सिंगरौली परिक्षेत्र में शैक्षणिक परिवेश को नित नया आयाम देने की कंपनी की प्रतिबद्धताओं का द्योतक है ।वर्तमान में एनसीएल के 11 वित्तपोषित विद्यालयों में 13,000 से अधिक विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे हैं ।*इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं के आकांक्षी स्थानीय विद्यार्थियों हेतू एनसीएल ने उठाया महत्वपूर्ण कदम-’उड़ान’*

*परिधीय समुदाय सहित एनसीएल परिवार के आकांक्षी विद्यार्थियों के लिए एनसीएल ने प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के साथ किया एमओयू*

सोमवार को कोल इंडिया की सिंगरौली स्थित अनुषंगी कंपनी एनसीएल ने एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल ‘उड़ान’ के तहत परिधीय समुदाय सहित एनसीएल परिवार के ऐसे आकांक्षी विद्यार्थी, जो जेईई और नीट परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए एक सुनहरे अवसर का सृजन किया है । एनसीएल ने दो प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों - श्री चैतन्या एकेडमी और एसएसजी ईक्यू एलएलपी से इस आशय के संदर्भ में एक समझौता ज्ञापन किया है। इस एमओयू के तहत विद्यालयीन समय के उपरांत स्थानीय आकांक्षी विद्यार्थियों को श्री चैतन्या एकेडमी द्वारा एनसीएल डीएवी, दूधीचुआ और एसएसजी ईक्यू एलएलपी द्वारा एनसीएल डीएवी, खड़िया परिसर में जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित स्पर्धी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।

सीएमडी एनसीएल श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी) श्री आशुतोष द्विवेदी की उपस्थिति में इस आशय के समझौता पत्र पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण ), श्री राजेश त्रिवेदी और कोचिंग संस्थान क्रमश: श्री चैतन्या एकेडमी की ओर से श्री विकास सिंह परिहार एवं एसएसजी ईक्यू एलएलपी की ओर से श्री दुर्गेश्वर मिश्रा ने हस्ताक्षर किया।

इस अवसर पर श्रमिक संघों के जेसीसी सदस्य- सीएमएस से श्री अजय कुमार, बीएमएस से श्री अशोक कुमार मिश्रा, श्री श्यामधर दुबे, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, एचएमएस से श्री अशोक कुमार पांडे व बी.एन. सिंह के साथ सीएमओएआई से श्री सर्वेश सिंह उपस्थित रहे । इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (खड़िया) श्री के.डी. जैन, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (दुधीचुआ), श्री सुमन सौरभ, दोनों क्षेत्रों के स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन), दोनों डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य सहित एनसीएल मुख्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

एनसीएल की इस नवाचारी कल्याण पहल का उद्देश्य सिंगरौली जैसे दूरस्थ परिक्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को महानगरों एवं शहरों में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण जेईई एवं नीट कोचिंग सुविधाओं के समकक्ष अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बेहतर तैयारी के लिए अपने घर-परिवार से दूर न जाना पड़े। किफायती शुल्क और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध यह सुविधा आकांक्षी विद्यार्थियों के समय एवं संसाधनों की बचत करते हुए उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए अधिक सुदृढ़ एवं समान अवसर प्रदान करेगी।

गौरतलब है कि एनसीएल का यह पहल देश की ऊर्जा संरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान के साथ सिंगरौली परिक्षेत्र में शैक्षणिक परिवेश को नित नया आयाम देने की कंपनी की प्रतिबद्धताओं का द्योतक है ।वर्तमान में एनसीएल के 11 वित्तपोषित विद्यालयों में 13,000 से अधिक विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे हैं ।

उत्कृष्ट विद्यालय में संचालित निःशुल्क कोचिंग का कमिश्नर रीवा ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवादसिंगरौली: कलेक्ट...
13/09/2026

उत्कृष्ट विद्यालय में संचालित निःशुल्क कोचिंग का कमिश्नर रीवा ने लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल के प्रयासों से सीएसआर मद के माध्यम से उत्कृष्ट विद्यालय में श्री चैतन्य अकादमी द्वारा संचालित निःशुल्क आईआईटी, नीट एवं जेईई कोचिंग कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों से रीवा संभाग के कमिश्नर श्री शीलेन्द्र सिंह ने संवाद किया। इस दौरान कमिश्नर ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, तैयारियों, लक्ष्य एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अनुभवों की जानकारी ली तथा उन्हें सफलता के लिए प्रेरित किया।

कमिश्नर ने निःशुल्क कोचिंग की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि आर्थिक परिस्थितियां किसी विद्यार्थी के सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री गौरव बैनल के प्रयासों से संचालित यह निःशुल्क कोचिंग सिंगरौली के विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने का बेहतर मंच प्रदान कर रही है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यालय आने का उद्देश्य केवल पढ़ाई पूरी करना नहीं, बल्कि अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना होना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करे और उसे प्राप्त करने के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करे। उन्होंने कहा कि निर्भयता और आत्मविश्वास सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी हैं। परीक्षा को लेकर भयभीत होने के बजाय अपनी तैयारी पर विश्वास रखें।

कमिश्नर ने कहा कि विद्यार्थियों को महापुरुषों एवं सफल व्यक्तित्वों की जीवनियों का अध्ययन करना चाहिए। उनके संघर्ष, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि अपने सिलेबस को समय-सीमा में पूर्ण करें और बार-बार उसका अभ्यास करें।

सिलेबस जितना मजबूत होगा, उतना ही आत्मविश्वास बढ़ेगा और परीक्षा के समय तनाव कम होगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से टेस्ट सीरीज आयोजित की जाए। विद्यार्थियों को परीक्षा के वास्तविक वातावरण में लगातार अभ्यास कराया जाए, ताकि परीक्षा के प्रति उनका भय समाप्त हो और समय प्रबंधन, प्रश्नों को समझने तथा सही उत्तर देने की क्षमता विकसित हो। उन्होंने कहा कि गलतियों से घबराने के बजाय उन्हें अपनी तैयारी को बेहतर बनाने का अवसर मानें। प्रत्येक टेस्ट के बाद अपनी कमियों का विश्लेषण कर उन्हें दूर करें। कमिश्नर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता किसी एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होती, बल्कि रोज किए गए छोटे-छोटे प्रयासों का परिणाम होती है। परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने लक्ष्य से विचलित न हों। स्वयं पर विश्वास रखें, समय का सदुपयोग करें और निरंतर प्रयास करते रहें।

उल्लेखनीय है कि श्री चैतन्य अकादमी द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में विद्यार्थियों को नीट, आईआईटी एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। कोचिंग में वर्तमान में 100-100 विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोचिंग कक्षाओं की लाइव टेलीकास्टिंग की व्यवस्था की तैयारी भी की जा रही है, जिससे विद्यार्थी दूरस्थ स्थानों से भी कक्षाओं का लाभ ले सकेंगे। साथ ही हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय समय के उपरांत भी कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संघप्रिय, अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम श्री सुरेश जाधव, तहसीलदार श्रीमती सविता यादव सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अभिलेखों के संधारण न होने पर कमिश्नर नाराजआरईएस दफ्तर का कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षणसिंगरौली: रीवा संभाग के...
13/09/2026

अभिलेखों के संधारण न होने पर कमिश्नर नाराज
आरईएस दफ्तर का कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

सिंगरौली: रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने कार्यपालन यंत्री कार्यालय एवं स्थापना कक्ष का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के समुचित रख-रखाव नहीं पाए जाने पर कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों का व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संधारण सुनिश्चित किया जाए। नस्तियों की आवक-जावक पंजी में दिनांक अनिवार्य रूप से अंकित करने तथा नस्ती प्रस्तुत करते समय भी उसकी प्रस्तुति की तारीख दर्ज करने के निर्देश दिए गए, ताकि नस्ती के प्रस्तुत होने की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। कमिश्नर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक नस्ती की नोटशीट पर भी दिनांक अनिवार्य रूप से अंकित की जाए।
निर्माण कार्यो के प्राक्कलन नही मिले अंकित
निरीक्षण के दौरान नस्तियों एवं निर्माण कार्यों के लिए तैयार किए गए प्राक्कलनों में दिनांक अंकित नहीं पाए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालयीन अभिलेखों एवं प्रकरणों के संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिपं सीईओ संघप्रिय एवं अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

महिलाओं ने आबकारी टीम को घेरा,SDM को बैरंग लौटाया पैकारी एवं अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लामबंद हुई महिलाएं सिंगरौली:जिले ...
12/09/2026

महिलाओं ने आबकारी टीम को घेरा,SDM को बैरंग लौटाया
पैकारी एवं अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लामबंद हुई महिलाएं

सिंगरौली:जिले के सरई क्षेत्र में शराब की कथित अवैध पैकारी ने अब गांवों की चौखट लांघकर सड़क तक आक्रोश पहुंचा दिया है। अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने आबकारी विभाग की टीम को ही घेर लिया। विरोध के दौरान आबकारी अमले के वाहन को रोक दिया गया।
ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि शिकायतों के बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लगाया जा रहा। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरई शराब दुकान से जुड़े लोगों द्वारा आसपास के गांवों में कथित तौर पर पैकारी कराई जा रही है।

आरोप है कि अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आबकारी कर्मचारियों पर कथित रूप से 5 हजार रुपये प्रतिमाह लिए जाने तक के आरोप लगाए। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण आबकारी टीम को घेरकर विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। नवभारत वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल जरूर खड़ा हो गया है कि आखिर सरई क्षेत्र में अवैध शराब और पैकारी को लेकर लोगों का आक्रोश इस स्तर तक क्यों पहुंचा। जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की बिक्री और पैकारी की शिकायतें लगातार सामने आना आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

सागर की घटना से भी सबक नही ले रहा आबकारी

सरई क्षेत्र में शराब कारोबार को लेकर पहले भी विवाद और तनाव की स्थिति बनने की बात सामने आती रही है। सबसे बड़ा सवाल अब आबकारी विभाग से है, जब ग्रामीण खुले तौर पर अवैध पैकारी की शिकायत कर रहे हैं तो विभाग ने अब तक कितनी कार्रवाई की, कितने प्रकरण दर्ज किए गए और कितने अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया। सागर में सामने आई घटना जैसी स्थिति सिंगरौली में पैदा होने से पहले प्रशासन को चेतना होगा। यदि आज की शिकायतों को नजरअंदाज किया गया और कल कोई बड़ी घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, अब गेंद आबकारी विभाग और जिला प्रशासन के पाले में है।

माड़ा इलाके में एक महीने पहले हो चुका है खून-खराबा
जिले में पैकारी एवं अवैध शराब बिक्री को लेकर अक्सर विवाद भी हो रहे हैं। करीब एक महीना पूर्व माड़ा में शराब कारोबारियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसको लेकर शराब कारोबारियों के साथ-साथ जिला आबकारी विभाग की भी जमकर किरकिरी हुई। हालांकि आबकारी विभाग पर इन सब बातो का असर नही पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी एवं पुलिस के संरक्षण में जगह-जगह पैकारी एवं अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इस तरह की अवैध शराब पहले कभी नही बीक रही थी। माड़ा इलाके में फिर से पैकारी और अवैध शराब बिक्री को लेकर विवाद बढ़ रहा है। इस विवाद को रोकने के लिए अभी तक आबकारी एवं प्रशासन के द्वारा कोई ठोस प्रयास नही किया जा रहा है। लिहाजा यह मामला अब धीरे-धीरे तूल पकड़ रहा है।

सिंगरौलिया हवाई पट्टी के ओएलएस सर्वे का कार्य पूर्णएनटीपीसी की चिमनियों, एनसीएल के ओवरबर्डन पहाड़ों और शहर के ऊंचे भवनों ...
10/09/2026

सिंगरौलिया हवाई पट्टी के ओएलएस सर्वे का कार्य पूर्ण
एनटीपीसी की चिमनियों, एनसीएल के ओवरबर्डन पहाड़ों और शहर के ऊंचे भवनों का भी जुटाया डाटा

सिंगरौली : सिंगरौलिया हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। हवाई यातायात के संचालन के लिए आवश्यक सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में शामिल ओएलएस सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली की चार सदस्यीय टीम ने 3 सितंबर को सिंगरौली पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू किया था। टीम ने लोक निर्माण विभाग सिंगरौली के अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी के चारों ओर विस्तृत सर्वेक्षण किया। सर्वे के दौरान आसपास मौजूद संभावित अवरोधों और ऊंचाई वाले स्थानों की तकनीकी जानकारी जुटाई गई। इसमें शासन पावर कंपनी की चिमनियों के साथ तियरा, काम, सिंगरौलिया, कटौली, खुटार, अमलोरी, बनौली सहित आसपास के क्षेत्रों को शामिल किया गया। इसके अलावा एनटीपीसी की ऊंची चिमनियों तथा एनसीएल के ओवरबर्डन से बने ऊंचे पहाड़ों के उच्चतम स्थानों का भी सर्वे किया गया।

राज्य सरकार को सौपी जाएगी रिपोर्ट
शहर में स्थित ऊंचे भवनों और अन्य संभावित अवरोधों की ऊंचाई का डाटा भी एकत्रित किया गया। चार सदस्यीय एएआई टीम बुधवार को सर्वे कार्य पूरा करने के बाद नई दिल्ली रवाना हो गई। अब सर्वे से जुटाए गए तकनीकी आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर राज्य शासन को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद सिंगरौलिया हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की आगामी प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है।

सर्वे कार्य में एएआई नई दिल्ली की टीम के सदस्य अशोक तिर्की, मुकेश, योगेंद्र कुमार और आशीष गुप्ता के साथ लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री तेजस्वनी शुक्ला, सहायक यंत्री संजय श्रीवास्तव एवं देवेश नामदेव का विशेष योगदान रहा।

श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने ग्रहण किया(NCL) एनसीएल सीएमडी का पदभारसिंगरौली:श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने मंगलवार को को...
09/09/2026

श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने ग्रहण किया(NCL) एनसीएल सीएमडी का पदभार

सिंगरौली:श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने मंगलवार को कोल इंडिया लिमिटेड की सिंगरौली स्थित अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार ग्रहण किया।

एक अनुभवी खनन पेशेवर के रूप में श्री जयकुमार को भारत तथा विदेश में भूमिगत तथा खुली मैकेनाइज्ड कोयला खदानों के साथ लिग्नाइट खनन और परिचालन का 34 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है।

एनसीएल सीएमडी का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व वे कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में निदेशक (तकनीकी/संचालन) के पद पर कार्यरत थे। बतौर निदेशक (तकनीकी) एसईसीएल, श्री जयकुमार ने खदानों के आधुनिकीकरण और मशीनीकरण को बढ़ावा देते हुए कोयले के उत्पादन, प्रेषण और अधिभार हटाव में कंपनी के रिकॉर्ड प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया |

इस दौरान एसईसीएल में उन्होंने सोलर, ग्रीन मोबिलिटी, कोल गैसीफिकेशन और एनर्जी स्टोरेज जैसे दीर्घकालिक विकास पहलों का नेतृत्व भी किया। साथ ही उन्होंने कोयले की सैंपलिंग में टेक्नोलॉजी-आधारित ऑटोमेशन और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया।

इससे पूर्व वे नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड की तालाबीरा II&III खदानों में कार्यकारी निदेशक/कोयला समन्वयक तथा परियोजना प्रमुख सहित विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गिंडी, अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई से खनन अभियांत्रिकी में स्नातक श्री जयकुमार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय, हैदराबाद से पर्यावरण अभियांत्रिकी एवं प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा अलगप्पा विश्वविद्यालय, तमिलनाडु से मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए किया है।

श्री जयकुमार ने सिंगरैनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड से अपने करियर की शुरुआत की और वहां मैकेनाइज्ड भूमिगत एवं खुली खदानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया। तत्पश्चात उन्होंने इंडोनेशिया में कोयला खनन परियोजना को अपना नेतृत्व दिया। इसके बाद वे नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड से जुड़े, जहां उन्होंने कई परिचालन एवं तकनीकी दायित्व संभाले। एनएलसी इंडिया में उनके दायित्वों में लिग्नाइट-से-मेथनॉल जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना का नेतृत्व भी शामिल था।

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह ने SC/ST Act को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए गैर-जाटव दलितों की राजनीति और कानून के इस्तेम...
09/09/2026

वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह ने SC/ST Act को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए गैर-जाटव दलितों की राजनीति और कानून के इस्तेमाल पर सवाल उठाए।

उन्होंने दावा किया कि गैर-जाटव दलितों को अब किसी राजनीतिक पार्टी की जरूरत नहीं है और SC/ST Act उनके लिए ऐसा “हथियार” बन गया है, जिससे वे हर पार्टी को ठीक कर सकते हैं।

प्रदीप सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि इस कानून के तहत शिकायत करने पर पीड़ित को आर्थिक सहायता मिलने की व्यवस्था का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने ₹16 लाख की सहायता का जिक्र करते हुए कहा कि इसका एक हिस्सा शुरुआत में और बाकी राशि मामले की सुनवाई व फैसले के अलग-अलग चरणों में मिलने की बात कही जाती है।

उन्होंने आगे दावा किया कि अगर आरोप झूठा साबित हो जाए, तब भी पहले मिली आर्थिक सहायता लौटानी नहीं पड़ती, इसलिए कुछ लोग कथित तौर पर झूठे और सही आरोप के बीच फर्क करने की परवाह नहीं करते।

हालांकि, SC/ST Act के तहत मिलने वाली राहत पीड़ितों को सहायता देने के लिए निर्धारित कानूनी व्यवस्था है और केवल किसी पत्रकार के दावे के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि झूठी शिकायत करने पर हर व्यक्ति को निश्चित रूप से आर्थिक लाभ मिल जाता है। झूठे मामले और राहत की वसूली से जुड़े नियम परिस्थितियों और लागू प्रावधानों पर निर्भर करते हैं।

प्रदीप सिंह का बयान अब SC/ST Act, आर्थिक सहायता और कथित दुरुपयोग को लेकर एक नई राजनीतिक बहस खड़ी करता है।

Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when S News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to S News:

Shortcuts

Share