Public live news mp/cg

Public live news mp/cg Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Public live news mp/cg, Media/News Company, bhopal, Bhopal.

पब्लिक लाइव न्यूज़ चैनल लगभग पुरे देश में देखा जाने वाला चैनल हे | आप सभी हम से जुड़ने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे। लाइक करे शेयर करे।
तथा हमारे सभी सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए निचे लिंक दी गयी हे जैसे फेसबुक , इंस्टाग्राम , टवीटर, से जुड़ने

बालोद से बड़ी खबर:शिक्षा मंत्री से अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संगठन की मुलाकात — हड़ताल अवधि का वेतन दिलाने की रखी मां...
09/11/2025

बालोद से बड़ी खबर:

शिक्षा मंत्री से अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संगठन की मुलाकात — हड़ताल अवधि का वेतन दिलाने की रखी मांग, मंत्री ने दिया ठोस आश्वासन

बालोद। माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बालोद आगमन के दौरान अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष छन्नू साहू ने संगठन की ओर से महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि 16 जून से 16 सितंबर 2025 तक चली हड़ताल अवधि को शून्य घोषित कर वेतन प्रदान किया जाए।

संगठन की ओर से मंत्री महोदय को यह भी अवगत कराया गया कि प्रदेश के कुल 43,301 स्कूल सफाई कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों को लेकर तीन माह तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे थे। 12 सितंबर 2025 को संगठन के पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री गजेंद्र यादव से मुलाकात कर चर्चा की थी, जिस पर मंत्री ने मांगों को जायज़ बताते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया था। इस भरोसे पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर कार्य पर वापसी की थी।

हालांकि अब तक हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान नहीं हुआ है, जिसके चलते प्रदेश के सफाई कर्मचारी दिवाली का त्यौहार भी ठीक से नहीं मना पाए। इसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है।

आज बालोद में मंत्री गजेंद्र यादव से जिला अध्यक्ष छन्नू साहू ने पुनः मुलाकात की, जिस पर मंत्री महोदय ने कहा —

“थोड़ा समय दीजिए, आपकी मांग को अवश्य पूरा किया जाएगा।”

मंत्री के इस ठोस आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों में एक बार फिर उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनकी लंबित वेतन की समस्या का समाधान किया जाएगा।

07/11/2025

📰 छतरपुर से खास रिपोर्ट

बुंदेली कॉमेडी स्टार भागीरथ आशिक की सफलता की कहानी 🎬

आज छतरपुर के प्रसिद्ध बुंदेली कॉमेडी स्टार भागीरथ आशिक से खास बातचीत हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि शुरुआत में घर वाले वीडियो बनाने से मना करते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी।

भागीरथ आशिक ने कहा — “लोग कहते थे वीडियो में क्या रखा है, लेकिन मैंने ठान लिया था कि कुछ अलग करना है।”
उनकी लगन और मेहनत का ही नतीजा है कि आज छतरपुर व पूरे बुंदेलखंड में उनके वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं।

🎭 उनकी हास्य कला ने न सिर्फ लोगों को हँसाया है बल्कि बुंदेली बोली और संस्कृति को भी नई पहचान दिलाई है।

31/10/2025

आरटीओ की मनमानी पर हंगामा! ट्रक चालक के साथ की गई ज्यादती

pradesh

28/10/2025

जातंकवादी घटनाओं में एट्रोसिटी एक्ट नाकाफी, लगे NSA - दामोदर यादव बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं, स्टैच्यू विवाद को जल्द खत्म करे सरकार - विद्रोही

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भोपाल में फिर होगा विशाल प्रदर्शन - अनिल गुर्जर

देश में अतिवादियों की सरकार होने के कारण जातिवादी राजनीति चरम पर है, इसीलिए भिंड, दमोह, कटनी, छतरपुर, दतिया सहित देश-प्रदेश के कोने-कोने में दलित-पिछड़ों के साथ जातिगत घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। यह घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही हैं और क्रूरता की हदों को भी पार कर चुकी हैं। एट्रोसिटी एक्ट नाकाफी हो चुका है, इसलिए हमारी मांग है कि घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए सभी जातिवादियों पर NSA की कार्यवाही की जानी चाहिए। उक्त बात आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के वरिष्ठ नेता दामोदर सिंह यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।

यादव ने कहा कि कुछ दिन पूर्व दमोह जिले में कुशवाह समाज के व्यक्ति को एक उच्च जाति के व्यक्ति ने अपने पैर धुलवाकर पिलाए थे, तो हमने आंदोलन किया, चेतावनी दी और NSA लगवाया था। लेकिन अटेर की घटना में पुलिस कठोर कार्यवाही करने से बच रही है और समाज में ज़हर फैलाने वाले ग्वालियर के एक वकील ने भिंड के माहौल को कल और खराब करने का प्रयास किया। यह वही वकील है जिसने कुछ दिन पूर्व ग्वालियर में अशांति फैलाने का प्रयास किया था, इसलिए ग्वालियर प्रशासन से हमारी मांग है कि बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले उस व्यक्ति के खिलाफ भी एट्रोसिटी एक्ट की कार्यवाही की जानी चाहिए, जिस प्रकार महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई है।

आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र विद्रोही ने कहा कि बाबा साहब की स्टैच्यू मामले में प्रदेश सरकार को हस्तक्षेप करते हुए मामले को हल करना चाहिए। हम वर्ग संघर्ष नहीं चाहते और संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं, किसी भी कीमत पर बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

आज़ाद समाज पार्टी के युवा विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की मोहन सरकार ओबीसी आरक्षण संख्या के अनुपात में लागू करे, लेकिन 13 प्रतिशत का होल्ड तत्काल हटाए, अन्यथा फिर से भोपाल में बड़ा आंदोलन होगा।

इस अवसर पर दलित पिछड़ा समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलबहादुर बघेल, आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख नेता केशव यादव, राहुल बाल्मिक मौजूद

23/10/2025

अक्खड़ पुलिस कर्मी (SI) ने महिला पत्रकार से की अभद्रता.. मामला मध्यप्रदेश के मुरार
थाने का

23/10/2025

यात्रियों को सीट दिलाने के नाम पर की अवैध वसूली
संदेह होने पर यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया रेलवे अकाउंट पर शिकायत कर किया टैग। रेलवे पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। झांसी से ग्वालियर के बीच कर रहा था वसूली बबीना में पदस्थ होना बताया जा रहा है आरोपी फौजी कमल पांडेय
जीआरपी थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी।

゚

मुरैना -मुड़िया खेरा में डकैती की घटना करने वाले 30-30 हजार के इनामी सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उनके कब्जे ...
23/10/2025

मुरैना -मुड़िया खेरा में डकैती की घटना करने वाले 30-30 हजार के इनामी सात आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उनके कब्जे से नगदी, सोने, चांदी के जेबर, घटना में उपयोग की गई कार, हथियारों सहित बीस लख रुपए का माल किया बरामद । पकड़े गए आरोपी राहुल पुत्र आनंद यादव निवासी आगरा, अजय सविता निवासी उदयपुर खालसा बसौनी आगरा, विजय ठाकुर निवासी राजाखेड़ा, वीरेश पुत्र राकेश झा निवासी शमशाबाद, कारण पुत्र योगेंद्र रावत निवासी आगरा, रमाकांत पुत्र संतोष चौहान शमशाबाद ,श्रीभगवान पुत्र कालीचरन जाटव निवासी राजाखेड़ा शामिल है ,वही मास्टरमाइंड जीतू राठौर सहित धीरज उर्फ़ देवा ठाकुर पुत्र राम अवतार धाकरे निवासी शमशाबाद सत्येंद्र पुत्र जाहर सिंह बघेल निवासी लहारपट्टी शमशाबाद फरार चल रहे हैं।

23/10/2025

शहर के इस युबा ने गरीबो में जाकर भोजन पैकेट और कम्बल वितरित कर अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदि
छत्तरपुर अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए हर हर व्यक्ति काफी उत्साहित रहता है और जन्मदिन को बेहद खास बनाने के लिए तरह-तरह के आयोजन करते हुए देखा जाता है लेकिन शहर के विश्वनाथ कॉलोनी में रहने वाले इस युवक ने अपने जन्मदिन को कुछ इस अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन जिससे इस युवक की काफी सराहना की जा रही है गरीबो में जा जाकर प्रियकर गुप्ता ने अपनी दोस्तों के साथ पहुंचकर भोजन और कम्बल वितरण किए अपने 22 में जन्मदिन के मौके पर किया प्रियकर गुप्ता का कहना था कि जन्मदिन तो साल में एक बार आता है और इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए सभी लोग खाने का अनेक प्रकार के आयोजन करते हैं लेकिन हम देखते हैं कि समाज में किस प्रकार से लोग भूख प्यास और ठंड से अपनी जान दे देते हैं इसी उद्देश्य से उन्होंने अपना जन्मदिन बुजुर्ग लोगों को भोजन के पैकेट वा कम्बल बटकर मनाया जन्मदिन उनका कहना था कि सभी लोग इसी तरह का जन्मदिन मनाए

18/10/2025

छतरपुर के अनुराग सिटी सेंटर मॉल में सजनी वस्त्र लेकर आया है दिवाली पर धमाकेदार बंपर ऑफर सजनी वस्त्र की संचालक महिमा राय ने बताया कि हमारे शॉप पर लेडीज़ वेस्टर्न लहंगे लेडीज सूट दुल्हन लहंगे कम रेट पर मिलते है

12/10/2025

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का मामला तुल पकड़ रहा है जिसमें अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं लोगों के जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

15/09/2025

पब्लिक लाइव न्यूज़
आज दतिया के विधायक राजेंद्र भारती के साथ पब्लिक लाइव न्यूज़ चैनल से खास बातचीत जिसमें जनहित एवं पार्टी के कई सारे सवाल और जवाब के साथ देखिए यह ग्राउंड रिपोर्ट विकास रावत के साथ

12/09/2025

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति ने की अपनी पत्नी की गोली मारके हत्या घटना से आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

Address

Bhopal
Bhopal
462030

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public live news mp/cg posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share