Bansal News Digital

Bansal News Digital Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bansal News Digital, TV Channel, E-3/67 Arera Colony, India, Bhopal.
(1)

BANSAL NEWS | आपकी आवाज़
📍 मध्य प्रदेश | छत्तीसगढ़ | उत्तर प्रदेश | उत्तराखंड
🌐 प्रदेश से देश-दुनिया तक हर बड़ी खबर
⚡ Breaking News | Ground Reports | Politics | Crime
📲 हर खबर. हर अपडेट. सबसे पहले.

09/09/2026

Bhopal Doctors Protest: MBBS इंटर्न और सरकार के बीच बनी सहमति, स्टाइपेंड बढ़ोतरी पर जल्द होगा ऐलान

Rajendra Shukla BJP Madhya Pradesh

09/09/2026

Gwalior: ट्रेनों में खराब खाना और एक्सपायरी पानी, यात्रियों का हंगामा

ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में खाद्य सुरक्षा और यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। पंजाब मेल एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की पानी की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया, जिन्हें अधिकारियों ने तुरंत जब्त कर लिया। इसके साथ ही प्रीमियम ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस के C-6 कोच में यात्रा कर रहे यात्री श्रीकांत ने कैटरिंग द्वारा बेहद खराब और बदबूदार दही परोसे जाने की शिकायत दर्ज कराई। एक ही दिन में दो बड़ी और प्रतिष्ठित ट्रेनों में खाद्य पदार्थों की यह दुर्दशा सामने आने के बाद रेल यात्रियों में भारी रोष व्याप्त है। रेलवे प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कैटरिंग ठेकेदारों के खिलाफ जांच और दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न...
09/09/2026

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न्स और राज्य सरकार के बीच वार्ता के बाद आखिरकार सहमति बन गई है। मानदेय बढ़ाने और पुलिसिया कार्रवाई के मुद्दे पर चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक बैठक में छात्रों की मांगों पर सहमति जताई गई है। सरकार द्वारा स्टाइपेंड संशोधन को लेकर थोड़ी ही देर में आधिकारिक घोषणा की जाने की संभावना है। इस फैसले के बाद प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार के इस सकारात्मक कदम से लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानदेय की असमानता से जूझ रहे हजारों युवा डॉक्टरों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूरी खबर पढ़ें: https://bansalnews.com/madhya-pradesh/bhopal-doctor-protest-big-bredaking-mbbs-intern-stipend-hike-demand-accepted-deputy-cm-rajendra-shukl-mp-hindi-news-pds-12510451?utm_campaign=whatsapp&utm_medium=share&utm_source=whatsapp

09/09/2026

Bemetara में जल संरक्षण मुहिम का असर, Critical से Semi-Critical Zone में पहुंचे ब्लॉक; भूजल स्तर में सुधार

09/09/2026

Jagdalpur में Cyber Fraud का नया खेल, ठगी के बाद फिर ठगी; Police बनकर पीड़ितों को बना रहे निशाना

09/09/2026

Unnao: चौकी में शराब पीते दरोगा का Video Viral, SP ने किया सस्पेंड !

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां पुलिस चौकी के भीतर शराब पीते दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की सुतिया तारा चौकी का है, जहां तैनात दरोगा अतुल सिंह चौकी परिसर के अंदर ही जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो अप्रैल महीने का है, जिसके सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जेपी सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा अतुल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच सीओ सिटी विनी सिंह को सौंपी गई है।

महाराष्ट्र SIR में किसका नाम कटा, कितना कटा? आंकड़ों में समझिए पूरी तस्वीर 🗳️महाराष्ट्र में चल रही Special Intensive Rev...
09/09/2026

महाराष्ट्र SIR में किसका नाम कटा, कितना कटा? आंकड़ों में समझिए पूरी तस्वीर 🗳️

महाराष्ट्र में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के बीच वोटर लिस्ट से जुड़े आंकड़ों ने कई सवाल खड़े किए हैं। TV9Hindi.com की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की ऐसी 38 विधानसभा सीटों पर, जहां मुस्लिम आबादी 20% या उससे अधिक है, 37.51 लाख यानी 29.77% वोटर्स को ‘अनकलेक्टेबल’ के तौर पर मार्क किया गया। पूरे महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 21.14% बताया गया है।

सबसे ज्यादा चर्चा भिवंडी ईस्ट की है। यहां मुस्लिम आबादी करीब 51% है, जबकि ‘अनकलेक्टेबल’ दर 49.10% दर्ज की गई। भिवंडी वेस्ट में यह दर 44.72%, मुंब्रा-कलवा में 42.91% और मानखुर्द शिवाजी नगर में 42.31% रही। हालांकि, अधिक मुस्लिम आबादी का मतलब हर सीट पर अधिक exclusion नहीं रहा—78.4% मुस्लिम आबादी वाले मालेगांव सेंट्रल में दर 23.46% रही।

‘अनकलेक्टेबल’ कैटेगरी में भी अलग-अलग कारण शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 42.05% स्थायी रूप से दूसरी जगह चले गए, 35.59% का पता नहीं चला या वे अनुपस्थित थे, 12.76% मृत वोटर और 8.33% डुप्लिकेट रजिस्ट्रेशन वाले वोटर थे।

आरक्षित सीटों से तुलना करने पर तस्वीर अलग दिखती है। SC के लिए आरक्षित 29 सीटों की संयुक्त exclusion rate 19.61% और ST की 25 सीटों की 13.21% रही। ये दोनों आंकड़े 38 मुस्लिम-बहुल सीटों की 29.77% संयुक्त दर से कम हैं।

⚠️ जरूरी बात: SIR डेटा धर्म के आधार पर तैयार नहीं किया गया है। इसलिए इन आंकड़ों से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि कितने मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटे। तुलना उन विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर है जहां मुस्लिम आबादी 20% या उससे अधिक है।

पूरी खबर पढ़ें: https://bansalnews.com/state-news/maharashtra/maharashtra-sir-draft-voter-list-uncollectable-muslim-majority-seats-voters-cuts-hindi-news-pds-12510089?utm_campaign=whatsapp&utm_medium=share&utm_source=whatsapp

📌 रिपोर्ट/डेटा स्रोत: TV9Hindi.com
पूरी कहानी और सीट-दर-सीट आंकड़े समझने के लिए carousel Swipe ➡️ करें।

09/09/2026

CG Cabinet Decisions: Gen Z के रोजगार पर बड़ा फैसला, Startup-NIPUN Mission को कैबिनेट से मिली मंजूरी

Bjp Chhattisgarh

09/09/2026

Mohla-Manpur में वन अधिकार को लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी, Forest Department के खिलाफ पैदल मार्च

09/09/2026

Bijapur में Mahtari Vandan Yojana में बड़ा घोटाला, 21 साल से कम की 501 लड़कियों ने लिया फायदा !

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में बीजापुर जिले में एक बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभागीय जांच, केवाईसी और एम-रवाई ऑडिट के बाद यह खुलासा हुआ है कि 1726 अपात्र हितग्राहियों के खातों में करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि गलत तरीके से ट्रांसफर कर दी गई। गड़बड़ी में सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि 21 साल से कम उम्र की 501 लड़कियों को ₹91 लाख से अधिक, 141 आयकरदाताओं, सरकारी नौकरी से जुड़े परिवारों और 675 मृत महिलाओं के खातों में भी लाखों रुपये जारी होते रहे। मामला सामने आते ही महिला एवं बाल विकास विभाग ने संबंधित सीडीपीओ (CDPO) को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं और अपात्रों से राशि की रिकवरी के निर्देश दिए हैं। इतनी बड़ी लापरवाही के बाद अब योजना के भौतिक सत्यापन और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Address

E-3/67 Arera Colony, India
Bhopal
462016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bansal News Digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share