13/09/2026
चॉकलेट नहीं मिली तो 6 साल के बच्चे ने खोल दिया पिता का राज!
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल दावे के मुताबिक, एक 6 साल के बच्चे ने चॉकलेट या बिस्कुट नहीं दिलाने से नाराज होकर पुलिस को अपने पिता के बाइक चोरी करने की बात बता दी। बच्चे की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कथित तौर पर पिता द्वारा छिपाकर रखी गई चोरी की बाइकों का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। घटना करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है। हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।