Jms news

Jms news दैनिक जनलोक मंथन समाचार (.JMS न्यूज़ )
समा?

दैनिक जनलोक मंथन - जेएमएस समाचार समूह: आपको भारत और दुनिया भर से नवीनतम समाचार, राजनीति, करंट अफेयर्स, क्रिकेट, खेल, व्यवसाय और सिनेमा समाचार प्रदान करता है। नवीनतम समाचार या वीडियो को ट्रैक करने के लिए। हमें वेबसाइट पर जाएँ: www। janlokmanthan.com

दैनिक जनलोक मंथनविशेष संवाददाता : लखन गुरु, भोपालचमकती बिल्डिंग, लेकिन मरीजों के परिजन बेहाल!काटजू अस्पताल में व्यवस्था ...
16/06/2026

दैनिक जनलोक मंथन
विशेष संवाददाता : लखन गुरु, भोपाल

चमकती बिल्डिंग, लेकिन मरीजों के परिजन बेहाल!

काटजू अस्पताल में व्यवस्था का संकट, भीषण गर्मी में घंटों गेट के बाहर खड़े रहने को मजबूर लोग

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के बड़े-बड़े दावे करती है। करोड़ों रुपये खर्च कर अस्पतालों की इमारतों को नया स्वरूप दिया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आती है। राजधानी भोपाल के कैलाशनाथ काटजू (के.एन. काटजू) शासकीय अस्पताल में मरीजों से ज्यादा उनके परिजन परेशान दिखाई दे रहे हैं।

जनलोक मंथन की पड़ताल में सामने आया कि अस्पताल की बाहरी चमक-दमक के पीछे व्यवस्थाओं की गंभीर खामियां छिपी हुई हैं। मरीजों के परिजनों को न तो पर्याप्त जानकारी मिल रही है और न ही उन्हें अस्पताल प्रबंधन से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।

इलाज कराने पहुंचे तो खुली व्यवस्थाओं की पोल

भोपाल निवासी डॉ. लखन गुरु अपनी पत्नी नेहा रजक का उपचार कराने के लिए के.एन. काटजू अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकीय आवश्यकता के चलते नेहा रजक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं ने परिवार को परेशान कर दिया।

डॉ. लखन गुरु का कहना है कि अस्पताल में पुरुष परिजनों के प्रवेश पर लगभग पूर्ण प्रतिबंध जैसा माहौल है। सुरक्षा गार्डों की तैनाती इतनी सख्त है कि मरीज के परिवार के सदस्य अपने परिजन की स्थिति जानने तक के लिए अंदर नहीं जा सकते। ऐसे में मरीज की वास्तविक स्थिति क्या है, उसका उपचार कैसे चल रहा है और डॉक्टरों की क्या सलाह है, इसकी जानकारी समय पर नहीं मिल पाती।

डॉक्टर और परिजनों के बीच संवादहीनता

अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों की सबसे बड़ी शिकायत डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के साथ संवाद की कमी है। कई परिजनों का कहना है कि मरीज की स्थिति और उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी अस्पताल में मरीज और चिकित्सक के बीच जितना महत्वपूर्ण संबंध होता है, उतना ही महत्वपूर्ण मरीज के परिजनों को समय-समय पर जानकारी देना भी होता है। लेकिन यहां यह व्यवस्था कमजोर नजर आती है।

45 डिग्री तापमान में सड़क पर इंतजार

इन दिनों भोपाल में भीषण गर्मी का दौर जारी है। तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इसके बावजूद अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजनों के लिए पर्याप्त छाया, प्रतीक्षालय, शीतल पेयजल या बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं दिखाई देती।

मरीजों के परिजन घंटों अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर सड़क किनारे खड़े रहने को मजबूर हैं। कई बुजुर्ग और महिलाएं धूप में बैठकर अपने परिजनों की खबर का इंतजार करती नजर आती हैं। सवाल यह है कि जब सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बात करती है, तो मरीजों के परिजनों के लिए बुनियादी सुविधाएं क्यों उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं?

करोड़ों की बिल्डिंग, लेकिन स्टाफ की कमी बरकरार

स्वास्थ्य विभाग के जानकारों का कहना है कि प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण पर तो विशेष ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन डॉक्टरों, नर्सों और तकनीकी कर्मचारियों की कमी अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है।

मरीजों और परिजनों का आरोप है कि अस्पतालों में मानव संसाधन की कमी का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। नई इमारतें बनने से व्यवस्थाएं स्वतः बेहतर नहीं हो जातीं, जब तक पर्याप्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और जनसंपर्क व्यवस्था उपलब्ध न हो।

बड़ा सवाल

- क्या अस्पतालों की सुंदर इमारतें ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रमाण हैं?
- मरीजों के परिजनों के लिए मानवीय सुविधाओं का अभाव क्यों?
- डॉक्टर और परिजनों के बीच संवाद व्यवस्था मजबूत क्यों नहीं की जा रही?
- भीषण गर्मी में अस्पताल परिसर के बाहर प्रतीक्षालय और शेड की व्यवस्था कब होगी?
- क्या स्वास्थ्य विभाग इस समस्या पर संज्ञान लेकर सुधारात्मक कदम उठाएगा?

जनलोक मंथन की मांग

जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि मरीजों के परिजनों के लिए छायादार प्रतीक्षालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा मरीज की स्थिति की नियमित जानकारी देने की पारदर्शी प्रणाली विकसित की जाए। आखिर इलाज सिर्फ मरीज का नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार की मानसिक और सामाजिक चिंता से भी जुड़ा होता है।
Jitu Patwari
Dr Mohan Yadav Collector Bhopal

40 लाख लोगों को जमीन की रजिस्ट्री करा कर देगी मोहन सरकार Mp news jms news bhopal
03/06/2026

40 लाख लोगों को जमीन की रजिस्ट्री करा कर देगी मोहन सरकार
Mp news jms news bhopal

माँ की ममता और छमता का कोई मोल नहीं होता..आज बरगी डेम के क्रूज के डूबने के 15 घंटे बाद आने वाली इस झकझोर कर देने वाली तस...
01/05/2026

माँ की ममता और छमता का कोई मोल नहीं होता..
आज बरगी डेम के क्रूज के डूबने के 15 घंटे बाद आने वाली इस झकझोर कर देने वाली तस्वीर ने माँ की महत्वता को प्रदर्शित कर ही दिया...
आज माँ और बेटे भले ही ना बच सके हो.. पर यह तस्वीर उस घटना के समय को बयां करती हैँ.. कि उस विपरीत परिस्थिति में भी माँ ने अपने बेटे को अकेला नहीं छोड़ा..
ऐसी माँ को मेरा प्रणाम...

18/04/2026

शनिवार 18 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार

🔶राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से कहा- 'स्वयं जांच करें या केंद्र को सौंपें'

🔶महिला आरक्षण से संबद्ध संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा

🔶'ऐतिहासिक मौका गंवाया', महिला आरक्षण का सपना अभी अधूरा, नहीं मिले दो-तिहाई वोट

🔶होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए 'पूरी तरह से खुला' है: ईरान

🔶होर्मुज जलडमरूमध्य अब कभी बंद नहीं होगा! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

🔶होर्मुज खुलते ही 10% गिर गए कच्चे तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी खबर

🔶लोकसभा में राहुल ने कहा: मेरे और प्रधानमंत्री के पास पत्नी वाला मसला नहीं है

🔶Pakistan की नई करतूत का खुलासा, ISI भारतीय किशोरों की कर रहा भर्ती, रेलवे स्टेशन व शहर निशाने पर...

🔶भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के पार - आरबीआई

🔶सदन में राहुल के व्यवहार पर भड़के अमित शाह, बोले- अपनी बहन प्रियंका गांधी से कुछ सीखें नेता प्रतिपक्ष

🔶बिल का विरोध करने वालों की खैर नहीं, जनता के बीच विपक्ष को बेनकाब करेगा NDA

🔶TCS नासिक केस- मानवाधिकार आयोग ने रिपोर्ट मांगी:फरार आरोपी निदा ने खुद को प्रेग्नेंट बताया, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर

🔶वोट के लिए नोट? तमिलनाडु में अब तक ₹800 करोड़ से ज्यादा की जब्तीने तोड़े सारे रिकॉर्ड

🔶West Asia Conflict : 'ईरान संवर्धित यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार', ट्रंप ने फिर किया दावा

🔶विशेष संसद सत्र 2026: राज्यसभा में तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश सिंह, पीएम मोदी-खरगे ने दी बधाई

🔶रुपये में मजबूती : आरबीआई के इस कदम से रूपया हुआ 25 पैसा मजबूत, 92.73 पर पहुंचा

🔶सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप

🔶चंडीगढ़ BJP दफ्तर ब्लास्ट, 9 आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाए:क्राइम सीन रिक्रिएशन किया, ₹2 लाख में टास्क, सोशल मीडिया के जरिए हुई मुलाकात

🔶पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज:SC ने कहा- असम कोर्ट जाएं; खेड़ा बोले- क्या मैं कोई अपराधी हूं?

🔶CDS बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे चौहान:दोस्तों संग चाय पी; चाइना बॉर्डर पर बोले-गांव खाली हुए तो देश के लिए खतरा

🔶युवक करंट से जिंदा जला, सिर अलग होकर नीचे गिरा:धड़ तारों में फंसकर जलता रहा, बदायूं में पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था

🔷IPL 2026 : गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने खेली तेज पारी।

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*

अब ईरानी पोर्ट से आने वाले जहाज को ब्लैक करेगा अमेरिका
14/04/2026

अब ईरानी पोर्ट से आने वाले जहाज को ब्लैक करेगा अमेरिका

नगरी क्षेत्र की 19में से 18 आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं है बिजली, यह है मध्य प्रदेश में बिजली व्यवस्था की हालत दैनिक समाचा...
14/04/2026

नगरी क्षेत्र की 19में से 18 आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं है बिजली, यह है मध्य प्रदेश में बिजली व्यवस्था की हालत
दैनिक समाचार पत्र जनलोक मंथन संदेश में छपी खबर
news

दैनिक जनलोक मंथन9 अप्रैल के समाचार पढ़ें
09/04/2026

दैनिक जनलोक मंथन

9 अप्रैल के समाचार पढ़ें

Bharat ke liye acchi khabar   भारत के वास्ते एक बार फिर खुल गए और हॉर्मुज के रास्ते, गैस पेट्रोल डीजल की नहीं होगी किल्ल...
29/03/2026

Bharat ke liye acchi khabar
भारत के वास्ते एक बार फिर खुल गए और हॉर्मुज के रास्ते, गैस पेट्रोल डीजल की नहीं होगी किल्लत

#पेट्रोल

24/03/2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव जनसंपर्क विभाग छोड़ें?भारतीय पत्रकार संघ ने उठाई बड़ी मांग

भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 13 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

भोपाल, 21 मार्च 2026।
राजधानी भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ (Association of Indian Journalist) की भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में, प्रदेश उपाध्यक्ष मांगीलाल कुशवाहा और संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदौरिया की अनुशंसा पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

हिंदी भवन स्थित नरेश मेहता हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भोपाल जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दिलेर ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें कुल 13 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
संरक्षक: डॉ. अभिषेक शर्मा
जिला अध्यक्ष: दीपक कुमार दिलेर
उपाध्यक्ष: डॉ. विशाल शिवहरे, मीनू गुप्ता, नितिन तेजराज
कोषाध्यक्ष: दिनेश जांगड़े
महासचिव: लखन गुरु
सहसचिव: मालती सिंह
संगठन मंत्री: एलएन मालवीय
मीडिया प्रभारी: मुदित श्रीवास्तव
सह मीडिया प्रभारी: सोनू मालवीय
विधि सलाहकार: राजेंद्र शिवहरे

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन जरूरी: कल्याण जैन

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी कल्याण जैन ने कहा कि भोपाल में बड़ी संख्या में पत्रकार कार्यरत हैं। ऐसे में अकेले आवाज उठाना कठिन होता है, लेकिन संगठन से जुड़कर पत्रकार अपने हक और अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ देश के 22 से अधिक राज्यों में सक्रिय है और लगभग 80 हजार पत्रकार इससे जुड़े हुए हैं।

जनसंपर्क विभाग को लेकर उठी बड़ी मांग:

जिला अध्यक्ष दीपक कुमार दिलेर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया कि जनसंपर्क विभाग किसी सक्षम जनप्रतिनिधि को सौंपा जाए, ताकि पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभाग मुख्यमंत्री के पास होने के कारण पत्रकारों को कई प्रक्रियात्मक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और अपनी समस्याएं रखने में भी कठिनाई होती है।

कार्यक्रम संचालन और आभार:

कार्यक्रम का संचालन लखन गुरु द्वारा किया गया, जबकि आभार व्यक्त संगठन महामंत्री लक्ष्मी नारायण मालवीय ने किया।

भवदीय
मुदित श्रीवास्तव
मीडिया प्रभारी
भारतीय पत्रकार संघ(AIJ), भोपाल

Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jms news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share