Primes Tv News

Primes Tv News Primes Tv News & Prime Sandesh एक केबल नेटवर्क चैनल और न्?

Prime Tv News is a Cable Network Channel

Prime Sandesh National News Magazine,It's Publicis Every Month

www.primestv.in

06/09/2026

शराब पीने के कारण कुछ लोगों की मृत्यु

06/09/2026

बंड्डा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण

30/08/2026

भोपाल में गूंजा स्वाभिमान: किन्नर समाज की भव्य रैली ने खींचा ध्यान

30/08/2026

उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से
बदसलूकी, सुरक्षा गार्ड्स पर उठे सवाल!

उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है!

30/08/2026

👆 पुलिस ने डंडे से बजाया हॉर्न

👆 उज्जैन ऋषि नगर निवासी ट्रैक्टर शोरूम संचालक यश मित्तल की हत्या करने वाले आरोपियों का उज्जैन माधव नगर पुलिस ने निकाला जुलूस

👆 दमदमा क्षेत्र में जिला पंचायत मार्ग पर दो दिन पहले यश अग्रवाल मित्तल की चाकू मार कर उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब गाड़ी निकालना के लिए यश ने हॉर्न बजाया था,,,

30/08/2026

*कमिश्नर,IG,DIG, कलेक्टर के साथ CM की बैठक जारी* 👆🏻

29/08/2026

CHC में इलाज की जगह मेहंदी? मरीज बेहाल, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल!

​"अस्पताल है या ब्यूटी पार्लर?"
​मेरठ के एक सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां मरीजों को इलाज और इंजेक्शन के लिए तरसना पड़ रहा है, वहीं अस्पताल परिसर के अंदर मेहंदी लगाने का कार्यक्रम चल रहा था!
​मरीज दर्द से तड़पते हुए इधर-उधर भटकते रहे और स्वास्थ्य कर्मी बेपरवाह नजर आए।
​आखिर इन जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?
आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में बताएं और खबर को शेयर करें!

29/08/2026

सिस्टम की लापरवाही या सीधा मर्डर? रीवा में ₹3 लाख की घूस ना देने पर माँ-बच्चे की मौत!♥️

"मध्य प्रदेश के रीवा के संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पहली बार माँ बनने जा रही कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मेडिकल लापरवाही के चलते मौत हो गई।
​परिवार का आरोप है कि डॉक्टर ने ₹3 लाख की रिश्वत मांगी थी। जब पैसे नहीं मिले, तो लापरवाही बरतते हुए नर्स से प्रोसीजर करवाया गया, जहाँ एनेस्थीसिया का ओवरडोज़ होने से दोनों की जान चली गई।
​प्रशासन ने 2 नर्सों को सस्पेंड तो कर दिया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सिर्फ सस्पेंड कर देना काफी है? क्या ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह सिस्टम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?
​इस दर्दनाक घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट्स में अपनी आवाज़ उठाएं और न्याय की मांग करें।"

29/08/2026

झांसी में शादी के बाद पति को दी नींद की गोली, आधी रात प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी

झांसी में एक नवविवाहित दंपति का विवाद चर्चा का विषय बन गया है। राजेश प्रजापति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अभिलाषा का शादी से पहले से एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। राजेश के मुताबिक, दोनों की शादी 24 जून 2026 को हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद पत्नी उसे दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी और उसके सो जाने के बाद अपने कथित प्रेमी से घंटों बात करती थी।
​राजेश का कहना है कि उसे पत्नी की गतिविधियों पर शक होने लगा, जिसके बाद उसने उसके मोबाइल की रिकॉर्डिंग और बातचीत की जांच की। आरोप है कि 23 अगस्त की शाम एक रिश्तेदार के सड़क हादसे की सूचना मिलने पर वह अस्पताल चला गया। अभिलाषा को लगा कि वह पूरी रात वापस नहीं आएगा, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपने प्रेमी को घर बुला लिया। राजेश के अनुसार, वह आधी रात के बाद घर लौटा तो मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। इसके बाद वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। उसका दावा है कि उसने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

​

29/08/2026

मेरी शादी करवाओ: जनसुनवाई में 50 वर्षीय दिव्यांग की कलेक्टर से गुहार

जनसुनवाई में आमतौर पर जमीन, सड़क, बिजली, पेंशन या राशन से जुड़ी शिकायतें आती हैं, लेकिन मंगलवार को दमोह कलेक्ट्रेट में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने अधिकारियों और वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।
​तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के बमौरी गांव निवासी 50 वर्षीय दिव्यांग नरेंद्र सिंह ठाकुर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के सामने पहुंचे और हाथ जोड़कर बोले— "साहब... अब अकेला नहीं रहा जाता, मेरी शादी करवा दीजिए।"
​नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह अनाथ हैं। उन्हें सुनने में परेशानी होती है और चलने-फिरने में भी दिक्कत है। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु वर्ष 2014 में हो गई थी, जिसके बाद से वह अकेले ही जीवन गुजार रहे हैं।
​उन्होंने कलेक्टर से दूसरी शादी कराने के साथ ही अपने लिए राशन की व्यवस्था कराने की भी मांग की है।

​

Address

New Delhi
Bhopal
462021

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Primes Tv News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Primes Tv News:

Shortcuts

Share