AFSOS Newspaper

AFSOS Newspaper Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AFSOS Newspaper, Media/News Company, Shop No. 8, D. K. Surbhi Apartment, GomtiColony Nehru Nagar Bhopal, Bhopal.

'हीरे' की तलाश में सरकार: मध्य प्रदेश में 24 अगस्त से 'टैलेंट सर्च अभियान', 'गोल्डन प्लेयर' बनने का है सपना तो करें आवेद...
17/08/2021

'हीरे' की तलाश में सरकार: मध्य प्रदेश में 24 अगस्त से 'टैलेंट सर्च अभियान', 'गोल्डन प्लेयर' बनने का है सपना तो करें आवेदन
भोपाल। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय युवाओं के शानदार प्रदर्शन के बाद से खेल के क्षेत्र में भारत को एक नई पहचान मिली है। युवाओं के इस देश में खेल के प्रति लोगों की जागरूकता तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप भी खेल में रुचि रखते हैं और देश के लिए कुछ कर गुजरने का मन बना चुके हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने 'टैलेंट सर्च' नाम से एक शानदार पहल शुरू की है।
सरकार ने खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए 'टैलेंट सर्च' की शुरुआत की है। इसके तहत खेल विभाग, मध्यप्रदेश प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज कर रहा है। इसके लिए 24 अगस्त से प्रदेशभर में टैलेंट सर्च-2021 चलाया जाएगा। होशंगाबाग के गांव चांदौन के रहले वाले विवेक सागर ने हॉकी में ब्रॉन्ज जीतकर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश का मान बढ़ाया है। ऐसे में अब शिवराज सरकार प्रदेश में और कई विवेक सागर तैयार करने में जुट गई है।
प्रतिभाशाली युवाओं की खोज
टैलेंट सर्च अभियान के तहत सरकार दूर दराज के गांवों में रह रहे प्रतिभाशाली युवाओं की खोज करना है। सरकार शहर से लेकर गावों तक ऐसे युवाओं को तलाश में है, जिन्हें प्रतिभाशाली होने के बाद भी अपनी प्रतिभा दिखाने का कभी मौका ही नहीं मिला। इस अभियान में खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग को लगाया गया है। इसके तहत 2500 से अधिक युवाओं का चयन कर उन्हें प्रदेश में संचालित अत्याधुनिक संसाधनों से लैस विभिन्न स्पोर्ट एकेडमी और नेशनल-इंटरनेशनल ट्रेनर की देखरेख में ट्रेनिंग दी जाएगी।
इन खेलों के लिए करें रजिस्ट्रेशन
टैलेंट सर्च अभियान के तहत शूटिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, कराते, एथलेटिक्स फेंसिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, ताइक्वाडों जूडो, घड़सवारी, पुरुष और महिला हॉकी ट्रायथलान, बेडमिंटन, योग और मलखंभ तीरंदाजी, क्रिकेट। बता दें कि इस योजना के तहत एमपी राज्य खेल अकादमियों में चयन के लिए उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2021 से शुरू हो चुकी है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की 18 खेल अकादमियों में प्रवेश दिया जाएगा।
इन शहरों में होगा टैलेंट सर्च
अभियान के तहत चयन प्रक्रिया 24 अगस्त से जिले, संभाग और फिर प्रदेश स्तर पर शुरू की जाएगी। इस अभियान के तहत अब तक 17 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। बता दें कि चयन प्रक्रिया के लिए भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और सागर संभाग में प्रतिभावान युवाओं की तलाश की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए
मध्यप्रदेश सरकार के खेल और युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग की ओर शुरू की गई इस योजना के लिए, आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राज्य की सरकारी खेल अकादमियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन और चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9111883421 पर कॉल कर आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ये हेल्पलाइन नंबर सुबह 11 से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।
वेबसाइट पर ऐसे जाएं
टैलेंट सर्च से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए निकटतम जिले खेल और युवा कल्याण अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। या फिर आधिकारिक वेबसाइट http://www.dsywmp.gov.in/ पर भी जा सकते हैं।

गौ-कानून में उलझी मध्य प्रदेश की सियासतहरदीप सिंह डंग की मांग को मिला वीडी शर्मा और कमल पटेल का समर्थनभोपाल। मध्यप्रदेश ...
17/08/2021

गौ-कानून में उलझी मध्य प्रदेश की सियासत
हरदीप सिंह डंग की मांग को मिला वीडी शर्मा और कमल पटेल का समर्थन
भोपाल। मध्यप्रदेश गौ-पालन को कानून बनाने की मांग उठने लगी है। शिवराज के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने सबसे पहले इस मांग का समर्थन किया था। उसके बाद उन्हें प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं का भी समर्थन मिलने लगा है। हरदीप सिंह डंग ने गौ कानून को लेकर जो सुक्षाव दिया है, उसमें 25 हजार से ज्यादा तनख्वाह पाने वाले सरकारी कर्मचारियों से हर महीने 500 रुपए वसूले जाने का सुक्षाव दिया है। डंग के इस सुझाव को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और कृषि मंत्री कमल पटेल का भी समर्थन मिला है।
क्या है डंग का गौ-कानून!
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने प्रदेश में गौकानून बनाने की मांग उठायी है। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में वे चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे हरदीप सिंह डंग का कहना है कि खेती किसानी से जुड़े किसानों के लिए गाय पालना अनिवार्य होना चाहिए। किसान की जमीन की रजिस्ट्री तभी हो, जब वह गाय पालता हो। इसके साथ ही सरकार गौ-संरक्षण के लिए 25 हजार रुपये से ज्यादा तनख्वाह वाले सरकारी कर्मचारियों से 500 रुपए हर महीने वसूल किए जाएं। इसके साथ ही जो भी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ना चाहता है, उसके लिए गाय पालना अनिवार्य किया जाना चाहिए। गाय नहीं पालने वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं होना चाहिए और भी कई सुझाव देते हुए हरदीप सिंह डंग ने मध्यप्रदेश सरकार से कानून बनाने की मांग की है। हालांकि मीडिया के सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत मांग है। जब उनसे पूछा गया कि आप ने कैबिनेट ऐसा कोई प्रस्ताव रखा है, तो उनका कहना है कि मैं मांग करता रहता हूं कभी ना कभी तो यह होगा।
विष्णुदत्त शर्मा ने किया समर्थन
गौ-पालन को लेकर दिए गए मंत्री हरदीप सिंह डंग के सुझावों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने समर्थन किया है। उन्होंने एक कदम और आगे बढ़ते हुए कहा है कि लोग दो नहीं चार गाय लोग पालें। हर व्यक्ति को गौ पालन करना चाहिए। गौ पालन से व्यक्ति और देश दोनों स्वस्थ रहेंगे। हालांकि कि शर्मा ने यह भी साफ किया कि मंत्री हरदीप सिंह ने इसकी मांग की है, अभी ये कानून नहीं बना है।
गाय पालन समय की आवश्यकता- कमल पटेल
मध्य प्रदेश की राजनीति में तेजी से छिड़ी गौ-पालन की चर्चा में प्रदेश के कृषि मंत्री भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी गौ-पालन को लेकर एक बयान दिया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने गौ पालन को समय की आवश्यकता बताया। जबलपुर पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा गाय भारत की जीवनदायिनी है और गौ वंश पालने से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि गाय हर घर में पाली जानी चाहिए।
गौमाता को चुनावी हथकंड़ा बना रही है भाजपा- कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री और प्रवक्ता रवि सक्सेना ने भाजपा सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग के प्रस्ताव चुनाव वही लड़े, जो दो गाय पाले का समर्थन करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि-
वीडी शर्मा जी पहले इस बात का जवाब दें कि माननीय कमलनाथ जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जो 1000 से अधिक गौ शालाओं का निर्माण करवाकर सड़क पर भूखी, प्यासी, बेसहारा भटक रही, घायल गौमाता को जो आश्रय प्रदान किया था, चारा, पानी, देख-रेख की व्यवस्था की थी वो भाजपा की शिवराज सरकार के आते ही क्यों चौपट हो गई?
रवि सक्सेना, कांग्रेस प्रवक्ता
सक्सेना ने डंग से सवाल करते हुए पूछा कि भाजपा के विद्वान मंत्री हरदीप सिंह डंग ये बतायें की संविधान के किस प्रावधान और अनुच्छेद के अंतर्गत वे ये असंगत और कपोल कल्पित मांग चुनाव आयोग से करेंगे और किस आधार पर चुनाव आयोग आपकी इस हास्यास्पद मांग पर विचार करेगा? सक्सेना ने कहा कि लगता है आगामी चुनावों में हार की आहट से भाजपाई फिर गऊमाता को चुनावी मुद्दा बनाकर चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं।

चीतों से चमकेगा मध्य प्रदेश का पर्यटनराजस्थान के साथ मिलकर कूनो-पालपुर-रणथंभोर टूरिस्ट सर्किट बनाने की तैयारीभोपाल। देश ...
17/08/2021

चीतों से चमकेगा मध्य प्रदेश का पर्यटन
राजस्थान के साथ मिलकर कूनो-पालपुर-रणथंभोर टूरिस्ट सर्किट बनाने की तैयारी
भोपाल। देश में करीब 70 साल चीतों की वापसी होने जा रही है। अफ्रीका से आने वाले इन चीतों का भारत में नया आशियाना मध्य प्रदेश होगा। यहां कूनो-पालपुर के जंगल में चीतों को रखा जाएगा। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले ये चीते नबंवर के आखिर तक यहां पहुंच जाएंगे। चीतों के आने से मध्य प्रदेश के टूरिज्म की चमक कई गुना बढ़ जाएगी। मध्यप्रदेश की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी ऐसी ही उम्मीद जता रही हैं।
रणथंभौर-कूनो-पालपुर को मिलाकर बनेगा टूरिज्म सर्किट
आपको बता दें कि कूनो-पालपुर की सीमा राजस्थान के सवाई माधौपुर से लगती है। इसे देखते हुए राजस्थान आने वाले देसी और विदेशी पर्यटकों को मध्य प्रदेश तक लाने के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान की सरकार कूनो पालपुर और रणथंभौर को टूरिज्म सर्किट बनाने जा रही हैं। ऐसा होने से मध्यप्रदेश का कूनो पालपुर नेशनल पार्क एक बड़ा पर्यटन का केंद्र बन जाएगा। इसके साथ ही देश में 70 साल बाद चीतों के पालपुर-कूनो में आने से बड़ी संख्या में पर्यटक इनका दीदार करने यहां पहुंचेंगे।
अधिकारियों के बीच हो चुकी है चर्चा
टूरिज्म को बूस्टर मिलने की संभावना को देखते हुए राजस्थान के सवाई माधोपुर के कलेक्टर राजेंद्र किशन मध्यप्रदेश के शिवपुरी पहुंचकर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वन्य जीव और पर्यटन क्षेत्र के एक्सपर्ट्स के अलावा टूर एंड ट्रेवल्स ऑपरेटरों से भी चर्चा कर चुके हैं। इसके बाद शिवपुरी कलेक्टर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सवाई माधोपुर जाएगा। इसके बाद दोनों कलेक्टर संबंधित राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप पर कूनो और रणथंभोर को मिलाकर एक टूरिज्म सर्किट डिवेलप करने के संबंध में चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि सहमति बनने के बाद जल्द ही इस सर्किट को डिवेलप करने का प्रस्ताव केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजा जा सकता है।
नवंबर तक आएंगे 10 चीते
कूनो पालपुर में अफ्रीकी चीतों को बसाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। माना जा रहा है कि नवंबर माह के आखिर तक यहां करीब 10 जीते लाए जाएंगे। चीतों को लाने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण अपनी सहमति पहले ही दे चुका है। भारत सरकार भी चीतों को बसाने के लिए की जाने वाली प्रारंभिक तैयारियों के लिए 14 करोड रुपए दे चुकी है। दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे इन चीतों के रहन-सहन और उनके आवास का बारीकी से अध्ययन करने के लिए वन विभाग की एक टीम जल्दी दक्षिण अफ्रीका जाने वाली है। यह टीम दक्षिण अफ्रीका में रुक कर चीतों के व्वहार और आवास से संबंधित जानकारियां लेगी और चीतों के साथ ही भारत वापस लौटेगी।
अफ्रीकी एक्सपर्ट ने चुना कूनो पालपुर
कभी मध्यप्रदेश की धरती पर भी चीते नजर आते थे। लेकिन 1950 के दशक के बाद एशियाई चीते विलुप्त हो गए और उसके बाद से चीतों को भारत में लाने की तैयारी चल रही थी जो अब जाकर पूरी होती दिख रही है। इससे पहले अफ्रीकन और भारत के विशेषज्ञों ने दौरा कर यहां के हालात का जायज़ा लिया था। उन्हें चीतों के लिए कूनो पालपुर का पर्यावरण सबसे ज्यादा उपयुक्त लगा। विशेषज्ञों ने कूनो पालपुर में चीतों को बसाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं।

क्या अब आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में व्यापमं की तर्ज पर हुआ घोटाला? भोपाल। जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्व...
17/08/2021

क्या अब आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में व्यापमं की तर्ज पर हुआ घोटाला?
भोपाल। जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पर लगे गंभीर आरोपों की जांच अब एक आईटी एक्सपर्ट का पैनल करेगा। विश्वविद्यालय पिछले कई महीनों से लगातार विवादों से घिरा हुआ है। आरोप है कि परीक्षा परिणाम बनाने वाली माइंड लॉजिक्स कंपनी और विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने मिलकर ऐसे छात्रों को पास कर दिया जो परीक्षा में बैठे ही नहीं थे।
विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव डॉ.प्रभात बुधौलिया का कहना है मेडिकल यूनिवर्सिटी पर लगे तमाम आरोपों की जांच गंभीरता से कराई जाएगी। इसके लिए बकायदा एक आईटी एक्सपर्ट्स का पैनल बनाया जाएगा। ये पैनल इस मामले की बारीकी से जांच करेगा। कुलसचिव को पूरा भरोसा है कि इस पैनल की जांच से न केवल शासन बल्कि मीडिया और छात्र भी संतुष्ट होंगे।
हालात बदलेंगे
डॉ बुधौलिया का कहना है अब विश्वविद्यालय में वैसे हालात नहीं रहेंगे, जो अब तक बने थे। धीरे-धीरे तमाम हालातों को सुधारा जाएगा। हालांकि मेडिकल यूनिवर्सिटी में चल रही धांधली का मामला हाईकोर्ट में लंबित है। लिहाजा कुलसचिव इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोले। लेकिन इतना साफ कर दिया कि इस मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी।
ये हैं आरोप
मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय पिछले कई महीनों से लगातार विवादों से घिरा हुआ है। विश्वविद्यालय पर आरोप लगाए गए कि रिजल्ट बनाने वाली माइंड लॉजिक्स कंपनी के अधिकारियों और मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक समेत कुलसचिव और कुछ अधिकारियों ने मिलकर एक ऐसे घोटाले को अंजाम दिया। इससे मेडिकल में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य खतरे में आ गया। आरोप लगाए गए कि परीक्षा नियंत्रक और माइंड लॉजिक्स कंपनी ने मिलकर ऐसे छात्रों को भी पास कर दिया जो परीक्षा में शामिल हुए ही नहीं थे।
परीक्षा नियंत्रक समेत कुलसचिव को हटाया
इन आरोपों के बाद मेडिकल यूनिवर्सिटी में लगातार हंगामा होता रहा। इस बीच चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने एक जांच कमेटी भी बनाई और इस कमेटी की रिपोर्ट ने भी इस बात की आशंका जताई कि मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुछ न कुछ तो गड़बड़ जरूर हुआ है। हालांकि इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया। रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक समेत कुलसचिव को हटा दिया गया। हाल ही में मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने भी राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। फिलहाल नए कुलसचिव डॉ प्रभात बुधौलिया की नियुक्ति की गई है। देखना होगा कि आगे चलकर मध्य प्रदेश के डॉक्टरों का भविष्य तय करने वाला आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय कहीं व्यापम जैसे घोटालों के कारण बदनाम न हो जाए।

बारिश में भी खुली रहने वाली देश की एकमात्र सेंचुरी में अब लीजिए नाइट सफारी का मजाभोपाल। सफाई  में अव्वल इंदौर को एक और स...
17/08/2021

बारिश में भी खुली रहने वाली देश की एकमात्र सेंचुरी में अब लीजिए नाइट सफारी का मजा
भोपाल। सफाई में अव्वल इंदौर को एक और सौगात मिली है। यहां के रालामंडल अभयारण्य में नाइट सफारी शुरू की गई है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उद्धघाटन कर नाइट सफाई का लुत्फ लिया। भोपाल के वन विहार के बाद इंदौर में ये प्रयोग किया गया है।
कोरोना काल के बाद अब इंदौर में पर्यटन को रफ्तार देने के लिए रालामंडल अभयारण्य में नाइट सफारी की शुरूआत की गई है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उसका उद्घाटन किया और खुली जिप्सी में सवार होकर नाइट सफारी का आनंद लिया। इस दौरान चीतल, हिरण, खरगोश और नीलगाय जैसे जानवर दिखाई दिये।
रात में पूरे शहर का नजारा लीजिए
रालामंडल में 782 मीटर की ऊंचाई पर बने शिकारगाह पर पहुंचने बाद पूरा इंदौर रात में लाइट से जगमग दिखाई देता है। ये अद्भुत नजारा देखकर पर्यटक भी अभिभूत हो जाते है। यहां पहुंचने के लिए पहाड़ी रास्ते पर ढाई किलोमीटर चलना पड़ता है। ये यात्रा रोमांच से भरी होती है। अभी प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार में नाइट सफारी की शुरूआत की गई थी उसके बाद इंदौर में ये नया प्रयोग किया गया है।
रालामंडल देश की एकमात्र ऐसी सेंचुरी है जो बारिश में भी खुली रहती है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक यहां पेड़ों की 300 से ज्यादा प्रजाति और 400 से ज्यादा जाति के औषधीय पेड़ पौधे हैं। अभयारण्य में नीलगाय, चीतल, कृष्णमृग, चिंकारा, बारहसिंघा और सेही जैसे वन्यपशु के अलावा 62 प्रकार के पक्षी जैसे मोर, नीलकंठ, टिटहरी, किंगफिशर भी देखे जाते हैं।
अभी और संवरेगा रालामंडल
रालामंडल में नाइट सफारी का शुभारंभ करते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा ये नाइट सफारी इंदौर में पर्यटन के लिए एक नया आकर्षण है। स्वतंत्रता दिवस पर ये बड़ी सौगात इंदौर को मिली है। आगे इसका बडा़ स्वरूप देखने को मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से यहां एक पुलिस चौकी बनाई जाएगी। महिला गार्ड भी तैनात की जाएंगी, ताकि पर्यटकों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा पर्यावरण की दृष्टि से रालामंडल एक विशेष महत्व रखता है।

विधायक का मार्मिक चेहरा: सड़क पर सो रहे बच्चे को अपने हाथ से नहलाया, घर और इलाज की भी की व्यवस्थाभोपाल। पथरिया विधायक रा...
17/08/2021

विधायक का मार्मिक चेहरा: सड़क पर सो रहे बच्चे को अपने हाथ से नहलाया, घर और इलाज की भी की व्यवस्था
भोपाल। पथरिया विधायक रामबाई का मानवीय और मार्मिक चेहरा सामने आया है। विधायक ने धूप में गर्म पत्थर पर अपनी मां के साथ सो रहे कुपोषित बच्चे को उठाकर नहलाया और उसे नए कपड़े पहनाए। इसके बाद विधायक ने बच्चे को गोद में उठाया, बिस्किट खिलाया और दूध भी पिलाया। इतना ही नहीं उन्होंने तुरंत ही नगर परिषद के मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह चौहान को फोन लगवाया और महिला के लिए प्रधानमंत्री आवास की राशि और राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
दरअसल विधायक रामबाई बाई नगर परिषद द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में जा रही थी। इस दौरान गाड़ी में बैठते समय विधायक की नजर कड़ी धूप में पत्थर पर सो रहे मां और कुपोषित नन्हे बेटे पर पड़ी। इसके बाद विधायक के मन में करुणा का भाव जागा और उन्होंने मां और बेटे की पूरी व्यवस्था करवाई।
विधायक ने करवाई रहने से लेकर इलाज की व्यवस्थाधूप में पत्थर पर सो रही मां और कुपोषित बच्चे की मदद करने के बाद विधायक ने मां और बेटे की रहने से लेकर इलाज तक पूरी व्यवस्था करवाई। विधायक ने मौके पर ही नगर परिषद के मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह चौहान को बुलवाया और महिला को प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने और राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने अतिरिक्त बीएमओ को कुपोषित बच्चे का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। जिस पर बीएमओ ने महिला, उसके पति और बच्चे को कुपोषण केंद्र में 15 दिन तक पर्याप्त आहार और उपचार करने का आश्वासन दिया।
कौन है यह महिला?
महिला का पति पुरषोत्तम अहिरवार पथरिया का रहने वाला है। वह दिल्ली में मजदूरी करता था। दो वर्ष पूर्व उसने वहीं पर काम करने वाली केरल की रहने वाली महिला से शादी कर ली। लेकिन लॉकडाउन में जब उन्हें वापस घर आना पड़ा तो, पुरषोत्तम की पहली पत्नी गायब हो गई। जहां से वह मुंबई पहुंच गई। वहां पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जब महिला से पूछताछ की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी। तब उन्होंने उससे पूछा कि तुमने वोट किसको दिया है? तो उसने केवल इतना ही कहा कि उसने अपना वोट रामबाई को दिया था।
तब सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरी जानकारी निकाली। करीब 6 माह पूर्व मुंबई पुलिस महिला को बच्चा सहित पथरिया छोड़ा। बताया जाता है कि महिला शुरू से ही मंदबुद्धि है। इसी वजह से यहां वहां गायब हो जाती है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उसका बेटा भी बहुत कुपोषित है, और सिर पर छत ना होने के कारण ही वह 15 अगस्त के दिन भी खुले मैदान में चट्टान पर लेटी हुई थी।

दिग्विजय सिंह का अमित शाह को पत्र, चंबल अंचल में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगभोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व...
17/08/2021

दिग्विजय सिंह का अमित शाह को पत्र, चंबल अंचल में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर चंबल अंचल में आई बाढ़ आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ग्वालियर चंबल अंचल में आई बाढ़ के कारण हजारों घर पूरी तरह तबाह हो गए। सब कुछ बर्बाद हो गया है। यही कारण है कि इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए, क्योंकि यह आपदा राष्ट्रीय आपदा से कम नहीं है।
अंचल में सबकुछ बर्बाद- दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह पिछले 5 दिन से ग्वालियर चंबल अंचल में आई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात देखकर दिग्विजय सिंह ने पत्र के जरिए केंद्र सरकार से कहा है कि जल्द से जल्द बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने का काम करें। इसके साथ ही लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था भी करें। इस बाढ़ आपदा में हजारों मवेशी पानी में बह गए हैं, इसके साथ ही 30 लोगों से अधिक की मौत हो गई है। अंचल में सब कुछ बर्बाद हो चुका है।

मध्य प्रदेश में बनेंगे नए भंडार क्रय नियम, लाइसेंस रिन्यूअल भी कराना होगा आसानभोपाल। मध्यप्रदेश में लघु एवं सूक्ष्म मध्य...
17/08/2021

मध्य प्रदेश में बनेंगे नए भंडार क्रय नियम, लाइसेंस रिन्यूअल भी कराना होगा आसान
भोपाल। मध्यप्रदेश में लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्योग की राह आसान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब नए भंडार क्रय नियम भी बनाए जा रहे हैं, वहीं जल्द ही लाइसेंस नवीनीकरण की जटिल प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा, राज्य सरकार 10 से 50 करोड़ तक के निवेश को एमएसएमई के दायरे मे लाने की मंजूरी दे चुकी है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने नई एमएसएमई नीति को 13 अगस्त से लागू करने का निर्णय लिया है, यानी 13 अगस्त के बाद 50 करोड़ तक का निवेश करने वाले उद्योगों को नई नीति के तहत तमाम रियायतें दी जाएंगी।
एमएसएमई की राह आसान करेगी नई नीति
नई एमएसएमई नीति के तहत उद्योगपतियों को कई रियायतें दी जा रही हैं, अब 10 करोड़ तक के निवेश पर संयंत्र मशीनरी और भवन में निवेश का 40 फ़ीसदी विकास अनुदान, महिला अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति द्वारा स्थापित इकाई के लिए प्रति वर्ष 2% और महिला उद्यमियों द्वारा स्थापित इकाई पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष के हिसाब से 4 वर्ष तक अतिरिक्त उद्योग विकास अनुदान दिया जाएगा। वहीं कुल विक्रय का 25 से 50% तक निर्यात करने पर 2% अनुदान 50% से अधिक निर्यात पर 3% अनुदान 4 वर्ष तक दिया जाएगा।
भुगतान से जुड़ी तमाम शिकायतों का तुरंत होगा समाधान
एमएसएमई की भुगतान से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश एमएससी फैसिलिटेशन काउंसिल का गठन किया गया है, इसके तहत उद्योगों की भुगतान से जुड़ी समस्याओं का काउंसिल द्वारा निराकरण किया जाएगा, जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में भी एक समिति का गठन किया गया है, इसमें प्लांट और मशीनरी मशीनरी में 10 करोड़ तक का निवेश करने वाली इकाइयों को रियायत देने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। कलेक्टर की अध्यक्षता वाली यह कमेटी 5 से 10 एकड़ से कम क्षेत्र वाले औद्योगिक क्षेत्र कलस्टर के विकास के लिए स्वीकृत किए जा सकेंगे।
एमएसएमई को दिया जाने वाला अनुदान सात समान वार्षिक किस्तों में प्राप्त होगा, यह अनुदान 50 करोड़ से अधिक के निवेश पर मिलने वाली रियायत से जुड़ा है, इसमें एमएसएमई को पेटेंट के लिए 5 लाख तक की प्रतिपूर्ति होगी। वहीं एमएसएमई को सहयोग प्रदान करने के लिए उद्योग आयुक्त कार्यालय में भी एक सेल का गठन किया गया है।
एमएसएमई मंत्री बोले उधोगों की राह होगी आसान
एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार लघु मध्यम उद्योगों की राह आसान करने के लिए तमाम कदम उठा रही है। नई एमएसएमई नीति लाई गई है, वहीं नई मंडार क्रय नीति भी लाई जा रही है।

जन से आशीर्वाद लेने ज्योतिरादित्य सिंधिया की यात्राभोपाल। भाजपा नेता और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिं...
17/08/2021

जन से आशीर्वाद लेने ज्योतिरादित्य सिंधिया की यात्रा
भोपाल। भाजपा नेता और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मंगलवार को अपनी जन आर्शिवाद यात्रा शुरू की। देवास में मां चामुंडा के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। देवास से शुरू हुई तीन दिनों की यात्रा शाजापुर, खरगौन और 19 अगस्त को वापस इंदौर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान सिंधिया ने देवास जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि सिंधिया बाढ़ में अपना सबकुछ गंवा चुके ग्वालियर चंबल अंचल की जनता को उसके हाल पर छोड़कर इंदौर में अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं, उन्हें और उनकी पार्टी को जनता से कोई सरोकार नहीं है।
जनता तक पीएम का संदेश पहुंचाना है - ज्योतिरादित्य
जनआशीर्वाद यात्रा की शुरूआत करते हुए सिंधिया ने मीडिया को भी एड्रेस किया। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और प्रदेश सरकार के विकासकार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है और प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह को केंद्र से हर तरह की मदद मिल रही है। इसलिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश देश और प्रदेश के कोने-कोने में फैलाने के लिए जनता का आशीर्वाद लेने निकले हैं।
कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदलती है- सिंधिया
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदलती है और अफवाहें फैलाने का काम करती है। संसद चलने से रोककर प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है। कांग्रेस चाहती है कि देश में किसी का उत्थान न हो। विपक्ष और कांग्रेस पार्टी यह नहीं चाहते कि इस देश में अनुसचित जाती, जनजाती, महिला और पिछड़ा वर्ग आगे बढ़े। उन्होनें कहा कि जनता विपक्ष को 2014, 2019, और मध्यप्रदेश में हुए 28 विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अपना संदेश दे चुकी है, लेकिन कांग्रेस इसे समझने को तैयार नहीं है। उन्होनेें कहा कि जब भी मेरा नाम आता है कांग्रेस को खुजली आती है, और ऐसा होना स्वाभाविक है। सिधिया ने कहा कि कांग्रेस की टीका टिप्पणीओं से मुझे कोई कठिनाई नहीं होती, में उनका स्वागत करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सिंधिया ने कांग्रेस से सवाल किया कि जो प्रधानमंत्री ने किया, वो कांग्रेस ने 70 सालों में क्यों नहीं किया। आज भी वो किसी भी मुद्दे पर ट्वीट करती है, पूरी पार्टी सिर्फ ट्विटर तक सीमित हो गई है। इस दौरान उन्होंने अपने नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद मध्यप्रदेश को दी गई सौगातों का भी जिक्र किया।
कांग्रेस ने बताया ढ़ोंगियों की यात्रा
कांग्रेस ने भाजपा की यात्रा पॉलिटिक्स पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा आशीर्वाद यात्रा का ढोंग ना करें और प्रदेश की जनता से माफी मांगे। उसे आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि बाढ़ से पहले से ही परेशान जनता को ठगने के लिए जनता के पैसे से मजमा लगाने से बेहतर है कि सरकार ईमानदारी से अपना काम करे और जनता को राहत पहुंचाए। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा को अपनी यात्रा के दौरान लोगों को यह भी बताना चाहिए कि कितने लोगों की दवा के अभाव में, ऑक्सीजन के अभाव में और बेड के अभाव में मौतें हुई हैं। उन्होंने मांग की कि भाजपा के नेता सिंधिया उन 32000 चयनित शिक्षकों के घर जा कर आशीर्वाद मांगे जिनके नाम पर उन्होंने सौदा करते हुए एक चलती हुई सरकार गिराई थी और अब सरकार में आते ही उनसे किनारा कर लिया।
पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधेंगे सिंधिया
जिस तरह से प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं को दरकिनार कर सिंधिया को आगे कर यात्राएं निकाले जाने की रणनीति तैयार की गई है, उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है। पार्टी के बड़े नेता सिंधिया के साथ हैं। माना यह भी जा रहा है कि सिंधिया को आगे कर पीएम मोदी ने पिछड़ा वर्ग के बड़े वोट बैंक को साधने का जिम्मा 'महाराज' को दिया है। यही वजह है कि जन आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश भाजपा के बड़े चेहरों को शामिल नहीं करते हुए ज्योदिरादित्य सिंधिया को बड़े चेहरे के तौर पर जगह दी गई है। यात्रा के जरिए ज्योदिरादित्य सिंधिया को उन क्षेत्रों में भेजने का प्लान तैयार किया गया है, जिनमें पिछड़ा वर्ग का अच्छा खासा वोट बैंक है।
प्रदेश की 52 फीसदी पिछड़ा वर्ग आबादी पर है फोकस
यात्रा के मार्ग और जिन क्षेत्रों से यात्रा निकलेगी उसे देखते हुए यह साफ कहा जा सकता है कि पिछड़ा वर्ग वोटर्स को बीजेपी के साथ बनाए रखने के इरादे से ही पार्टी हाईकमान ने सिंधिया को आगे किया है। यह आशीर्वाद भी उन्हीं क्षेत्रों में लेना है जहां पर पिछड़ा वर्ग वोट ज्यादा है। भाजपा इस बात को जानती है कि अगर उसे फिर से सत्ता में वापस आना है, तो उसे पिछड़ा वर्ग वोट बैंक की बहुत ज्यादा जरूरत है। सिंधिया पिछड़ा वर्ग हैं और इसी बात को देखते हुए पार्टी ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है। उनका चॉकलेटी चेहरा और महाराजा की छवि दोनों ही भीड़ जुटाई मानी जाती है। पार्टी का भी यही मानना है कि यह चेहरा जितना ज्यादा मैदान में दिखेगा, इसका जितना ज्यादा उपयोग होगा उसे वोट बैंक का उतना ही ज्यादा फायदा होगा। मध्य प्रदेश की 52 फ़ीसदी आबादी पर भाजपा का सारा फोकस है। हाल ही में केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग की सूची राज्यों को तैयार करने के अधिकार दे दिए हैं, जिसका बिल दोनों सदनों से पास हो गया है। यही वजह है कि पार्टी ने सिंधिया के चेहरे को लोगों के बीच पहुंचाने की तैयारी की है। इस जन आशीर्वाद यात्रा का फायदा पार्टी को उन क्षेत्रों में भी होगा, जहां लोकसभा और विधानसभा के उप चुनाव होने हैं।
चुनाव हारे, अब मजबूत नेता
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से सांसद रह चुके हैं, हालांकि वे पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे। शायद यही वजह है कि वे खुद भी अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। जानकारों की माने तो सिंधिया पिछड़े वर्ग से आते हैं। मौजूदा दौर में पार्टी का पूरा फोकस पिछड़ा वर्ग वोट बैंक पर है। इसे देखते हुए यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि 2023 में होने वाले प्रदेश विधानसभा के चुनावों की कमान सिंधिया को मिल सकती है। गौरतलब है कि शिवराज सिंह भी पिछड़े वर्ग से आते हैं, लेकिन 2018 के चुनावों से पहले एससी,एसटी एक्ट पर मचे बवाल और चौहान के बयानों से पार्टी को ग्वालियर चम्बल में काफी सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। इसलिए ग्वालियर-चंबल संभाग को लेकर भाजपा काफी सतर्क है। पिछली बार आरक्षण से सुलगे ग्वालियर-चंबल में पार्टी को 13 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था, ग्वालियर चम्बल दोनों संभागों के 8 जिलों की 34 विधानसभा सीटों से 2013 में भाजपा के पास 20 सीटें थी, जबकि 2018 के चुनाव में उसके महज 7 विधायक रह गए। 2018 के चुनावों कांग्रेस ने यहां बाजी मारी और उसके विधायकों की संख्या 12 से बढ़कर 26 विधायक हो गई। उपचुनावों में भाजपा यहां से सिंधिया समर्थकों से ही उम्मीद थी। ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर उपचुनाव हुए जिसमें भाजपा को 16 में से 9 सीटें ही मिली, जबकि दूसरी जगहों की सभी 28 सीटों में भाजपा ने 19 पर कब्जा किया। वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 9 सीटें आईं। यही वजह है कि पिछड़ा वर्ग वोट बैंक को पार्टी के साथ जोड़े रखने और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए पार्टी सिंधिया पर दांव लगाने को तैयार दिखती है। जिसका लिटमस टेस्ट आगामी उपचुनाव में हो सकता है।

शिक्षक बना भक्षक: फेल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ 6 माह तक किया दुष्कर्मभोपाल। जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्याल...
17/08/2021

शिक्षक बना भक्षक: फेल करने की धमकी देकर छात्रा के साथ 6 माह तक किया दुष्कर्म
भोपाल। जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पर एक प्रोफेसर ने पीएचडी कर रही छात्रा के साथ उसे फेल करने की धमकी देकर 6 महीने तक दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर बेलबाग थाना पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान प्रोफेसर मिश्रा उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। विरोध किया तो वे मारपीट करने लगे।
मूलतः डिंडौरी की रहने वाली है छात्रा
पीड़ित छात्रा डिंडोरी जिले की रहने वाली है और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही थी। वह विधि की छात्रा है और प्रोफेसर रवि मिश्रा के अंडर में पीएचडी कर रही थी। छात्रा ने बेलबाग थाना पुलिस को बताया कि प्रियदर्शनी कॉलोनी में रहने वाले प्रोफेसर रवि मिश्रा उसे अपने साथ 6 महीने पहले कमरे में ले गए और जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर प्रोफेसर ने फेल करने की धमकी दी।
दुष्कर्म करने के बाद प्रोफेसर ने मांगी माफी
छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी। जिस पर प्रोफेसर रवि मिश्रा ने माफी मांग कर कहा था कि दोबारा इस तरह की गलती नहीं होगी। मैं डिप्रेशन मे रहता हूं। मेरी दिमागी हालत ठीक नहीं रहती। दवाइयां चल रही हैं। प्रोफेसर की मनोदशा का पता चलने के बाद छात्रा ने उन्हें माफ कर दिया।
छात्रा ने शिकायत की थी की प्रोफेसर रवि मिश्रा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के
क्या है पुलिस का पक्ष?
खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्रा प्रोफेसर रवि के अंडर में पीएचडी कर रही है।
- गोपाल खांडेल, एएसपी

शिवराज का वादा: पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध, 1 लाख को मिलेगा रोजगारभोपाल। आज देश 75वां स्वतं...
16/08/2021

शिवराज का वादा: पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध, 1 लाख को मिलेगा रोजगार
भोपाल। आज देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने सरकार की कई उपलब्धियों और आगामी योजनाओं के बारे में भी बताया।
3 करोड़ 75 लाख को कोरोना का टीका- सीएम शिवराज
सीएम ने इस मौके पर प्रदेश के नाम संबोधन में वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए कहा कि 3 करोड़ 75 लाख को कोरोना का टीका लग गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को जानकारी देते हुए कहा कि दिसंबर तक प्रदेश में पूरा वैक्सीनेशन हो जाएगा। सीएम ने जनहित में लागू योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बेटी के जन्म के बाद से ही उसके खाते में दो हजार रुपए जमा होंगे। महिला के नाम प्रॉपर्टी खरीदी गई है, तो रजिस्ट्रेशन पर पंजीयन शुल्क 3% की जगह महज 1% देय होगा. सीएम ने आगे बताया कि प्रदेश में एक लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही बिजनेस के लिए कर्ज लेने पर सरकार बैंक गारंटी देगी।
गरीबों को रहने के लिए पक्का मकान
सीएम ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि 'आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत एग्री-इंफ्रा फंड के इस्तेमाल में मप्र देश में पहले स्थान पर है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम नए आयाम गढ़ रहे हैं। अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए हम कार्यरत हैं मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी गरीबों को रहने के लिए पक्का मकान उपलब्ध करा रहे हैं। गरीब बच्चों की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था कर रहे हैं, उनकी प्रतिभा को कुंठित नहीं होने दिया जाएगा।
2.5 करोड़ से अधिक गरीब नागरिकों का हेल्थ कार्ड
कोरोना काल में लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ा। ऐसे में सीएम ने आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि, 'बिना इलाज के हम किसी गरीब को नहीं रहने देंगे। आष्युमान योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 2.5 करोड़ से अधिक गरीब नागरिकों का हेल्थ कार्ड बनाया गया है, जिससे उन्हें चिन्हित अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
27% आरक्षण दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध
सीएम चौहान ने कहा कि, महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। अन्य पिछड़े वर्ग के भाई-बहनों को 27% आरक्षण दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए न्यायालय में व्यवस्थित रूप से पैरवी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 हजार किमी नई सड़क बनाई जाएगी। 1.22 करोड़ लोगों को घर पर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में 2 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। सभी सरकारी भवन इलेक्ट्रिसिटी के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा।
अनुसूचित जाति उपयोजना मद में 17980 करोड रुपए का प्रावधान
वहीं, सीएम ने बताया कि 25 और 26 अगस्त को एक बार फिर प्रदेश में महा वैकसिनेशन अभियान होगा। साथ ही बताया कि जनहित से जुड़ी पंचायतें फिर से शुरू की जाएंगी। विभिन्न विभागों के बजट में अनुसूचित जाति उपयोजना मद में 17980 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। वहीं विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ जातियों के समग्र विकास के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। बता दें कि जिस समय सीएम का संबोधन चल रहा था, उसी समय महिला बटालियन की दो पुलिसकर्मी बेहोश होकर भी गिर गई। वहीं एक पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए गश खाकर गिरा गया। जिन्हें तत्काल स्ट्रेचर पर ले जाकर लाल परेड में ही बने स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेजा दिया गया।

महाकाल के 5 स्टार लड्डू: भोले के भक्तों के लिए  खोले जाएंगे आउटलेट, रोजाना 50 क्विंटल भी पड़ते हैं कमउज्जैन। विश्व प्रसि...
16/08/2021

महाकाल के 5 स्टार लड्डू: भोले के भक्तों के लिए खोले जाएंगे आउटलेट, रोजाना 50 क्विंटल भी पड़ते हैं कम
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हाजरों की तादाद में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए आते हैं। दर्शन के बाद श्रद्धालु मंदिर का प्रसिद्ध लड्डू प्रसादी ले जाना नहीं भूलते हैं। दरअसल, महाकाल मंदिर समिति लड्डू प्रसादी का निर्माण करती है और अब जब फूड सेफ्टी एन्ड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लड्डू प्रसादी को 5 स्टार रेटिंग दे दी है, तो कलेक्टर ने लड्डू को जन-जन तक पहुंचने के लिए अब शहर की अन्य जगहों पर आउटलेट खोलने का मन बनाया है। जल्द ही उज्जैन रेलवे स्टेशन सहित इंदौर एयरपोर्ट पर भी लड्डू प्रसादी का काउंटर खोले जा सकते हैं।
शहर के विभिन्न स्थानों खुलेंगे आउटलेट्स
महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसादी के प्लांट के सर्वे के बाद फूड सेफ्टी एन्ड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 5 स्टार रेटिंग दी है। अब लड्डू प्रसादी अन्य स्थानों पर भी मिलने लगेगी। स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर और मंदिर समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि, लड्डू प्रसादी के आउटलेट अन्य जगह भी खोले जाने का विचार है, जोकि इंदौर एयरपोर्ट और उज्जैन रेलवे स्टेशन सहित शहर के पर्यटक से गुलजार रहने वाले क्षेत्रो में खोले जाएंगे। महाकाल मंदिर के लड्डू की मांग इतनी अधिक रहती है कि 50 क्विंटल रोजाना बनने के बाद भी लड्डू प्रसादी कम पड़ जारी है।
अभी तक महाकाल मंदिर में ही मिलता था लड्डू
अभी तक महाकाल मंदिर का प्रसाद मंदिर परिसर में ही मिलता है। इसमें भी कई बार श्रद्धालु लड्डू प्रसादी लेने से वंचित रह जाते हैं। आउटलेट खुलने से श्रद्धालुओं को कहीं से भी प्रसाद मिलने की सुविधा मिल जाएगी। इसमें कई बार शहर वासियों को लड्डू प्रसादी लेने के लिए बार-बार मंदिर नहीं जाना पडेगा। शहर से आने जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को भी स्टेशन पर ही लड्डू का प्रसाद मिल सकेगा।
लड्डू प्रसाद और नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को 5 स्टार रेटिंग
विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादी को फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 5 स्टार रेटिंग देकर देश का पहला मंदिर बना दिया, जहां पर प्रसाद को सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद 5 स्टार रेटिंग मिली है। महाकाल मंदिर के नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को भी 5 स्टार रेटिंग मिलने के बाद मंदिर प्रदेश का पहला और देश का तीसरा मंदिर बन गया जिसके अन्न क्षेत्र को 5 स्टार रेटिंग दी गयी है।
शुद्ध देसी घी और ड्रायफ्रूटस से बनाए जाते हैं लड्डू
महाकाल मंदिर (में प्रसादी की शुद्धता के लिए दाल खरीद कर बेसन तैयार किया जाता है। कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप कराए जाते हैं। रेगुलर पेस्ट कंट्रोल किया जाता है। कर्मचारियों को खाद्य स्वच्छता और निर्माण की ट्रेनिंग दी जाती है। कर्मचारियों द्वारा लड्डू प्रसाद के निर्माण पैकिंग के दौरान हेड कैप, ग्लव्स, आदि पहन कर ही काम किया जाता है।

Address

Shop No. 8, D. K. Surbhi Apartment, GomtiColony Nehru Nagar Bhopal
Bhopal
462003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AFSOS Newspaper posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to AFSOS Newspaper:

Share