Jalpa Times

Jalpa Times Rajgarh Biaora

 #माँ बिजासन माता ट्रस्ट भेसवा माता की बैठक आयोजित*19 से 27 मार्च तक आयोजित पंचम 108 कुंडली श्री शत चंडी महायज्ञ की तैया...
14/03/2026

#माँ बिजासन माता ट्रस्ट भेसवा माता की बैठक आयोजित*
19 से 27 मार्च तक आयोजित पंचम 108 कुंडली श्री शत चंडी महायज्ञ की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा*
माँ बिजासन माता ट्रस्ट भेसवा माता की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 19 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले पंचम 108 कुंडली श्री शत चंडी महायज्ञ की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर, कलेक्टर एवं माँ बिजासन माता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान बिजली, पेयजल, पार्किंग, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर लें। बैठक में महायज्ञ के सफल आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वन्दनीया माताजी की  #जन्मशताब्दी पर लिये गयेे संकल्पों को पूरे करने के उद्धेश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार  #राजगढ़ जिल...
14/03/2026

वन्दनीया माताजी की #जन्मशताब्दी पर लिये गयेे संकल्पों को पूरे करने के उद्धेश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार #राजगढ़ जिला समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन

#ब्यावरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में जिला समन्वय समिति जिला राजगढ़ का आज स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ ब्यावरा पर पुनर्गठन कार्य गुना उपजोन समन्वयक महेश केवट की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। देव पूजन एवं अतिथि सत्कार के पश्चात् उपजोन प्रभारी ने म.प्र. जोन शांतिकंुज हरिद्वार एवं मध्यप्रदेश जोन कार्यालय भोपाल से प्राप्त दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया।
जिले में गायत्री परिवार के कार्यो को और अधिक गति देने एवं परम वन्दनीया माताजी की जन्मशताब्दी पर लिये गयेे संकल्पों को सुव्यवस्थित रूप से पूरे करने के उद्धेश्य से गायत्री परिवार के सभी परिजनों के मध्य एक जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया जाना है। इसके पश्चात पुनर्गठन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें सर्वसहमति से
डॉ. ओ.पी. पंवार को जिला समन्वयक,
अनिल शर्मा सह समन्वयक पदेन,
भारत सिंह राठौर सह समन्वयक,
ए.के. सिंह मंडल विस्तार अभियान
श्रीमती ज्योत्सना दांगी नारी जागरण अभियान
श्रीमती वैशाली वैद्य आओं गढें संस्कारवान पीढी
रामबाबू दांगी युवा जोड़ो अभियान
धुरीलाल नागर भारतीय सस्ंकृति ज्ञान परीक्षा
गिरिराज शर्मा साधना एवं स्वाध्याय
महेन्द्र सक्सेना पर्यावरण एवं जल संरक्षण
विष्णु नागर शिक्षा एवं बाल संस्कार शाला
बजेसिंह चौहान स्वावलम्बन एवं शिक्षण-प्रशिक्षण
संजय पालीवाल नशा मुक्ति, व्यसन कुरीति उन्मूलन एवं आदर्श ग्राम
विष्णु लववंषी साहित्य एवं पत्रिका विस्तार
तेजकरण साहू स्वास्थ्य अभियान के प्रभारी बनाए गए।
कार्यक्रम का संचालन किशोर जानोरिया द्वारा किया गया। आभार अनिल शर्मा ने माना। गोष्ठी में जिले की समस्त तहसील से गायत्री परिजनों के साथ ब्यावरा से प्रवीण नामदेव, हरीष सक्सेना, बी. एल. गुप्ता, संतोष शाक्य, प्रमोद सक्सेना, परिव्राजक प्रिंस आर्य उपस्थित रहे।

*कृषि विज्ञान केन्द्र राजगढ़ द्वारा मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन पर जिला स्तरीय सेमीनार आयोजित*              रा.वि.सि.क...
28/02/2026

*कृषि विज्ञान केन्द्र राजगढ़ द्वारा मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन पर जिला स्तरीय सेमीनार आयोजित* रा.वि.सि.कृ.वि.वि. के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र राजगढ़ द्वारा जिले के कृषकों, विशेषकर युवाओं के लिए कृषि में बेहतर जीविकोपार्जन एवं ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन योजनांतर्गत, मध्यप्रदेश राज्य उद्यानिकी मिशन (एमआईडीएच) के वित्तपोषण से एक दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार का आयोजन केन्द्र परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आई.एस. तोमर अधिष्ठाता आरएके कृषि महाविद्यालय सीहोर ने की। कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुल 232 कृषक एवं महिला कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.के. कौशिक ने अतिथियों का स्वागत कर मधुमक्खी पालन हेतु आवश्यक आदानों एवं सावधानियों की जानकारी दी। उप संचालक कृषि सचिन जैन ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती में मधुमक्खियों की भूमिका और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उप संचालक उद्यानिकी बी.एस. मीणा ने उद्यानिकी फसलों के साथ मधुमक्खी पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. आई.एस. तोमर ने मधुमक्खी पालन को लाभकारी व्यवसाय बताते हुए उद्यानिकी एवं औषधीय फसलों से प्रति इकाई क्षेत्र अधिक आय प्राप्त करने के तकनीकी सुझाव दिए।

कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. शाक्क्षी सक्सैना ने मधुमक्खी की प्रजातियों एवं जीवनचक्र पर विस्तृत जानकारी दी। पशुपालन विभाग की वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता दीक्षित ने विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों एवं वर्षभर उद्यानिकी फसलों के साथ मधुमक्खी पालन के तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्नतशील कृषकों ने स्ट्रॉबेरी, केला, पपीता एवं अनार जैसी फसलों के साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती के अनुभव साझा किए। सेमीनार के दौरान कृषकों की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किया गया तथा अंत में प्रदर्शनी एवं केन्द्र की इकाइयों का भ्रमण कराया गया।

*14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ**सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 19 हजार बालिकाओं के टीकाकरण का ...
28/02/2026

*14 वर्षीय बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ*
*सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 19 हजार बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य*
राजगढ़,,,,,जिले में 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को जिला अस्पताल, राजगढ़ से गरिमामय समारोह के साथ किया गया। यह टीका महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का प्रभावी एवं सुरक्षित माध्यम है।
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत विभाग एवं मैदानी अमले को समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास है, अतः सभी विभाग पूर्ण सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल ने कार्यक्रम के दौरान टीकाकरण करवा रही बालिकाओं को एचपीवी टीके के महत्व एवं इसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है और बालिकाओं के उज्ज्वल स्वास्थ्य भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अपर जिला दण्डाधिकारी प्रताप सिंह चौहान ने टीकाकरण प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल.पी. भकोरिया ने बताया कि जिले की सात स्वास्थ्य संस्थाओं—जिला अस्पताल (पीपी सेंटर) राजगढ़, सिविल अस्पताल नरसिंहगढ़ एवं ब्यावरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिलचीपुर, जीरापुर, खुजनेर एवं सारंगपुर—में टीकाकरण प्रारंभ किया गया है। जिले में लगभग 19 हजार बालिकाओं को आगामी 90 दिनों में टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि टीकाकरण हेतु बालिका के अभिभावक की सहमति अनिवार्य है।
टीकाकरण के प्रथम दिवस डॉ. अमित कोहली ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री का टीकाकरण करवा कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. जे.के. शाक्य, डॉ. डी.पी. पटेल, डॉ. सुधीर कलावत, डॉ. आर.के. कठेरिया, डॉ. आर.के. जैन, डॉ. महेंद्रपाल सिंह, डीसीएम सुनील वर्मा, शहरी आशा कार्यकर्ता एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्षीय बालिकाओं का समय पर एचपीवी टीकाकरण करवा कर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में सहयोग करें।।

*पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में ठोस कदम नरसिंहगढ़ महोत्सव से लेकर वाटर स्पोर्ट्स तक व्यापक कार्ययोजना*     पर्यटन ग...
20/02/2026

*पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में ठोस कदम नरसिंहगढ़ महोत्सव से लेकर वाटर स्पोर्ट्स तक व्यापक कार्ययोजना*
पर्यटन गतिविधियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, वनमंडलाधिकारी बैनी प्रसाद दौतानिया सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने आगामी महीनों में नरसिंहगढ़ महोत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके लिए विस्तृत एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप दिया जा सके। साथ ही बैठक में चिड़ीखो अभयारण्य में कैंपिंग, बोटिंग एवं जिप्सी भ्रमण की व्यवस्थाओं को विकसित करने पर चर्चा की गई। पर्यटकों के लिए सुरक्षित एवं आकर्षक सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। मोहनपुरा डैम के समीप कृषि धाम स्थापित करने तथा वहाँ मत्स्य पालन एवं पशुपालन गतिविधियाँ प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही मोहनपुरा डैम में जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने के लिए जल संसाधन विभाग को पत्राचार कर आवश्यक अनुमति प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।जिला संग्रहालय को बड़े महल में स्थानांतरित कर राजगढ़ के इतिहास, संस्कृति एवं विरासत को व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा सारंगपुर के पर्यटन स्थलों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि पर्यटकों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिले की पर्यटन गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो सकें।

20/02/2026

राजगढ़,,, 23 से 25 फरवरी तीन दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का होगा आयोजन,,,,,,किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सांसद रोडमल नागर एवं कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 03 दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सहप्रदर्शनी का आयोजन 23 से 25 फरवरी, 2026 तक कृषि धाम मोहनपुरा डैम पर 11 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।
साथ ही इस 03 दिवसीय मेले में पहले दिन मिलेट गैलरी, प्राकृतिक खेती तथा विभिन्न कृषि आदान की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें माइक्रोइरीगेशन (ड्रिप, स्प्रिंकलर) तथा ऑटोमेशन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। मेले में दूसरे दिन तिलहन, दलहन, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट आदि विषयों पर वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जानकारी दी जाएगी एवं विभिन्न आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में तीसरे दिन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा मल्टीलेयर फार्मिंग, गुलाब की खेती, नरवाई प्रबंधन, सूक्ष्म पोषक तत्व की महत्वता आदि की जानकारी से कृषकों को अवगत कराया जाएगा। इस तीन दिवसीय मेले में इंदौर, भोपाल, जबलपुर से आए वैज्ञानिक किसानों को मार्गदर्शन देंगे। मेले में प्रमुख आकर्षण निमाड़ का प्रमुख नृत्य गणगौर रहेगा। मेले में किसानों के खेतों की मृदा परीक्षण निःशुल्क रहेगा एवं फार्मर आई.डी., ई-टोकन निःशुल्क बनाये जाएंगे। गेहूं, चना, मसूर का उपार्जन के लिए पंजीयन भी निःशुल्क किया जाएगा। बैंकों के माध्यम से किसानों को योजना का लाभ कैसे मिले, इसकी जानकारी बैंक अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। साथ ही किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। मंडला से मिलेट कुकीज, इंदौर से मिलेट्स के व्यंजन, भोपाल से मिलेट्स आईसक्रीम जैसे प्रमुख स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले में बकरी पालन, भेड़ पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन की जानकारी के लिए भी वैज्ञानिक किसानों का मार्गदर्शन करेंगे।

 #राजगढ़- जिला स्तर पर जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित  #लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस, त्रुटि सुध...
11/02/2026

#राजगढ़- जिला स्तर पर जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
#लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस, त्रुटि सुधार कार्य अभियान मोड में करने के निर्देश
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जाति प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि संकुलवार शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र के आवेदन लोक सेवा केंद्रों में व्यवस्थित रूप से जमा कराए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र विद्यार्थी को प्रमाण पत्र के अभाव में शैक्षणिक या शासकीय योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
बैठक में निर्देश दिए गए कि जिन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या समग्र आईडी में किसी प्रकार की त्रुटि है, उन्हें अभियान मोड में लेकर समयबद्ध रूप से सुधार की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें।
समीक्षा के दौरान प्रोफाइल एवं ओटीआर प्रविष्टियों में मात्र 10 प्रतिशत प्रगति पाए जाने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने बीईओ ब्यावरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं बीईओ जीरापुर एवं खिलचीपुर द्वारा अपेक्षित संतोषजनक कार्य नहीं किए जाने पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

शासकीय महाविद्यालय , #नरसिंहगढ़ में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारंभ   शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहगढ़ मे...
10/02/2026

शासकीय महाविद्यालय , #नरसिंहगढ़ में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारंभ
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहगढ़ में मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. एस.के. जैन, कुलगुरु बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राधावल्लभ त्रिपाठी द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कु. कृतिका एवं कु. तनिषा के समूह द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. चेतन कुमार त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय सेमीनार संयोजक डॉ. सुनीता गुप्ता द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया गया।
मुख्य अतिथि विधायक नरसिंहगढ़ मोहन शर्मा ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति एवं दर्शन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आज भी विश्व को दिशा देने में सक्षम है। विशेष अतिथि डॉ. जैन ने भारतीय ज्ञान परंपरा में विज्ञान, दर्शन एवं संस्कृति की भूमिका को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को भारतीय परंपराओं, संस्कारों एवं सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

शैक्षणिक सत्र में अध्यक्ष डॉ. राधावल्लभ त्रिपाठी (पूर्व कुलपति, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान दिल्ली) ने वैदिक काल में भारत के महान दर्शन पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. रमाकांत भारद्वार, प्राध्यापक एमिटी यूनिवर्सिटी कोलकाता, पश्चिम बंगाल द्वारा वैदिक गणित विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया गया। वहीं डॉ. देवीदास कल्लापा बामणे संघर्ष (भाऊसाहेब नेने कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, पेण, जिला रायगढ़, महाराष्ट्र) ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
तकनीकी सत्र में हरीश मिश्रा, डॉ. फारूक पठान (शासकीय महाविद्यालय सारंगपुर), सुश्री खुशी गुप्ता (एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल) सहित अन्य शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने शोध पत्रों का वाचन किया गया। सेमीनार में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए वक्ताओं, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

राजगढ़,,,इंटरनेट सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित #सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बढ़ता है  #साइ...
10/02/2026

राजगढ़,,,इंटरनेट सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
#सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बढ़ता है #साइबर फ्रॉड का खतरा
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में इंटरनेट सुरक्षा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनआईसी, ई-गवर्नेंस द्वारा विभिन्न साइबर फ्रॉड मामलों पर चर्चा की गई तथा उनकी रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय बताए गए। बैठक में डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई एवं नेट बैंकिंग पासवर्ड की सुरक्षा को लेकर सावधानियों की जानकारी दी गई। साइबर ठगी की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर एवं नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी चर्चा की गई। एआई के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, शॉपिंग और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही इसके दुरुपयोग, प्राइवेसी से जुड़े जोखिम और त्रुटियों को संभावित खतरे बताया गया। यह भी बताया गया कि एआई लर्निंग पर आधारित होता है, इसलिए सही परिणाम हेतु सही इनपुट आवश्यक है। कलेक्‍टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर जितनी अधिक व्‍यक्तिगत जानकारी साझा की जाती हैं, व्‍यक्ति उतना ही अधिक साइबर फ्राड के प्रति संवेदनशील हो जाता है उन्‍होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी वेबसाइट या ऐप की प्रमाणिाकता जांचे बिना कोई जानकारी साझा न करें। इस अवसर पर बुजुर्गों एवं बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु विशेष रूप से जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान “साइबर जागृत भारत नागरिक शपथ” भी दिलाई गई, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, निजी जानकारी की सुरक्षा करने तथा साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने का संकल्प लिया।

साथ ही फर्जी एस्ट्रोलॉजी (ज्योतिष) ऐप्स से सावधान रहें। ऐसे ऐप्स या वेबसाइट्स पर अपनी व्यक्तिगत अथवा वित्तीय जानकारी साझा न करें, इससे साइबर ठगी की आशंका रहती है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर प्रताप सिंह चौहान, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री ज्‍योति राजोरे, जिला प्रबंधक ई-गर्वेनेंस अभिषेक रघुवंशी, जिला सूचना अधिकारी एस.बी. पाटीदार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

17/01/2026
17/01/2026

राजगढ़ हिन्दू सम्मेलनों,,,,,

Address

Biaora
465674

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jalpa Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jalpa Times:

Share

Jalpatimes

Biaora_Rajgarh weekly Hindinewspaper