04/08/2026
गोपालपुरा तालाब से पवित्र जल लेकर बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे कांवड़िये, शिव अभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना
बीदासर | खबर मीडिया
सावन माह के पावन अवसर पर सोमवार को दढ़ीबा स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में शिवभक्तों की आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। श्रद्धालु कांवड़िये गोपालपुरा तालाब से पवित्र जल लेकर पैदल बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की।
बाबा भूतनाथ मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा व सम्मान के साथ भव्य स्वागत किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा और स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।
इस अवसर पर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ शंकर जोशी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमरतन शर्मा, चंद्रप्रकाश गर्ग, नानूराम, मंदिर पुजारी गोवर्धन शर्मा, सतीशराम सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
📲 (Facebook | Instagram | YouTube | X)