07/09/2026
AC फर्स्ट क्लास, 8 वीआईपी ब्रीफकेस और अंदर ठसाठस भरी 'ब्रांडेड शराब'!
मिलिए सिंघिया थाना के बारी पंचायत की ग्रेजुएट मैडम नेहा झा और उनके B.Tech पास इंजीनियर देवर से, जिन्होंने पढ़ाई-लिखाई का सारा टैलेंट 'शराब तस्करी' में लगा दिया!
समस्तीपुर , बिहार :मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली इस महिला को देखकर आपको लग रहा होगा कि यह कोई मॉडल है, लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही इसके बैग की तलाशी ली गई, पूरा राज ही खुल गया और पुलिस भी हैरान रह गई।
दिल्ली से जयनगर जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के लग्जरी कोच 'फर्स्ट क्लास एसी कोच' में चेकिंग के दौरान इस युवती के पास से ब्रांडेड शराब की बोतलों से भरे दो सूटकेस बरामद किए गए है।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी द्वारा की गई जांच में दोनों सूटकेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी दिल्ली से बिहार की ओर शराब की तस्करी में शामिल थी, जो लंबे समय से यह कारोबार कर रही थी।
पढ़ी लिखी और मॉडर्न ड्रेस में दिखने वाली यह महिला को देखकर आपको लग रहा होगा कि यह कोई मॉडल या सरकारी अफसर है। लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे हीं इसके बैग की तलाशी ली गई पूरा राज हीं खुल गया और पुलिस भी हैरान रह गई।
दिल्ली से जयनगर जा रही 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में फर्स्ट क्लास एसी में चेकिंग के दौरान इस युवती के पास से शराब की बोतलों से भरे दो सूटकेस बरामद किए गए हैं।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी द्वारा की गई जांच में दोनों सूटकेस से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी दिल्ली से बिहार की ओर शराब की तस्करी में शामिल थी।
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। अधिकारियों ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।
रेलवे और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों में विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🚆🚔