Nalanda Reporter

Nalanda Reporter Nalanda Reporter is a Digital Channel covering crime, politics, education, sports, and tourism in Nalanda, Bihar.

राजगीर का ऐतिहासिक वेणुवन अपनी घनी हरियाली, शांत सरोवर और ध्यानमय वातावरण के लिए जाना जाता है। मगध सम्राट बिंबिसार द्वार...
07/09/2026

राजगीर का ऐतिहासिक वेणुवन अपनी घनी हरियाली, शांत सरोवर और ध्यानमय वातावरण के लिए जाना जाता है। मगध सम्राट बिंबिसार द्वारा भगवान बुद्ध को भेंट किए गए इस उपवन में आज भी प्रकृति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यह पर्यटकों को एक अलग ही शांति का अहसास कराता है।

07/09/2026

बिहारशरीफ के कांटा पर सिटी पैलेस के पास YAM इंटरनेशनल टूर एंड ट्रैवल्स के कार्यालय का उद्घाटन शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी ने किया। संस्था के निदेशक सग़ीर रज़ा ने बताया कि गरीब युवाओं को बिना पैसे के भी विदेश भेजा जाएगा, वे वहां कमाकर पैसे लौटा सकते हैं। इसके अलावा यहां हज और उमरा के पैकेज भी मिलेंगे।
Call: 7208923110, 9833616002, 7482098489

06/09/2026

बिहारशरीफ के आशानगर सूर्य मंदिर के पास पंचाने नदी पर जिले का पहला 'इंद्रधनुषी फुटब्रिज' बनकर तैयार हो गया है। करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल से आशानगर और बसारबिगहा के लोगों का आवागमन आसान हो गया है।

नालंदा के जदयू विधायकों और पदाधिकारियों ने पटना में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की। हरनौत, अस्थावां, ...
06/09/2026

नालंदा के जदयू विधायकों और पदाधिकारियों ने पटना में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की। हरनौत, अस्थावां, राजगीर और इस्लामपुर के विधायकों सहित कई प्रमुख नेताओं की इस 'शिष्टाचार भेंट' में जिले के विकास और संगठन पर चर्चा हुई। हालांकि, एक साथ हुई इस सामूहिक मुलाकात के बाद जिले के सियासी गलियारों में कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

बिहार में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव से पहले जेडीयू के अंदर ही बगावत शुरू हो गई है। विधायक अनंत सिंह ने पटना स्ना...
06/09/2026

बिहार में होने वाले विधान परिषद (MLC) चुनाव से पहले जेडीयू के अंदर ही बगावत शुरू हो गई है। विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट से लगातार तीन बार जीत रहे जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया है। अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ अनुज कुमार को समर्थन देने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपनी पुरानी दुश्मनी का जिक्र करते हुए साफ कहा कि जो उनका साथ नहीं देता, वो उसका साथ नहीं देंगे।

नालंदा के खेल प्रशिक्षक रेंसी राकेश राज का चयन 24वीं अंडर-21 एवं जूनियर एशियाई कराटे चैंपियनशिप में रेफरी के रूप में हुआ...
06/09/2026

नालंदा के खेल प्रशिक्षक रेंसी राकेश राज का चयन 24वीं अंडर-21 एवं जूनियर एशियाई कराटे चैंपियनशिप में रेफरी के रूप में हुआ है। जॉर्डन की राजधानी अमान में 8 से 10 सितंबर तक यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें बिहार से केवल दो रेफरी (नालंदा से राकेश और पटना से हर्ष कुमार) चुने गए हैं। यह नालंदा के खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

बिहारशरीफ में NH-20 स्थित मामू भागिना मोड़ के पास 'राहुल फर्नीचर' ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। 1 सितंबर से 30 ...
06/09/2026

बिहारशरीफ में NH-20 स्थित मामू भागिना मोड़ के पास 'राहुल फर्नीचर' ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। 1 सितंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले इस 'मॉनसून मेगा लकी ड्रॉ' में हर खरीदारी पर कूपन मिलेगा। इसमें आप फ्रिज, कूलर और मिक्सर ग्राइंडर जैसे ढेरों इनाम जीत सकते हैं।

Address

Biharsharif
Bihar Sharif
803101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nalanda Reporter posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nalanda Reporter:

Shortcuts

Share