11/03/2026
*शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा, आस्था, उत्साह के साथ मनाया जाता है-आशीष सांड*
विजयनगर क्षेत्र में शीतला सप्तमी के अवसर पर युवाओं ने उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। इस मौके पर आशीष सांड विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश भाजपा राजस्थान,सोनू गोधा,सुरेंद्र सिंघवी,पंकज पीपाड़ा,पुनीत गोखरू,संदीप चौरडिया,प्रेम पीपाड़ा,विकाश कोठारी,गौतम बड़ोला,हेमंत नवाल आदि दोस्तो ने अपने परिवार साथ ढोल और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए गुलाल उड़ाकर होली खेली।
त्योहार के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। रंगों से सराबोर माहौल में लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।इस अवसर पर आशीष सांड विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश भाजपा राजस्थान व उपस्थित युवाओं ने सभी क्षेत्रवासियों को शीतला सप्तमी और होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा खुशहाली की कामना की।