Gaon ki Baat

Gaon ki Baat गांवों की खबर, जनता की बात।
पंचायत, विकास और स्थानीय मुद्दों पर निष्पक्ष जानकारी।

14/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला हमीरपुर (हि.प्र.)

विद्यार्थी हितों की मांगों को लेकर एबीवीपी हमीरपुर ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा विज्ञापन

हमीरपुर, 14 अगस्त 2026: आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज हमीरपुर में वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह में हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई हमीरपुर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सोपन था लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा शक्तिबल का प्रयोग किया जाता है नाराज छात्रों द्वारा वहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाता है जिसमें फीस वृद्धि वापस लो , टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति क्यों नहीं होती , हमीरपुर में शिक्षकों की नियुक्ति क्यों नहीं होती वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाएंगे धरने के वाद कुछ प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से मिलने और ज्ञापन देने के लिए बुलाया गया वहां पर विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं मूलभूत मुद्दों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के ज्ञापन सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग उठाई।

इकाई अध्यक्ष दीक्षित ने उठाया फीस वृद्धि का मुद्दा

इकाई अध्यक्ष दीक्षित ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में की गई भारी फीस वृद्धि को विद्यार्थियों के हित में तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती फीस के कारण सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। शिक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए सुलभ होनी चाहिए, इसलिए फीस वृद्धि को वापस लिया जाना आवश्यक है।

जिला संयोजक हर्ष चौहान ने तकनीकी विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दे उठाए

जिला संयोजक हर्ष चौहान ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में स्थायी कुलपति की शीघ्र नियुक्ति करने तथा विश्वविद्यालय को सेल्फ फाइनेंस से एडेड यूनिवर्सिटी बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पर्याप्त वित्तीय सहायता मिलने से विश्वविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं, शिक्षण एवं शोध कार्यों को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिल सके।

मीडिया संयोजक जतिन धीमान ने हमीरपुर महाविद्यालय की समस्याएं उठाईं

मीडिया संयोजक जतिन धीमान ने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में रिक्त चल रहे 22 प्राध्यापकों के पदों को शीघ्र भरने तथा महाविद्यालय में आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण करवाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के लिए महाविद्यालय में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की आवश्यकता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हमीरपुर ने प्रदेश सरकार से मांग की कि इन सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए समयबद्ध तरीके से सकारात्मक निर्णय लिया जाए। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।

“विद्यार्थी हित — राष्ट्र हित”
“गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सशक्त विद्यार्थी और मजबूत हिमाचल”

जारीकर्ता:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला हमीरपुर (हि.प्र.)

10/08/2026

🔱 ॐ नमः शिवाय 🔱
🌺 सावन मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर हवन एवं पूजन 🌺
भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बना रहे। 🙏
सभी श्रद्धालुजन हवन एवं पूजा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।
हर हर महादेव 🚩🔱

09/08/2026

छोटा अमृतसर का चमत्कारी कुंड 😱 | जानिए क्या है मान्यता #जयशिवशंकर #हरहरमहादेव #हरहरमहादेव🙏 #हरहरमहादेव🙏🕉️❤️ #हरहरमहादेव🙏🔱🚩 #हरहरमहादेव🙏❤

09/08/2026

देवभूमि हिमाचल के युवा, भोले की भक्ति में डूबे 🕉️🚩 ❤️

राधा स्वामी हॉस्पिटल चौक  भोटा के पास हुआ सड़क हादसाधीरे चलें  ,सुरक्षित चलें
03/08/2026

राधा स्वामी हॉस्पिटल चौक भोटा के पास हुआ सड़क हादसा
धीरे चलें ,सुरक्षित चलें

22/07/2026

कुछ पल कुंती कुंड के पास…
जहाँ प्रकृति की शांति और इतिहास की गूँज एक साथ महसूस होती है। 🌿✨

17/07/2026

"Hamirpur में Olectra की वॉक-इन इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान युवाओं में फूटा गुस्सा प्रक्रिया के दौरान किया विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध के बीच कंपनी को भर्ती प्रक्रिया रोकनी पड़ी। हालांकि, भर्ती रद्द होने के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है।"hrtc Shimla

16/07/2026

हमीरपुर के एक पशुपालक की प्रेरणादायक कहानी, जिन्होंने बैंकिंग सेक्टर की नौकरी छोड़कर पशुपालन को अपना जीवन बना लिया। आज वे लोगों तक शुद्ध देसी दूध, घी और पनीर पहुँचा रहे हैं और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुके हैं।
इसी सफर के बीच उनकी भैंस ने एक साथ दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया, जो बेहद दुर्लभ और सुखद घटना मानी जाती है। यह सिर्फ एक खुशखबरी नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि समर्पण, सही देखभाल और मेहनत का फल हमेशा मिलता है।
ऐसी प्रेरणादायक कहानियाँ गाँव, किसान और पशुपालकों के सम्मान को और ऊँचा करती हैं।

12/07/2026

बड़सर - नहीं सुन रही गुहार सरकार , 22 साल से बिस्तर पर ......
राजेश जी जब 17 साल के थे तब वह जामुन के पेड़ से गिर गए थे उसके बाद वह बिस्तर पर ही है .....
जब मुख्यमंत्री बड़सर के दौरे पर थे तब बह ट्राले में मुख्यमंत्री से अपील करने गए थे लेकिन उनकी बातों को बिना सुने ही मुख्यमंत्री चले गए उसके बाद जब मीडिया में आया तो शिमला से वहां के स्थानीय नेता को फोन आया और फिर मुख्यमंत्री से उनकी बात की लेकिन उसके बाद भी उन्हें कोई सहायता नहीं मिली....

10/07/2026

VB-G RAM G Act, 2025 में कार्यों को 4 मुख्य भागों में बांटा गया है । ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित सभी कार्य इन्हीं चार श्रेणियों के अंतर्गत होंगे

Address

Vill Dhatwal
Bijhari
176042

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaon ki Baat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share