Jal Thal Times

Jal Thal Times Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jal Thal Times, Media/News Company, Bijnor.

19/09/2026

हमारा भारत देश अनेक धर्मों, भाषाओं, जातियों, संस्कृतियों और परंपराओं का देश है। हमारी सबसे बड़ी ताकत यही विविधता है। भारत की पहचान किसी एक धर्म या किसी एक समुदाय से नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने की सोच से बनी है।
हमारा संविधान हमें समानता, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है। यही हमारे लोकतंत्र की आत्मा है।
हमारी राजनीति का आधार नफरत नहीं, भाईचारा होना चाहिए।
हमारी राजनीति का आधार बदला नहीं, बदलाव होना चाहिए।
हमारी राजनीति का आधार बांटना नहीं, जोड़ना होना चाहिए।
बिजनौर की धरती ने हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की है। यहां हिंदू भी हमारा भाई है, मुस्लिम भी हमारा भाई है; किसान हमारा अपना है, व्यापारी हमारा अपना है; मजदूर हमारा अपना है और नौजवान भी हमारा अपना है।
हमने हमेशा यही कहा है कि किसी की आस्था का सम्मान करते हुए, हर नागरिक के अधिकार की रक्षा होनी चाहिए।
साथियों,
हम ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं करते जिसमें चुनाव के समय समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटा जाए और चुनाव के बाद जनता की समस्याओं को भुला दिया जाए।
हम ऐसी राजनीति चाहते हैं जिसमें किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य मिले, नौजवान को रोजगार और अवसर मिले, व्यापारियों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले, महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिले और गरीब परिवारों को आगे बढ़ने का मौका मिले।
हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है।
हमारी लड़ाई उस राजनीतिक सोच से है जो समाज में दूरी पैदा करती है।
हमारा रास्ता साफ है—सबको साथ लेकर चलना, सबकी बात सुनना और बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र का विकास करना।
आज हमें यह तय करना है कि राजनीति हमारे बीच दीवार बनाएगी या पुल बनाएगी।
मैं मानता हूं कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, विचार अलग हो सकते हैं, पार्टियां अलग हो सकती हैं, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए।
हम भाजपा की कार्यशैली और उसकी नीतियों से असहमति रखते हैं। लोकतंत्र में असहमति हमारा अधिकार है। लेकिन असहमति का मतलब दुश्मनी नहीं होता।
हम किसी के खिलाफ नफरत की राजनीति नहीं करना चाहते।
हम चाहते हैं कि चुनाव मुद्दों पर हो।
चुनाव इस बात पर हो कि हमारे किसानों की समस्याएं कैसे दूर होंगी।
चुनाव इस बात पर हो कि हमारे नौजवानों को रोजगार कैसे मिलेगा।
चुनाव इस बात पर हो कि हमारे गांवों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं कैसे बेहतर होंगी।
चुनाव इस बात पर हो कि हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा कैसे मिलेगी।
और चुनाव इस बात पर हो कि बिजनौर को विकास की नई दिशा कैसे दी जाएगी।
साथियों,
हमने कभी बदले की राजनीति में विश्वास नहीं किया।
हमारा उद्देश्य किसी को नीचा दिखाना नहीं है।
हमारा उद्देश्य किसी समुदाय को डराना नहीं है।
हमारा उद्देश्य किसी वर्ग को दूसरे वर्ग के खिलाफ खड़ा करना नहीं है।
हमारा उद्देश्य है—बिजनौर की जनता को मजबूत बनाना।
राहुल सिंह सपा नेता बिजनौर विधानसभा से भावी प्रत्याशी
Rahul Singh
Samajwadi Party
M P Singh
Akhilesh Yadav
Ruchi Vira

17/09/2026

बिजनौर के थाना स्योहारा पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल सहित एक को गिरफ्तार किया गया।

13/09/2026

गुलदार का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पुलिया पर बैठा दिखा गुलदार

राहगीरों ने वीडियो बनाकर की वायरल

बिजनौर के नूरपुर रहटा बिल्लोच की बताई जा रही है वीडियो

12/09/2026

ब्रेकिंग शेरकोट बिजनौर

वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार।

कई दिन से गांव के आसपास दिखाई दे रहा था गुलदार।

गुलदार दिखने से ग्रामीण था दहशत का माहौल।

गुलदार के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीण ने ली राहत की सांस।

वन विभाग की टीम में गुलदार का रेस्क्यू किया।

बिजनौर के थाना शेरकोट के गांव परमावाला गन्ना सेंटर के पास का मामला

बिजनौर के हल्दौर थाने पहुंचे जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई, थाने में आयोजित समाधान दिवस मे...
12/09/2026

बिजनौर के हल्दौर थाने पहुंचे जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई, थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर की जनसुनवाई, कई मामलों का मौके पर ही कराया निस्तारण

पुलिस ब्रेकिंग* नगीना थाना प्रभारी पर एसपी की गाज़, पुलिस विभाग में हड़कंपतेजतर्रार पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने नगीना थ...
11/09/2026

पुलिस ब्रेकिंग*

नगीना थाना प्रभारी पर एसपी की गाज़, पुलिस विभाग में हड़कंप

तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने नगीना थाना प्रभारी विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।

जनसुनवाई प्रार्थना पत्रो में लापरवाही बरतने को लेकर एसपी ने की कार्रवाई

11/09/2026

बिजनौर के अफ़ज़लगढ़ की गाजी कॉलोनी में पकड़ा गया मगरमच्छ, एक सप्ताह से फैली थी दहशत; रेस्क्यू के दौरान वनकर्मी घायल

बिजनौर के अफ़ज़लगढ़ क्षेत्र की गाजी कॉलोनी में पिछले करीब एक सप्ताह से लोगों में दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ लिया।मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, रेस्क्यू अभियान के दौरान एक वनकर्मी घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, अफ़ज़लगढ़-धामपुर मार्ग स्थित गाजी कॉलोनी में जलभराव के कारण मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच गया था। पिछले एक सप्ताह से मगरमच्छ नाले और पानी भरे इलाकों में दिखाई दे रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। बीती देर रात मगरमच्छ पानी से निकलकर आबादी वाले इलाके में पहुंच गया, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी जावेद विकार, अफजाल अहमद, इसामुद्दीन और मनोज कुमार ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगीना वन रेंज की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा सत्यवीर यादव, वन रक्षक अंकित कुमार और वनकर्मी मुजीबुर्हमान ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू अभियान के दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिसमें वनकर्मी मुजीबुर्हमान घायल हो गए। उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। नगीना वन रेंज अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को रायपुरी कैंप कार्यालय लाया गया है। उसके स्वास्थ्य की जांच कराने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

11/09/2026

बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

सरवनपुर तिराहा हाईवे पर खाना खाने के लिए खड़ी बोलेरो पिकअप को पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, PB29F9377 नंबर की बोलेरो पिकअप में कुल पांच लोग सवार थे। ये लोग रुद्रपुर से अमृतसर घोड़ों के मेले में दो घोड़े लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सर्वनपुर तिराहा हाईवे पर वाहन को रोककर खाना खाया जा रहा था। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बोलेरो पिकअप में टक्कर मार दी।
हादसे में मनदीप सिंह (25 वर्ष), चालक, अर्शदीप सिंह (28 वर्ष) और करीब 27 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बोलेरो में सवार प्रिंस (11 वर्ष) और सनी सिंह (12 वर्ष) को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और दोनों बच्चे सामान्य बताए गए हैं।
सूचना मिलते ही नजीबाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बिजनौर भेजा गया। पुलिस द्वारा हादसे की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

11/09/2026

सड़क किनारे खाना खा रहे लोगों पर कार ने मारी टक्कर।

तीन लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

मरने वाले पंजाब के रहने वाले थे।

पिकअप वाहन में घोड़े लेकर पीलीभीत से पंजाब जा रहे थे।

कार स्वामी टक्कर मारकर हुआ फरार।

पुलिस कार स्वामी की तलाश में जुटी।

थाना नजीबाबाद के सरवनपुर नहर का मामला।

10/09/2026

बिजनौर की कोतवाली देहात थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी बताई जगह से चोरी की गई दो भैंसें भी बरामद की गई हैं।

यह मामला 8 सितंबर 2026 का है। इस्लामपुर लालू उर्फ मालीवाला गांव के जलालुद्दीन पुत्र मुर्तजा ने कोतवाली देहात थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके बाड़े का ताला तोड़कर दो भैंसें चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान, पुलिस ने 10 सितंबर 2026 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें किरतपुर थाना क्षेत्र के भनेड़ा गांव के सुभान उर्फ भूरा (पुत्र उस्मान), भरेकी गांव के नीटू (पुत्र जगदीश) और भनेड़ा गांव के इस्तकार उर्फ टाइगर (पुत्र हनीफ) शामिल हैं। सुभान उर्फ भूरा और नीटू हिस्ट्रीशीटर हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई दोनों भैंसें बरामद कर लीं। भैंसें मिलने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नजीबाबाद थाना क्षेत्र के घिसटपुरी गांव के अपने साथी जावेद (पुत्र शाकिर) के साथ मिलकर यह चोरी की थी। पुलिस जावेद को गिरफ्तार करने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जल्द कार्रवाई से खुश होकर शिकायतकर्ता ने बिजनौर पुलिस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया है।

बिजनौर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया दो दिन पूर्व थाना कोतवाली देहात पर वादी ने तहरीर देकर बताया कि उनके घेर में बंधी दो भैंसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है पुलिस द्वारा घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसके बाद एक गाड़ी नंबर मिला। क्रम में बिजनौर पुलिस जनपद बिजनौर से करीब 75 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जनपद संभल के थाना असमौली क्षेत्र पहुंचीं, जहां से चोरी की गई 02 जीवित भैंसों को बरामद किया गया।

Address

Bijnor

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jal Thal Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share