15/07/2026
CBEO कार्यालय, खाजूवाला में कार्यरत सुरेन्द्र गेदर (AAO) को उपकोषाधिकारी कार्यालय, खाजूवाला में STO पद पर पदोन्नत होने पर ATO जयप्रकाश ने विधिवत कार्यभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर CBEO हरदेव सिंह चंदी, CBEO कार्यालय के समस्त स्टाफ तथा कुम्हार समाज के अध्यक्ष हंसराज गोयल, गोविंद निम्बीवाल, एडवोकेट विनोद भोभरिया, एडवोकेट बालकृष्ण किरोड़ीवाल, विनोद घोड़ेला, इंदरजीत घोड़ेला, सोनू निम्बीवाल, मास्टर श्रवण ढूंढाड़ा, पवन चांदोरा एवं दलीप नोखवाल सहित उपस्थित गणमान्यजनों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर, पूजा-अर्चना एवं मिठाई खिलाकर पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।