Rudra News Express

Rudra News Express www.rudranewsexpress.in

प्रतिदिन नियमित रूप से खबरों के अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाईये

Power Cut : कल सुबह से बीकानेर के इन क्षेत्रों में 4 घंटों के लिए बिजली रहेगी गुल                                     बि...
30/08/2026

Power Cut : कल सुबह से बीकानेर के इन क्षेत्रों में 4 घंटों के लिए बिजली रहेगी गुल
बिजली-कटौती

बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के फीडर रखरखाव के लिए जो अत्यावश्यक है, के दौरान सोमवार 31अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रातः 07:30 बजे से 10:30 बजे तक

तिलक नगर, चौधरी गर्ल्स हॉस्टल, पीएचईडी नंबर 2, पुरानी करणी माता मंदिर के पास, न्यू करणी माता मंदिर के पास, दादा पोटा पार्क के पास, पन्ना लाल, तिलक नगर गली नंबर 13,12,11,10,9, तिलक नगर मेन मार्केट के पास का क्षेत्र।

दोपहर 03:30 बजे से सांय 06:00 बजे तक

उदासर गांव, पेमासर गांव और ग्रामीण क्षेत्र, विराट नगर, आर्मी गेट के पास, डिफेंस कॉलोनी, हेत नगर, मिडटाउन स्कूल के पास, वैशाली नगर, गांधी चौक, ग्रीन फील्ड स्कूल के पास, पंचारिया कॉलोनी, करणी विहार कॉलोनी, भावर कॉलोनी 1 और 2, श्रीनाथ एन्क्लेव, हार्मनी कॉलोनी, नेचुरल ग्रीन के पास, शाना स्कूल, दो भाई डेवलपर कॉलोनी, बिकानो रिजॉर्ट, पोल फैक्ट्री का क्षेत्र।

#बिजली

बीकानेर बीजेपी में टिकटों की घमासान; दिल्ली स्तर पर पहुंची बात। क्षत्रिय समाज के लोगों ने भी की मीटिंग।
30/08/2026

बीकानेर बीजेपी में टिकटों की घमासान; दिल्ली स्तर पर पहुंची बात। क्षत्रिय समाज के लोगों ने भी की मीटिंग।

BREAKING NEWS | राजस्थान में बड़ा साइबर ऑपरेशन!  साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर राजस्थान पुलिस का बड़ा शिकंजा!एक बड़े साइबर फ्रॉ...
29/08/2026

BREAKING NEWS | राजस्थान में बड़ा साइबर ऑपरेशन!

साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर राजस्थान पुलिस का बड़ा शिकंजा!

एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ ऑपरेशन में पुलिस लगातार जुटी हुई है।

जांच जारी है… कार्रवाई जारी है…

लेकिन फिलहाल पुलिस ने पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

क्या सामने आएगा इस बड़े ऑपरेशन में?

जल्द होगा बड़ा खुलासा!

राजस्थान पुलिस की ओर से आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

ऑपरेशन अभी जारी है…

देखते रहें :- Rudra News Express

बीकानेर भाजपा में टिकट लगभग फाइनल, 10 वार्ड रोके। दावेदारों को फोन से सूचना, लिस्ट जारी करने में अभी लग सकता है वक्त। सि...
29/08/2026

बीकानेर भाजपा में टिकट लगभग फाइनल, 10 वार्ड रोके। दावेदारों को फोन से सूचना, लिस्ट जारी करने में अभी लग सकता है वक्त। सिंबल सीधे रिटर्निंग अधिकारी को देने की संभावना .. लिंक में देखें खबर

बीजेपी में आने वाली है निकाय प्रत्याशियों की लिस्टबीकानेर बीजेपी टिकट लिस्ट : जयपुर में बीकानेर संभाग की बैठक,  केंद्रीय...
28/08/2026

बीजेपी में आने वाली है निकाय प्रत्याशियों की लिस्ट

बीकानेर बीजेपी टिकट लिस्ट : जयपुर में बीकानेर संभाग की बैठक, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम सहित विधायक, अध्यक्ष, प्रभारी मौजूद, प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मंथन

Rudra News Express Jaipur- Bikaner.

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम दौर में पहुंचा दिया है। जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को निकाय चुनाव को लेकर संभागवार मंथन बैठकें चल रही हैं। इन बैठकों के बाद निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देकर जल्द ही जारी किया जा सकता है।

बीकानेर संभाग की बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल सहित संभाग के निकायों से जुड़े विधायक, अध्यक्ष और चुनाव प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में संबंधित निकायों के संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक, स्थानीय राजनीतिक समीकरण और संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा की जा रही है।

जयपुर में चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी हरिश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय, चुनाव सह-प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं।

स्थानीय समीकरण और संगठन की राय पर जोर :

बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों के साथ संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर भी विस्तृत मंथन किया जा रहा है। प्रत्याशी चयन में स्थानीय स्तर से मिले फीडबैक, संभावित उम्मीदवारों की राजनीतिक पकड़, संगठन के साथ सक्रियता और वार्डवार चुनावी समीकरणों को भी अहम माना जा रहा है।

बीकानेर सहित संभाग की विभिन्न नगर निकायों में टिकट के दावेदारों की नजर अब जयपुर में चल रही इस बैठक के फैसलों पर टिकी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संभागवार मंथन पूरा होने के बाद प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगने की प्रक्रिया तेज हो सकती है।

टिकट के दावेदारों की धड़कनें तेज :

भाजपा में निकाय चुनाव के टिकट के लिए बड़ी संख्या में दावेदार सक्रिय हैं। प्रदेश नेतृत्व की बैठक के बाद सूची जारी होने की संभावना ने दावेदारों की सक्रियता और बढ़ा दी है। खासकर उन वार्डों को लेकर उत्सुकता है, जहां एक से अधिक मजबूत दावेदार सामने आए हैं।

27/08/2026

बीकानेर भाजपा : "सटोरिये" पर विधायक का घमासान.. मंत्री अर्जुनराम पर सवालों की बौछार!

बीकानेर नगर निगम वार्ड पार्षद के लिए वोटिंग 09 को
26/08/2026

बीकानेर नगर निगम वार्ड पार्षद के लिए वोटिंग 09 को

26/08/2026

स्वाइन फ्लू अलर्ट: राजस्थान में 8 गुना बढ़े केस, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ICU में भर्ती

Rajasthan H1N1 Allert : कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू, अब तक 129 मामले, देशभर में अलर्ट

पूरी खबर नीचे कमेंट बॉक्स में 👇👇👇👇

26/08/2026

कद्दू कटेगा तो सब मै बंटेगा...

पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई, " जो भी कमाई होगी वो सभी 60 लोगों में ईमानदारी से बंटेगी... और हमारे जो ग्रुप के लोग है अगर उनपर आंच आती है तो हम सब एक दूसरे का साथ देंगे.....

यूपी के जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों का ये वीडियो वायरल!!!

#पार्षद

26/08/2026

बीकानेर: कांग्रेस ने चुनावी मोर्चा खोला, भाजपा पर हमलावर हुए कल्ला, मेघवाल, गहलोत, बिशनाराम"
.

#बीडीकल्ला

Address

Outside Goga Gate
Bikaner
334001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rudra News Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rudra News Express:

Shortcuts

Share