Jai Bikana

Jai Bikana जय बिकाणा न्यूज़ बीकानेर के ताजा समा�

18/08/2026

पूगल: आरडी 750 पर करंट लगने से 12 भेड़ों की मौत

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳"ना पूछो ज़माने से कि क्या हमारी कहानी है,हमारी पहचान तो सिर्फ़ ये है कि हम ...
15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳

"ना पूछो ज़माने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो सिर्फ़ ये है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं।"

आजादी के महापर्व पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। आइए मिलकर अपने समाज, प्रदेश और देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें।
भारत माता की जय! 🇮🇳
— मुकेश राईका
JAI Bikana

ऑपरेशन नीलकंठ का बड़ा एक्शन: नोखा में 3 हजार नशीली गोलियां पकड़ीं, 2 गिरफ्तारनोखा: बीकानेर जिले के नोखा में नशा तस्करों ...
11/08/2026

ऑपरेशन नीलकंठ का बड़ा एक्शन: नोखा में 3 हजार नशीली गोलियां पकड़ीं, 2 गिरफ्तार

नोखा: बीकानेर जिले के नोखा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत ANTF और नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायसर रोड पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 हजार ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार नोखा क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां पहली बार वाणिज्यिक मात्रा में पकड़ी गई हैं। कार्रवाई के बाद नशा तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने अजहरुद्दीन और ओमप्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास इतनी बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां कहां से पहुंचीं और इन्हें नोखा क्षेत्र में किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। पूछताछ के आधार पर पुलिस सप्लायर और नशे के पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

रायसर रोड पर संयुक्त कार्रवाई

ANTF और नोखा पुलिस की टीम ने रायसर रोड पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम की बड़ी संख्या में गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद नशीली गोलियों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई को ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब जांच का फोकस नशीली गोलियों की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य आरोपियों पर है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई में सीआई गोविंद सिंह, हेड कांस्टेबल रामेश्वर, हेड कांस्टेबल रामेश्वरलाल, कांस्टेबल गणेश गुर्जर, कृष्ण कुमार और तेजाराम सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
रहे।












नोखा ATM कैश वैन लूटकांड में बड़ा खुलासा! 46 लाख रुपए बरामदबीकानेर के नोखा में 5 अगस्त को हुई 51 लाख रुपए की ATM कैश वैन...
11/08/2026

नोखा ATM कैश वैन लूटकांड में बड़ा खुलासा! 46 लाख रुपए बरामद

बीकानेर के नोखा में 5 अगस्त को हुई 51 लाख रुपए की ATM कैश वैन लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पांचू पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद एक प्लास्टिक की बाल्टी में छिपाकर रखे 46 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। बाल्टी में 500 और 100 रुपए के नए नोटों की गड्डियां छिपाई गई थीं।

पुलिस ने मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस लूट में शामिल दो अन्य आरोपियों और शेष रकम की तलाश में जुटी है।

एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई

, , , , , , , , , , , , , , , , ,

सोशल मीडिया पर पार्षद बनने की होड़! बीकानेर में चुनाव से पहले शुरू हुआ सियासी खेलबीकानेर में निकाय चुनावों की आहट के साथ...
11/08/2026

सोशल मीडिया पर पार्षद बनने की होड़! बीकानेर में चुनाव से पहले शुरू हुआ सियासी खेल

बीकानेर में निकाय चुनावों की आहट के साथ ही संभावित पार्षद दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। नेताओं के साथ फोटो, राजनीतिक कार्यक्रमों में मौजूदगी और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई लोग अभी से अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।

बीकानेर में 80 वार्ड, लेकिन पार्षद बनने के दावेदारों की संख्या सैकड़ों में!

टिकट का भरोसा किसे मिला? कौन बनेगा पार्टी का उम्मीदवार? और टिकट नहीं मिलने पर कौन बगावत करेगा?

👉 पार्टी की उम्मीदवार सूची आने के बाद ही खुलेगा असली सियासी राज!

आपके वार्ड में भी कोई संभावित पार्षद अभी से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गया है? 👀👇

, , , , , , , , , , , , , , , , ,

सीएम के रूट पर करोड़ों की चमक, बाकी बीकानेर बदहाल! 15 अगस्त से पहले VIP सड़कों की बदली तस्वीर पर उठे सवालबीकानेर। इस बार...
07/08/2026

सीएम के रूट पर करोड़ों की चमक, बाकी बीकानेर बदहाल! 15 अगस्त से पहले VIP सड़कों की बदली तस्वीर पर उठे सवाल

बीकानेर। इस बार 15 अगस्त का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में होने जा रहा है। समारोह की तैयारियों के बीच शहर में विकास कार्यों की रफ्तार अचानक तेज दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि इन कार्यों का बड़ा हिस्सा उन सड़कों और इलाकों में नजर आ रहा है, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने वाला है।

जिन सड़कों पर लंबे समय से गहरे गड्ढे और बदहाली बनी हुई थी, वहां अब तेजी से सड़क निर्माण, रोड लाइट, डिवाइडर की पुताई और हरियाली सुधारने का काम किया जा रहा है। वहीं शहर के कई अन्य इलाकों की टूटी सड़कों को लेकर आमजन अब भी इंतजार कर रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शहर का विकास सिर्फ VIP रूट तक सीमित रह गया है?

सालों से बदहाल सड़क, अब CM रूट में आते ही शुरू हुआ काम
रोडवेज बस स्टैंड के सामने की सड़क लंबे समय से खराब हालत में थी। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट में शामिल होने के बाद यहां सड़क निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सड़क को करीब एक फीट तक खोदकर सीसी रोड बनाई जा रही है। निर्माण कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रह रहे हैं।

मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्य समारोह स्थल डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक आने-जाने के लिए निर्धारित मार्ग को भी तेजी से संवारा जा रहा है।

सिर्फ सड़क नहीं, पूरे VIP रूट की चमक बढ़ाई जा रही
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट पर केवल सड़कों की मरम्मत ही नहीं की जा रही, बल्कि रोड लाइट, डिवाइडर और हरियाली को भी नया रूप दिया जा रहा है।

जैसलमेर रोड से गंगानगर सर्किल और वहां से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी तक बिजली के खंभों पर नई LED लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। कई स्थानों पर पुरानी लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

डिवाइडर नए नहीं बने, रंग-रोगन से बदली तस्वीर
शहर के कई हिस्सों में सड़कें बार-बार बनने के कारण डिवाइडर सड़क की ऊंचाई से नीचे चले गए हैं। ऐसे स्थानों पर डिवाइडर को दोबारा बनाने के बजाय फिलहाल रंग-रोगन कर उन्हें नया रूप देने का काम किया जा रहा है।

अनाज मंडी के सामने डिवाइडरों पर पीले और काले रंग की पुताई की जा रही है।

CM के स्वागत में पौधों की भी बदली तस्वीर
नाल एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। इसी को देखते हुए एमएस कॉलेज पुलिया और आसपास के डिवाइडरों पर रखे बड़े गमलों में नए पौधे लगाए जा रहे हैं।

लंबे समय से उपेक्षित दिखाई देने वाली हरियाली को भी अचानक संवारा जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि यदि शहर की सुंदरता और हरियाली को प्राथमिकता दी जा सकती है तो यह काम पूरे शहर में नियमित रूप से क्यों नहीं किया जाता?

बारिश के बीच सड़क निर्माण को लेकर भी सवाल
कीर्ति स्तंभ क्षेत्र में बारिश के मौसम के बीच डामर सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण के दौरान बारिश होती है तो सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ नगर निगम कार्यालय के सामने जलभराव की समस्या भी बढ़ सकती है।

PBM के सामने सड़क चमक रही, पीछे का रास्ता अब भी बदहाल
मुख्यमंत्री पीबीएम अस्पताल के मेडिसिन विंग का उद्घाटन भी करेंगे। इसे देखते हुए अस्पताल के सामने की सड़कों को सुधारा जा रहा है।

लेकिन मेडिकल कॉलेज से नागणेचीजी मंदिर की ओर जाने वाली व्यस्त सड़क अब भी बदहाल नजर आती है। इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, बावजूद इसके यहां सड़क सुधार की कोई बड़ी तैयारी दिखाई नहीं दे रही।

सूरसागर फिर उपेक्षित?
बीकानेर के प्रमुख स्थलों में शामिल सूरसागर की सफाई और सौंदर्यीकरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस बार यहां मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किसी बड़े विशेष अभियान की गतिविधि नजर नहीं आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि VIP दौरे के समय शहर के प्रमुख स्थानों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है, लेकिन सामान्य दिनों में उन्हीं स्थानों की नियमित देखभाल पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता।

जयपुर रोड पर सिर्फ सफाई, विकास नहीं
बीकानेर-जयपुर मार्ग पर फिलहाल मुख्य रूप से सफाई का काम दिखाई दे रहा है। सड़क सुधार या बड़े निर्माण कार्य की कोई खास गतिविधि नजर नहीं आ रही।

सबसे बड़ा सवाल—VIP रूट के बाहर कब सुधरेंगी सड़कें?
15 अगस्त समारोह से पहले बीकानेर के VIP रूट की तस्वीर तेजी से बदल रही है। सड़कें बन रही हैं, लाइटें लग रही हैं, डिवाइडरों पर रंग किया जा रहा है और पौधे लगाए जा रहे हैं।

लेकिन शहर के दूसरे हिस्सों में लंबे समय से सड़क, सफाई, जलभराव और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे में आमजन के बीच यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या विकास कार्य केवल मुख्यमंत्री और VIP आवाजाही वाले रास्तों तक सीमित रहेंगे या शहर की आम जनता की समस्याओं वाली सड़कों को भी स्थायी समाधान मिलेगा?

अब देखने वाली बात यह होगी कि 15 अगस्त समारोह समाप्त होने के बाद भी इन सड़कों और व्यवस्थाओं का रखरखाव इसी प्राथमिकता से जारी रहता है या फिर VIP दौरा खत्म होते ही शहर की पुरानी तस्वीर वापस लौट आती है।

नाल पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार! 6.538 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तारबीकानेर के नाल थाना क्षेत्र मे...
07/08/2026

नाल पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार! 6.538 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने गुरुसेवक सिंह निवासी भटिंडा, पंजाब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया।

यह कार्रवाई आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, एडीएसपी चक्रवर्ती सिंह और सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में तथा नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार नाल थाना क्षेत्र में एक महीने के भीतर यह छठी कार्रवाई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।

नशे के कारोबार पर नाल पुलिस का शिकंजा लगातार जारी

, , , , , , , , , , , , , , ,

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 451 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तारबीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन ...
06/08/2026

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 451 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन एवं सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 451 ग्राम अफीम बरामद की है।

पुलिस ने बीकानेर-एनएच 11 स्थित जमीदारा होटल पर कार्रवाई कर राम रतन पुत्र अन्ना नाथ सिद्ध, निवासी सादासर (थाना जसरासर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाधिकारी कश्यप सिंह ने किया। कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि कांस्टेबल पुनीत कुमार की विशेष भूमिका रही।

, , , , , ***m, , , , , , , ,

05/08/2026

बीकानेर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान जारी है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर एनडीपीएस मामलों में अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों पर 68F के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।तस्कर सत्तार और फिरोज की अवैध संपत्तियां फ्रीज कर दी गई हैं। कार्रवाई के तहत दो मकान, आठ बीघा जमीन और बैंक खातों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।इस पूरे अभियान की निगरानी चक्रवती सिंह राठौड़ कर रहे हैं, जबकि कार्रवाई की कमान सुरेन्द्र पचार संभाल रहे हैं।👉 ऐसी ही बड़ी और सबसे तेज़ खबरों के लिए पेज को Follow करें और वीडियो को Like, Share करना न भूलें।

नोखा में दिनदहाड़े 50 लाख से अधिक की कैश लूट, हथियारबंद बदमाश बैंक वैन से कैश बॉक्स लेकर फरार
05/08/2026

नोखा में दिनदहाड़े 50 लाख से अधिक की कैश लूट, हथियारबंद बदमाश बैंक वैन से कैश बॉक्स लेकर फरार

Address

Bikaner

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jai Bikana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share