Aapnu studio sikar

Aapnu studio sikar bhanwar_sa_click

मुझे यह बीस हज़ार रूपये का माल दिखाई दे रहा है पर राजस्थान के किसान के लिए आज इसका कोई मतलब नहीं ।मैंने सांगरी से लकदक ऐ...
16/05/2023

मुझे यह बीस हज़ार रूपये का माल दिखाई दे रहा है पर राजस्थान के किसान के लिए आज इसका कोई मतलब नहीं ।

मैंने सांगरी से लकदक ऐसी खेजड़ियाँ देखीं तो किसानों से पूछा कि आपने इन सागरियों को यूँ क्यों छोड़ रखा है । अक्सर वे चुप रहते हैं या कहते हैं कि कौन इनको तोड़े और कहाँ बेचें ।

मैं उनको बताता हूँ कि इनकी सही क़ीमत एक हज़ार रूपये किलो है और एक खेजड़ी से बीस से चालीस किलो सांगरी हो सकती है । वे विश्वास नहीं करते !

फिर मैं उनको बताता हूँ कि अभिनव राजस्थान में सरकार इसकी जमकर मार्केटिंग करेगी और पूरी दुनिया को हम यह रिच फ़ूड बेचेंगे - एकदम आर्गेनिक । स्वास्थ्य से भरपूर । पोषण की ख़ान । हमारा खर्च केवल इनको तोड़ने का आएगा - बाक़ी तो खेत खेत में ये कुदरती रूप से खड़ी हैं और पानी देने की ज़रूरत नहीं । सेव के बागों की तरह खेजड़ी के बाग होंगे ये ।

आपके खेत या बाड़े में दस बीस खेजड़ी होंगी तो एक दो लाख की आमदनी हो जाएगी । राजस्थान तभी मालामाल होगा जापान की तरह । हमने बिना वजह हार मानी हुई है ।

लेकिन बड़े स्तर पर मार्केटिंग करनी होगी - इक्का दुक्का NGO टाइप प्रयास से मामला बैठेगा नहीं । कुछ लोग इसे महँगा बेच भी रहे हैं पर बहुत कम । बोले जीका बोबरा बिके और नहीं तो जुआर पड़ी रे जावे !

जल्दी मेरे समर्थन में कूद जाओ राजस्थानियों । हमेशा धोखे खाए हैं, आगे भी खाओगे । एक बार धोखा ही सही, इस आदमी के नाम पर खा लो ! पहले वालों को देखा हुआ है, इस बार इसे आज़मा लो - ऐसी बातें और कोई नहीं करता - क्या पता कुछ अच्छा परिणाम आ जाए - आएगा ही अगर सोच समझकर साथ दोगे ।

गर्व है राजस्थान पर , यहाँ की प्रकृति पर और उसके वरदान पर - खेजड़ी, केर, बेर, ग्वार, तिल, ऊँटनी का दूध, बाजरी पर ।

09/05/2023
05/01/2023

new video

26/12/2022

मास्टर कि रिकॉर्डिंग हुई वायरल जबरदस्त गुरुजी से सेटिंग स्कूल की लड़की से ।।

23/12/2022

जेठालाल ने बबीता को किया निराश

1❤️only
12/12/2022

1❤️only

Address

Bikaner

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aapnu studio sikar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category