22/08/2026
बालोतरा : धोरीमन्ना : महिला ने मैकेनिक को शराब-पिलाई, कपड़े उतार कर पीटा:पुलिस बनकर मां से मांगे 20 लाख रुपए; 4 पर FIR दर्ज
AC मैकेनिक को प्लानिंग के तहत शराब पिलाई, अर्द्धनग्न कर वीडियो बनाया, अगवा किया हनीट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपए की डिमांड की। महिला ने अपने दोस्त और साथियों से कोडवर्ड में बात कर बुलाया बदमाशों ने थानाधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर मैकेनिक की एएनएम मां को फोन कर रुपए ऐंठने के लिए डराया और धमकाया। रुपए पहुंचाने का दबाव बनाया
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर महिला समेत आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
थानाधिकारी ने बताया- पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। वहीं, महिला और आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा
*कार किराए पर ले जाने का दिया झांसा*
पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- मैकेनिक अपने परिवार के साथ बालोतरा जिले में रहता है। 20 अगस्त को शाम 6 बजे उसकी परिचित पुष्पा विश्नोई निवासी धोरीमन्ना का फोन आया। कहा- एक पार्टी से रुपए बकाया है आपके पास गाडी है लेकर चलना पड़ेगा, गाडी का किराया मैं दे दूंगी
*प्लानिंग के तहत सुनसान जगह पर ले गई*
पुलिस रिपोर्ट में बताया- परिचित होने से विश्वास में लेकर कार में बालोतरा जिले की धोरीमन्ना की होटल से पुष्पा साथ में बैठी। पहले से प्लानिंग के तहत लुंगी नाडी गांव की तरफ चलने के लिए कहा बाड़मेर रोड़ पर पहुंचने पर शराब ठेके पर कार रोक वहां से शराब, सिगरेट पैकेट लिए वहां से पीड़ित को भी शराब पिलाई
*सुनसान जगह कोडवर्ड में पुष्पा ने बुलाया अपने साथियों को*
लूंगी नाडी मुकने का तला रोड पर गाडी रोकने का बोला और फिर प्लानिंग के तहत सुनियोजित तरीके से हनीट्रैप में फंसाते हुए पुष्पा ने अपने दोस्त प्रकाश को बुलाया, कहा पेमेंट लेकर आ जाओ
*स्कार्पियो गाड़ी लेकर आए तीन बदमाश*
प्रकाश स्कार्पियो लेकर आए। आते ही कार से नीचे खिंचकर मुझे नीचे उतारकर स्कार्पियों कार में अगवा कर लिया पुष्पा भी साथ में बैठ गई। वहां से फिर सुनसान जगह पर लेकर जाकर कपड़े उतार कर वीडियो बनाए। साथ लातों-मुक्को और वायर से मारपीट की वहीं, एक बदमाश मेरी कार लेकर पीछे आया। पीड़ित का मुंह बांध दिया। फिर पीड़ित की मां एएनएम को फोन किया। 20 लाख रुपए की डिमांड की नहीं देने पर हाथ-पैर तोड़कर झूठे मुकदमें फंसा दूंगा
*थानाधिकारी, कॉन्स्टेबल बनकर पीड़ित की मां को किया फोन, डराय और धमकाया*
पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया- बदमाश करीब 2 घंटे घुमाते रहे। मारपीट करते रहे फिर आधी रात को प्रकाश ने मां एएनएम को फोन किया थानाधिकारी सदर बोल रहा हूं, आपके राजीनामा करवाना है तो जल्दी रुपए लेकर आ जाओ नहीं तो मुकदमा करते है, फिर प्रकाश के साथ वाले व्यक्ति ने दुबारा फोन कर कॉन्स्टेबल नगाराम बोल रहा हूं व्यवस्था कर दो वरना आपका बेटा जेल जाएगा
लूटी सोने की चैन, 11, 580 रुपए
पीड़ित को लगातार घुमाते रहे। मारपीट कर मोबइल, कार के मूल कागजात, चाबी, गले में पहने एक लाख रुपए की सोने की चैन और जेब से 11, 850 रुपए रोकड़ लूट लिए
स्विफ्ट कार टकराई पशु से
मारपीट करने के दौरान मेघवालों की ढाणी के पास गए तब पीड़ित की स्विफ्ट कार का एकसीडेंट हो गया आगे का रासता बंद होने से स्कार्पियो सवार प्रकाश व एक अन्य भागकर स्विफ्ट कार के पास गए। तब पीड़ित मौका पाकर वहां से भाग गया नग्न हालात में मेघवालों के घर चिल्लाते हुए बचाओ-बचाओ कहते हुए घुसा
*लोगों को आता देख स्कार्पियो लेकर बदमाश, महिला हुई फरार*
10-15 व्यक्ति दौड़कर वहां गए। तब बदमाश स्विफ्ट कार छोड़कर स्कार्पियो में सवार होकर भाग गए मेघवाल समाज के लोगों ने मुझे कपड़े दिए। बामणोर चौकी में सूचना देने पर वहां पुलिस आई। शुक्रवार को पीड़ित ने संबंधित थाने में हनीट्रेप, समेत अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर करचाया है