24/07/2026
बीकाणा के हर घर का कड़वा सच! 💔
बीकानेर के सभी माता-पिता से एक सीधा और तीखा सवाल! 🚨
‘लड़का है, रात को लेट आएगा ही’—क्या आपकी यही लापरवाही अनजाने में आपके बच्चे के लिए कफ़न तैयार कर रही है? आज हमारे शांत बीकानेर में 16 से 25 साल के मासूम युवा स्मैक, एमडी (MD) और नशीली गोलियों के जाल में फंसकर अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं। नशामुक्ति वार्डों में इन युवाओं को तड़पते देखना दिल दहला देता है।
जाग जाओ बीकानेर वालों! आज अपने बच्चे की जेब, उसका मोबाइल और उसकी संगत को जांचो। पैसा और रसूख धरे रह जाएंगे अगर घर का चिराग ही बुझ गया।