Char Line News

Char Line News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Char Line News, Media/News Company, Bikaner.
(4)

06/06/2026

अंधड़ से हाईवे पर गिरी हाईटेंशन विद्युत लाइन, श्रीडूंगरगढ़-जयपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम !

पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर संभाग सहित कई जिलों में पिछले तीन दिनों से लगातार आँधी-तूफान के साथ बरसात का सिलसिला जारी, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में तेजी आंधी के चलते जयपुर हाईवे पर गिरी हाईटेंशन विद्युत लाइन, हाईवे पर लग गया लंबा जाम, बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी जाम में फंसे, बारिश के बीच हाईवे पर परेशान हो रहे वाहन चालक, विद्युत विभाग को घटना की दी गई जानकारी, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में के बिग्गा, लिखमादेसर, देराजसर, बेनीसर, समंदसर, मानकरासर सहित ग्रामीण इलाकों में जबरदस्त तूफानी बारिश, तेज अंधड़ के साथ बारिश के चक्रवात से इलाके में खासा नुकसान, कई इलाकों में 33/11 केवी से निकलने वाले जीएसएस के अलग-अलग फीडरों को भारी नुकसान, सैकड़ो पोल भी टूटे, विभाग ने सावधानी बरतने की अपील जारी कर कहा जल्द सप्लाई की जाएगी दुरूस्त.
#बारिश #आँधी #बीकानेर #श्रीडूंगरगढ़ #बिग्गा #लिखमादेसर #देराजसर #बेनीसर #समंदसर #मानकरासर Bishnaram Siyag

बीकानेर में पकड़ा जुआ, 50 हजार से ज्यादा की नकदी जब्त, तीन आरोपी भी गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस की कार्रवाईबीकानेर में न...
06/06/2026

बीकानेर में पकड़ा जुआ, 50 हजार से ज्यादा की नकदी जब्त, तीन आरोपी भी गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर में नयाशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हरिजन बस्ती में दी दबिश, जुआ खेलते तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मौके से 50,280 की जुआ राशि बरामद, तीन अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुए फरार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर पुलिस की सख्त नजर, नयाशहर थाना पुलिस की जुए के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी रोहित चौधरी की कार्रवाई.
#बीकानेर #बीकानेर_पुलिस #जुआ Bikaner Police

06/06/2026

कृषि मंत्री के नाम से उगाही का आरोप, PCC डोटासरा बोले - छापेमारी की आड़ में कमीशनखोरी !

राजस्थान में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा नकली और घटिया खाद-बीज बनाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ चलाए गए डिकॉय ऑपरेशन (Decoy Operation) को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने खड़े किये सवाल, ऑपरेशन में कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई में तैनात अधिकारी पर अवैध उगाही का आरोप, डोटासरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर कर कहा - छापेमारी की आड़ में हो रही कमीशनखोरी, डोटसरा ने सवाल खड़े करते हुए पूछा - मतलब जो कृषि मंत्री के साथ कार्रवाई का चेहरा बनकर घूमें, बाद में वही उगाही करें ? उन्होंने कहा - अगर कृषि विभाग की छापेमारी टीम के सदस्य ही कमीशनखोरी का खेल खेलेंगे, तो फिर कार्रवाई का मतलब क्या रह जाएगा है ? इतना ही नहीं डोटासरा ने राजस्थान सरकार से सवाल करते हुए कहा - पहले छापा और फिर सेटिंग.. आखिर ये कैसी व्यवस्था है, जहां कार्रवाई के नाम पर डर दिखाओ और फिर सौदेबाज़ी कर मोटी रकम वसूलने निकल पड़ो ? किरोड़ीलाल मीणा से सवाल करते हुए डोटासरा बोले - कृषि मंत्री जी.. जनता जवाब चाहती है, इस भ्रष्टाचार पर न आपका बयान आया, और न ही ब्लैकमेलिंग व उगाही करने वाले इस अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई ? आखिर क्यों ? भ्रष्टाचार के इस खेल में कौन-कौन शामिल हैं.. क्या सरकार इसकी जांच करवाएगी ?, मामला सियासी गलियारों में खासा चर्चा में है और डिकॉय ऑपरेशन (Decoy Operation) पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.
Kirodi Lal Meena Govind Singh Dotasra Bishnaram Siyag Govind Ram Meghwal Madan Gopal Meghwal Dr. Rajendra Moond Shivlal Godara Ramniwas Kukna

06/06/2026

अजीबो गरीब हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी स्विफ्ट कार, चालक समेत कार सवार हुए गायब !

बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र में लाखूसर के पास हुआ हादसा दिन भर रहा चर्चा में, छत्तरगढ़-बीकानेर स्टेट हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी स्विफ्ट कार, आंधी के दौरान हुए हादसे के बाद लोगों ने क्षतिग्रस्त पलटी हुई कार देखकर रोके वाहन तो रह गए हक्का-बक्का, हादसे के बाद कार चालक सहित सवार लोग मौके से हुए गायब, चंद मिनट पहले ही हुए हादसे को लेकर लोगों में चर्चा, स्थानीय लोगों ने छत्तरगढ़ थाना पुलिस को दी हादसे की सूचना, हादसे होते ही कार सवार घायलों को किसी दूसरे वाहन में ले जाने का भी लगाया जा रहा अनुमान, मामले की जांच में जुटी पुलिस.
#हादसा #छत्तरगढ़ #लाखूसर #बीकानेर

06/06/2026

नन्हे दिलखुश विश्नोई का आत्मविश्वास देखकर हर कोई मुस्कुरा उठा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम में दिलखुश पूरे कॉन्फिडेंस के साथ मंच की ओर बढ़ा तो सुरक्षा कर्मियों ने भी उसे नहीं रोका। मुख्यमंत्री ने उसे मंच पर बुलाया, टॉफी दिलवाई और कुछ लिखकर भी दिया।

मंच पर मौजूद हर चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी, लेकिन सबसे खास था दिलखुश का अंदाज़। लौटते समय उसके चेहरे की मुस्कान ऐसी थी मानो उसने कोई बड़ी जंग जीत ली हो। आखिर में मां ने उसे गले लगाकर इस खूबसूरत पल को और भी भावुक बना दिया। ❤️

एक छोटा सा वीडियो, लेकिन आत्मविश्वास और मासूमियत की बड़ी सीख।

06/06/2026

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन, दिल्ली में युवाओं की उमड़ी भीड़ !

NEET पेपरलीक सहित युवाओं की समस्याओं और देश के मौजूदा सियासी हालात को मुद्दा बनाकर चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी का आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे सहित कई मांग, कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में बड़ी संख्या में पहुंचे देशभर से युवा, मौके पर दिल्ली पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त, हर मूवमेंट पर रखी जा रही नजर, छिटपुट उलझने की भी घटनाएं आई सामने, बड़े ही कम समय में अचानक सोशल मीडिया के जरिए फेमस हुई कॉकरोच जनता पार्टी की सियासी गलियारों में हो रही खासी चर्चा.
#कॉकरोच_जनता_पार्टी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ पौधारोपणबीकानेर म...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ पौधारोपण

बीकानेर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, आईटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी, कार्यालय प्रभारी जयकिशन उपाध्याय, जयवीर सिंह भाटी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए. वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा. कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया.
#विश्व_पर्यावरण_दिवस #बीकानेर #पौधरोपण #वृक्षारोपण #भाजपा Shyam Pancharia

भौगोलिक संकेतक (GI) पंजीकरण से स्थानीय उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान : डॉ. रोहित जैनबीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द...
05/06/2026

भौगोलिक संकेतक (GI) पंजीकरण से स्थानीय उत्पादों को मिलेगी वैश्विक पहचान : डॉ. रोहित जैन

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication - GI) विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर में आयोजित की गई, जिसमें जयपुर से पधारे GI विशेषज्ञ डॉ. रोहित जैन ने उद्यमियों एवं व्यापारियों को GI के महत्व एवं इसके व्यावसायिक लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की.

डॉ. रोहित जैन ने बताया कि GI पंजीकरण किसी क्षेत्र विशेष के विशिष्ट उत्पादों की पहचान एवं प्रतिष्ठा को कानूनी संरक्षण प्रदान करता है। इससे उत्पाद की मौलिकता सुरक्षित रहती है, नकली एवं भ्रामक उत्पादों पर रोक लगती है तथा उत्पादकों और व्यापारियों के आर्थिक हितों की रक्षा होती है. उन्होंने कहा कि GI टैग प्राप्त होने से उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विशिष्ट पहचान मिलती है, जिससे उनकी मांग एवं मूल्य दोनों में वृद्धि की संभावना रहती है.

बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष अशोक सुराणा ने बताया कि बीकानेर क्षेत्र के विभिन्न पारंपरिक एवं विशिष्ट उत्पादों पर विस्तृत चर्चा की गई. उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से लगभग 6 से 7 विभिन्न उत्पादों के लिए GI पंजीकरण हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय लिया. बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए संबंधित व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों के सहयोग से आवश्यक दस्तावेजों एवं ऐतिहासिक तथ्यों का संकलन किया जाएगा.

बैठक में दाल मिल एसोसिएशन, ऊन व कारपेट उद्योग से जुड़े व्यापारी, पापड़, मिठाई एवं नमकीन उद्योग के प्रतिनिधि, सोने-चांदी के आभूषण निर्माताओं एवं व्यापारियों सहित विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों के अनेक उद्यमी एवं व्यापारी उपस्थित रहे. सभी प्रतिभागियों ने GI पंजीकरण को बीकानेर के पारंपरिक उत्पादों के संरक्षण एवं उनके बाजार विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में GI संबंधी कार्यवाही को गति देने तथा विभिन्न उत्पादों के लिए शीघ्र आवेदन प्रस्तुत करने पर सहमति व्यक्त की.

इस अवसर पर द्वारकाप्रसाद पचीसिया, अशोक सुराणा, जयकिशन अग्रवाल, श्यामसुन्दर सोनी, राजकुमार पचीसिया, वीरेंद्र किराडू, अरुण झंवर, नवीन सुराणा, रोहित अग्रवाल, ज्योति गोयल, भूपेंद्र भारद्वाज, निर्मल पारख, अंकुर अग्रवाल, विशवास अग्रवाल, किशनलाल बोथरा, विपुल बंसल, सार्थक अरोड़ा, विनीत जैन, मनीष नाहटा, राहुल सुराणा, परवेश गोयल, राजीव शर्मा, सुरेश चांडक, भिनव नाहटा, रामकरण जाजडा, योगेश श्रीमाली आदि उपस्थित हुए. इस अवसर पर उपस्थित सभी ने डॉ. रोहित जैन का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया.
#बीकानेर

सूरतगढ़ में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष में आज लव कुश वाटिका में मिशन ग्रीन सिटी समिति द्वारा 'वृंदावन वाटिका'...
05/06/2026

सूरतगढ़ में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष में आज लव कुश वाटिका में मिशन ग्रीन सिटी समिति द्वारा 'वृंदावन वाटिका' का शुभारंभ किया गया. इस विशेष अवसर पर सभी प्रकार की तुलसी पौधों का रोपण किया गया. इस कार्यक्रम में वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी तथा शहर की मारवाड़ी मंच के पदाधिकारी भी उपस्थित थे. अध्यक्ष अशोक सोनी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, चाहे वह स्वयं लगाए या फिर संस्था को सहयोग देकर अपना कर्तव्य निभाए.
समिति के संस्थापक सुनील सोनी एवं मुकेश सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव विक्रम राठौड़, और कर्मठ कार्यकर्ता सुनील स्वामी, छगन कनोजिया आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया. समिति के प्रमुख कार्यों में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, समिति का कार्य प्रतिदिन अनवरत चलता है.
#सूरतगढ़ #विश्व_पर्यावरण_दिवस #पौधरोपण #वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीकानेर गोल्डन आर्ट एकेडमी ने लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क में एक दिवसीय कार्यशाला व फेस पेंटिंग का आयो...
05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीकानेर गोल्डन आर्ट एकेडमी ने लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क में एक दिवसीय कार्यशाला व फेस पेंटिंग का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया

बीकानेर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बीकानेर गोल्डन आर्ट एकेडमी द्वारा लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क में एक दिवसीय कार्यशाला और फेस पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यशाला का संचालन राम कुमार भादाणी और धर्मा स्वामी ने किया. दोनों कलाकारों ने चित्रकारी और फेस पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया. फेस पेंटिंग में पेड़, पक्षी, सूर्य और स्वच्छ पर्यावरण की थीम्स को प्रमुखता दी गई, जिससे बच्चों में पर्यावरण प्रति जागरूकता बढ़ी.

राम कुमार भादाणी ने बताया, “कला के माध्यम से हम पर्यावरण के प्रति लोगों को संवेदनशील बना सकते हैं. आज के बच्चों को यदि हम चित्रों के जरिए संदेश देंगे तो वे इसे जीवन भर याद रखेंगे.” धर्मा स्वामी ने कहा, “लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क जैसे खुली जगहों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करना बहुत जरूरी है, ताकि आमजन पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.”

कार्यशाला में प्रतिभागी रहे जिनमें गणेश ओझा, डिम्पल गुप्ता, प्रियश्रद्धा जोशी, अन्नपूर्णा जोशी, योगिता ओझा, आरती भादाणी, शिवम् भादाणी व लेखक व्यास प्रियांशी भादाणी आदि को पर्यावरण से संबंधित छोटी-छोटी गतिविधियां जैसे पौधे लगाने का महत्व, जल संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण पर भी जागरूक किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई. बीकानेर गोल्डन आर्ट एकेडमी के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की. यह कार्यक्रम कला और पर्यावरण जागरूकता को जोड़ने का एक अनूठा उदाहरण साबित हुआ.
#विश्व_पर्यावरण_दिवस #बीकानेर #पौधरोपण #वृक्षारोपण

Address

Bikaner

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Char Line News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Char Line News:

Share