Char Line Rajasthan

Char Line Rajasthan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Char Line Rajasthan, Media/News Company, Bikaner.
(6)

09/09/2026

Live-मदन गोपाल मेघवाल कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष अपना वोट देने पहंचे मतदान केंद्र।

09/09/2026

Live-बीजेपी नेता दीपक पारीक वार्ड नंबर 73 के मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे।
#बीकानेर_नगर_निगम

09/09/2026

Live-केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुचे मतदान करने किशमिदेशर
वार्ड नंबर 6 के मतदान केंद्र पर।
Arjun Ram Meghwal

08/09/2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ी खबर, दिल्ली से लखनऊ आने के दौरान विमान लैंडिंग में आई दिक्कत, दूसरी बार हुआ लैंड, हड़कंप

08/09/2026

बीकानेर नगर निगम चुनाव का मतदान कल, पूरी तैयारियों के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा !

#निकाय_चुनाव #बीकानेर #बीकानेर_नगर_निगम #भाजपा #बीकानेर_कांग्रेस #बीकानेर_नगर_निगम #कांग्रेस

08/09/2026

BJP का उल्टा पड़ा दांव, बीकानेर के वार्ड 75 में गणेश बोथरा के कथित समर्थन पर नया ट्विस्ट !

बीकानेर नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर 75 में कथित राजनीतिक समर्थन को लेकर वायरल हुई तस्वीरों के बाद अब सियासी घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया है. व्यवसायी गणेश बोथरा और भाजपा प्रत्याशी विशाल गोलछा के कार्यालय से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिन्हें कथित तौर पर समर्थन के तौर पर प्रचारित किया गया. अब गणेश बोथरा ने इस पूरे घटनाक्रम को भ्रामक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. बोथरा का कहना है कि वे विशाल गोलछा के कार्यालय में केवल शिष्टाचार मुलाकात के लिए गए थे. उन्होंने बताया कि चाय के आग्रह पर वे कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन इस मुलाकात को राजनीतिक समर्थन से जोड़कर प्रचारित किया गया. गणेश बोथरा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी राजनीतिक प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया था और वायरल तस्वीरों को समर्थन के रूप में पेश करना गलत है. वहीं, घटनाक्रम में उस समय और बड़ा सियासी मोड़ आ गया जब गणेश बोथरा ने कांग्रेस प्रत्याशी धर्मवीर नाहटा के समर्थन में वीडियो जारी कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद वार्ड 75 का चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. ऐसे में वायरल तस्वीरों से बने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन के माहौल के बाद अब बोथरा की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन का वीडियो सामने आने से भाजपा के लिए वार्ड 75 में सियासी चुनौती बढ़ती नजर आ रही है.
#निकाय_चुनाव #बीकानेर #बीकानेर_नगर_निगम #भाजपा #बीकानेर_कांग्रेस #बीकानेर_नगर_निगम #कांग्रेस #वार्ड75

08/09/2026

Live-केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ।

08/09/2026

बीकानेर में भाजपा की कैसी है तैयारी, किस तरह किन मुद्दों पर लड़ रहे नगर निकाय चुनाव !

#निकाय_चुनाव #बीकानेर #बीकानेर_नगर_निगम #भाजपा #बीकानेर_कांग्रेस #बीकानेर_नगर_निगम #कांग्रेस

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन भाइयों की मौत, देर रात उदयरामसर बायपास की घटनाबीकानेर में देर रात उदयरामसर बायपास पर...
08/09/2026

बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन भाइयों की मौत, देर रात उदयरामसर बायपास की घटना

बीकानेर में देर रात उदयरामसर बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत हो गई. जहां तीनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा जोधपुर हाईवे पर पलाना और उदयरामसर के बीच उदयरामसर प्याऊ के पास हुआ. मृतकों की पहचान स्वरूपदेसर निवासी तोलाराम सियाग (21), महेंद्र सियाग (25) और चंदाराम सियाग (23) के रूप में हुई है. तीनों आपस में भाई बताए जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की. अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
#उदयरामसर #हादसा #बीकानेर Bikaner Police

08/09/2026

कल होगा बीकानेर नगर निगम चुनाव का मतदान, हो गई पूरी तैयारियां, पोलिंग पार्टी हुई रवाना !

#निकाय_चुनाव #बीकानेर #बीकानेर_नगर_निगम #भाजपा #बीकानेर_कांग्रेस #बीकानेर_नगर_निगम #कांग्रेस Bikaner Police District Collector & Magistrate - Bikaner

Address

Bikaner

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Char Line Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Char Line Rajasthan:

Shortcuts

Share