10/05/2026
• बीकानेर में पेयजल संकट गहराया, कई मोहल्लों में सप्लाई प्रभावित।
• इंदिरा गांधी नहर बंदी के बीच जलदाय विभाग की लापरवाही से बढ़ी परेशानी।
• पवनपुरी क्षेत्र की गांधी कॉलोनी में 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप।
• स्थानीय लोगों ने छात्र नेता हिमांशु गहलोत के नेतृत्व में पंप हाउस पहुंचकर जताया विरोध।
• सप्लाई बंद कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, PHED पर अनदेखी के आरोप।
• लोगों का आरोप — शिकायतों के बावजूद अधिकारी-कर्मचारी नहीं उठा रहे फोन।
• बार-बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष।