17/04/2026
पिछले दो घंटे से मन विचलित हो रखा है ..कितने एकांकी और लापरवाह हो गए हैं हम ऐसी घटनाएं त्यौहारों वाले हमारे बीकानेर शहर का तो गला ही घोंट रही हैं ...
सोच रहा था किसी ने मस्ती से #पतंग उड़ाई...मजे लिए और छत से जाकर अपने एसी के कमरे में बैठ गया होगा ...उसे क्या पता उसके #चाइनीज़मांजे ने किसी का नन्हा जीवन खत्म कर दिया ...या पूरा परिवार ही ..
ये आज ही की #बीकानेर की घटना है #चाइनीज़ मांजा हमारे बच्चे के गले में ऐसा बैठा कि सांस नली तक कट गई ..हे प्रभु
सभी को हाथ जोड़ कर #विनती है बंद करो इसका उपयोग ..आपका बच्चा इसका उपयोग न करें उस पर कड़ी नजर रखो
और बेचने वालों आपको तो भगवान भी माफ नहीं करेंगे...आपके लिए नरक का द्वार ही है ...प्रशासन को कहना मैंने कब का छोड़ दिया है ..जो करना है हम बीकानेर के लोगों को ही करना है ...
इस परिवार को प्रभु सम्बल दे ...
आपके पास इस समस्या का समाधान हो तो बताओं ?
अनुभवनामा