HELLO BIKANER

HELLO BIKANER Daily News Web Portal , fortnightly News Paper Welcome to Official page of Hello Bikaner.

Website is for users who wanted the aggregated hindi news, hindi online Latest News and breaking news in Hindi and we have also Fortnightly News Paper

बीकानेर पीबीएम पीबीएम अस्पताल प्रशासन पहले तय कर ले की उनको करना क्या है, पहले एक अपील नागरिकों के लिए जारी की जाती है, ...
09/06/2026

बीकानेर पीबीएम पीबीएम अस्पताल प्रशासन पहले तय कर ले की उनको करना क्या है, पहले एक अपील नागरिकों के लिए जारी की जाती है, जिसमें लिखा जाता है की **भ्रामक खबरों से सावधान रहें, तथ्यों की जांच करें** फिर 42 मिनिट बाद ही उस अपील को आपस ले लिया जाता है, इसका मतलब जानना चाहती है जनता ...

बीकानेर पीबीएम पीबीएम अस्पताल प्रशासन पहले तय कर ले की उनको करना क्या है, पहले एक अपील नागरिकों के लिए जारी की जाती है, ...
09/06/2026

बीकानेर पीबीएम पीबीएम अस्पताल प्रशासन पहले तय कर ले की उनको करना क्या है, पहले एक अपील नागरिकों के लिए जारी की जाती है, जिसमें लिखा जाता है की **भ्रामक खबरों से सावधान रहें, तथ्यों की जांच करें** फिर 42 मिनिट बाद ही उस अपील को आपस ले लिया जाता है, इसका मतलब जानना चाहती है जनता ...

09/06/2026

बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में कल रात एक युवक पर हुआ चाकू हमला...

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपने पदार्पण टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट हासिल कर ‘प...
09/06/2026

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपने पदार्पण टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट हासिल कर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने वाले श्रीगंगानगर, राजस्थान के होनहार खिलाड़ी मानव सुथार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

मरुधरा राजस्थान की वीरता, प्रतिभा और संघर्षशील परंपरा को आपने क्रिकेट के मैदान पर नई पहचान दिलाई है। पदार्पण टेस्ट मैच में ही आपका यह ऐतिहासिक प्रदर्शन न केवल भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समूचे राजस्थान के लिए भी अत्यंत गर्व का क्षण है।

आपकी यह सफलता युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती रहे। उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ..!

हैलो बीकानेर, खाजूवाला को मिला नया सीओ, आरपीएस आकांक्षा कुमारी होंगी खाजूवाला सीओ
09/06/2026

हैलो बीकानेर, खाजूवाला को मिला नया सीओ, आरपीएस आकांक्षा कुमारी होंगी खाजूवाला सीओ

*जितेंद्र बिस्सा बने कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव*प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा ने की नई नियुक्तियों की घो...
09/06/2026

*जितेंद्र बिस्सा बने कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव*
प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा ने की नई नियुक्तियों की घोषणा, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती

बीकानेर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष **योगिता शर्मा** ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार बीकानेर के सक्रिय कांग्रेस नेता **जितेंद्र बिस्सा** को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष **गोविंद सिंह डोटासरा** के निर्देशानुसार की गई है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे जितेंद्र बिस्सा को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से बीकानेर सहित प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा द्वारा जारी आदेश में सज्जन कुमावत को उपाध्यक्ष तथा श्रेयांश जोशी को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव पद पर जितेंद्र बिस्सा सहित दिनेश प्रजापत, आशा राठौड़, मंजू यादव, सहीराम, पृथ्वी पाल सिंह एवं सुमन शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जितेंद्र बिस्सा की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी निरंतर भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सहायता मिलेगी।
नई कार्यकारिणी में जोधपुर ग्रामीण से विरेंद्र माथुर एवं सीकर से सुनील मारोठिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने जितेंद्र बिस्सा को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास जताया है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस बात पर आपकी राय जरूर दे....
08/06/2026

इस बात पर आपकी राय जरूर दे....

08/06/2026

बीकानेर में सर्वोदय बस्ती में आधी रात को हुआ विवाद चार जनों के आई चोट, मौहल्ले में दहाशत का माहौल

बीकानेर में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में श्रीमद् ज्ञान गंगा भागवत का सप्तम दिवस में भगवान कृष्ण और सुदामा चरित्र की कथा...
08/06/2026

बीकानेर में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में श्रीमद् ज्ञान गंगा भागवत का सप्तम दिवस में भगवान कृष्ण और सुदामा चरित्र की कथा का वाचन किया गया। जिसमें सजीव झाकियां दिखाई गई, भगवान कृष्ण की, भगवान सुदामा की, रुक्मणी की झांकी की गई। नत्थूसर गेट के बाहर आशापुरा मंदिर के पास पी सुंदर गेस्ट हाउस जिसमें कथा वाचन पंडित मदन छंगानी (मदन महाराज) के मुखारविंद से कथा का वाचन किया गया जिसमें सभी भक्त झूम उठे भजनो के साथ नृत्य किया आनंद में कथा का आनंद लिया जिसमें कृष्ण के रूप में नीलिमा ओझा और राधा रुक्मणी के रूप में ज्योति ओझा सुदामा के रूप में धनसुख ओझा अनमोल उपाध्याय ने अभिनय किया इस अवसर पर अंबे मंडल और दोस्ती कल्ब के सभी सदस्यों ने आनंद लिया...

08/06/2026

🚨 पीबीएम अस्पताल से फिर सामने आया विवादित वीडियो!
🎥 बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीती रात का है, जिसमें एक युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में युवक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि गेट पर रात को लातें क्यों मारी?"
आरोप है कि मरीज के परिजन के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। यह वीडियो माइक्रोबायोलॉजी विभाग का बताया जा रहा है।
❗ सवाल यह है कि अगर अस्पताल में मरीज और उनके परिजन ही सुरक्षित महसूस न करें, तो जिम्मेदारी किसकी है?

Address

Brampuri Chowk, Bikaner
Bikaneri

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HELLO BIKANER posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to HELLO BIKANER:

Share