official sarvesh 0.2 clubs

official sarvesh 0.2 clubs main entertainment comedy movie clips video dal kar facebook se paise kamana chata hun

My New photos
23/02/2026

My New photos

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*       जमीन विवाद में चाचा की हत्या, चाची गंभीर।भतीजा साथियों संग फरार,प्रॉपर्टी डीलरों की भूमिका क...
24/01/2026

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*

जमीन विवाद में चाचा की हत्या, चाची गंभीर।भतीजा साथियों संग फरार,प्रॉपर्टी डीलरों की भूमिका की जांच।कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया डिहवा गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया।भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा-चाची पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हैदर अब्बास (55) की शनिवार भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई,जबकि चाची की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें रेफर किया गया है।घटना शुक्रवार को हुई थी।घायल हैदर अब्बास को सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां हालत गंभीर होने के बावजूद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।बताया जा रहा है कि जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच कीमती जमीन को लेकर आरोपी भतीजा कुछ प्रॉपर्टी डीलरों के संपर्क में आ गया था,जिसको लेकर पहले भी कई बार झड़प हो चुकी थी।घटना के बाद से आरोपी भतीजा अपने सहयोगियों के साथ फरार है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में प्रॉपर्टी डीलरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

रामपुर भगन बाजार में सब्जी दुकानदार पर हमला, आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा        ==============अयोध...
24/01/2026

रामपुर भगन बाजार में सब्जी दुकानदार पर हमला, आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा
==============
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के रामपुर भगन बाजार में एक सब्जी दुकानदार पर लोहे के बांट से जानलेवा हमला किया गया। मामूली विवाद के बाद हुए इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। तरुण थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट और हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 18 जनवरी की शाम लगभग 4:30 बजे की है। सागरपुर रामपुर भगन निवासी सालिक राम अपनी पत्नी गुडिया के साथ बाजार में सब्जी का ठेला लगाए हुए थे। उसी समय माहनमऊ निवासी अमन सिंह दस रुपये की मिर्च खरीदने आया। आरोप है कि मिर्च लेने के बाद उसने बिना भुगतान किए अदरक मांगना शुरू कर दिया। सालिक राम द्वारा अदरक महंगा होने की वजह बताकर देने से मना करने पर अमन सिंह क्रोधित हो गया और गाली-गलौज करने लगा।

प्राथमिकी के अनुसार, विवाद बढ़ने पर अमन सिंह ने पास रखा लोहे का बांट उठाकर सालिक राम के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आरोप यह भी है कि आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देता रहा और भीड़ जुटते ही मौके से फरार हो गया।

घायल दुकानदार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

तरुण थाना प्रभारी संदीप त्रिपाठी ने बताया कि गुडिया की तहरीर पर आरोपी अमन सिंह के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट, हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।

चित्र - काल्पनिक

बीकापुर में 19 वर्षीय शिवानी की संदिग्ध मौत का मामला फिर गर्माया, एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर शुरू की नए सिरे से जां...
24/01/2026

बीकापुर में 19 वर्षीय शिवानी की संदिग्ध मौत का मामला फिर गर्माया, एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर शुरू की नए सिरे से जांच
================
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक माह पूर्व हुई 19 वर्षीय युवती शिवानी की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद अब पुलिस के उच्च अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार शाम एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी स्वयं सराय भनौली पूरे नियाई गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए।

घटना 18 दिसंबर की है, जब शिवानी का शव घर के अंदर स्थित एक पुराने, जर्जर कच्चे मकान में संदिग्ध हालत में बडेर से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। उस समय उसकी मां गन्ने के खेत में काम करने गई थीं। शाम को लौटकर उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत शिवानी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने शुरुआत से ही हत्या का शक जताया था। मृतका की मां का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर पहले भी शिवानी के साथ मारपीट की गई थी और इसी रंजिश में उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। शिवानी दो बहनों में बड़ी थी और घर की जिम्मेदारियों में अपनी मां का सहारा थी।

घटना की सूचना मिलने पर तत्कालीन सीओ पीयूष पाल और बीकापुर कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रारंभिक जांच की थी, लेकिन कोतवाली पुलिस इसे आत्महत्या मानकर आगे बढ़ रही थी। परिजन पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट होकर उच्चाधिकारियों तक पहुंचे, जिसके बाद मामले ने जोर पकड़ा।

अब एसपी ग्रामीण द्वारा प्रत्यक्ष रूप से जांच संभाले जाने से गांव में हलचल तेज हो गई है। परिजनों को उम्मीद है कि नए सिरे से जांच के बाद घटना की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

चित्र - काल्पनिक

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद एक पीड़ित परिवार के लिए सड़क के रास्ते दौड़ता हुआ आज नजर आया, नेता हो तो ऐसा
11/01/2026

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद एक पीड़ित परिवार के लिए सड़क के रास्ते दौड़ता हुआ आज नजर आया, नेता हो तो ऐसा

10/01/2026

10/01/2026

10/01/2026

chithru ka ghamand

10/01/2026

जनपद मेरठ के ग्राम कपसाड में अपने पीड़ित परिवार से मिलने मोटरसाइकिल पर जाते हुए चंद्र शेखर आजाद जी।

10/01/2026
10/01/2026
31/12/2025

अवधी संगम अयोध्या में चौरे बाजार चिथरू की कॉमेडी

Address

Gundhaur Bikapur Ayodhya
Bikapur
224204

Telephone

+919935433494

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when official sarvesh 0.2 clubs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to official sarvesh 0.2 clubs:

Share