Sayar santosh

Sayar santosh dil se nikle shabd
shabdo se bani shayri

02/03/2026

न इरादे भाप पाया,
इसमें मेरी ही खता है।

सच की कद्र होती नहीं, झूठ के माथे ही ताज है।
26/02/2026

सच की कद्र होती नहीं,
झूठ के माथे ही ताज है।

देख 'संतोष' जो पीला पड़ गयाउसकी रंगत दिखी, हरी थी कभी।।
26/02/2026

देख 'संतोष' जो पीला पड़ गया
उसकी रंगत दिखी, हरी थी कभी।।

जिसे हम कह नहीं सकते किसी से, वो दुःख 'संतोष' को बहुत सताते हैं।
01/02/2026

जिसे हम कह नहीं सकते किसी से,
वो दुःख 'संतोष' को बहुत सताते हैं।



कम्बल बाँट कर नेता खिचवाते फोटो। ग़रीबी का यह कैसा उपहास है।।
31/01/2026

कम्बल बाँट कर नेता खिचवाते फोटो।
ग़रीबी का यह कैसा उपहास है।।


17/01/2026


03/06/2025

* *गजल**

अब जीवन में न कोई उमंग है, न कोई तरंग है।
कहने को तमाम हैं, पर हकीकत में नहीं कोई संग है।। आज अधिकांश युवाओं को देखता हूँ दिशाहीन,
लगता है, उनका जीवन एक कटी पतंग है।
मैखाने से मेरे रिश्ता तोड़ने के बाद,
मेरी मित्र मंडली बहुत तंग है।
पैसा ही जरूरी नहीं है जीवन में,
प्यार बिना जिंदगी बदरंग है।
गैरों से लड़ाई होती, तो कब का जीत गया होता संतोष,
मैं अक्सर हारता रहा हूँ, अपनो से जारी जंग है।

02/06/2025

**पैसे और रिश्तें**

इतनी मेहनत से दुकान में रिपेयरिंग करके पैसे कमाता है संतोष,
कि खुद के खर्चे के लिए तिजोरी से पत्नी को खुद से पैसे निकालने में होता है संकोच।
10, 20, 50, 100 रुपये तो बिना मांगे भी आसानी से निकालती है।
लेकिन 500 रुपये की राशि बिना मांगे खुद से नहीं ले पाती है।
मेरे कारण पूछने पर पत्नी मुझे बताती है,
हाथ काँपने लगते हैं, तुम्हारी जी तोड़ मेहनत याद आती है।
इलेक्ट्रॉनिक की सर्किट में दिन- रात दिमाग खपाता हूँ,
तब जाकर कहीं चार पैसे कमा पाता हूँ।
एक दिन बहु ने अपने किसी काम के लिए दुकान से पत्नी से कुछ पैसे मंगवायें,
मैंने तुरन्त दे दिए बिना देरी के बिना हिचकिचायें।
सदमा तो मुझे तब लगा
जब मुझे पता लगा
बहु ने गूगल पे करके पैसे वापस करने की बात कही है,
मैंने सोचा बेटा मुझसे अधिक कमाता है, ये बात सही है।
मै सोचने लगा क्या आज के बच्चे इतना अधिक कमा सकते हैं ?
कि माँ- बाप द्वारा उनपर खर्चे का भुगतान कर सकते हैं ?

27/05/2025

जिन्दगानी के सफर में संतोष अकेला नहीं है,

मेरे साथ खट्टी - मीठी यादों का पुलिंदा भी है।

Address

Bikapur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sayar santosh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sayar santosh:

Share

Category