The Bilasa times

The Bilasa times for getting breaking news, filmy news viral videos and lot more stay connected with the bilasa times

06/06/2026

CSIDC सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध उत्खनन का बड़ा खेल, रिपोर्टिंग के दौरान कैमरा देख भागे हाईवा चालक
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम बसिया और सिलपहरी के बीच स्थित CSIDC इंडस्ट्रियल एरिया में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। हमारी टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। समतल औद्योगिक जमीन को लगातार खोदकर खदान का रूप दे दिया गया है। मौके पर जेसीबी मशीन से चिल्ली पत्थर हाईवा में लोड किया जा रहा था।
जैसे ही वहां मौजूद लोगों की नजर हमारे कैमरा मैन पर पड़ी, मौके पर हड़कंप मच गया। हाईवा चालक आनन-फानन में वाहन लेकर वहां से भागने लगा, जबकि मशीन ऑपरेटर भी काम बंद कर इधर-उधर होते नजर आए। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौके पर चल रहा काम पूरी तरह संदेह के घेरे में है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पिछले करीब दो वर्षों से लगातार खुदाई की जा रही है। भारी मशीनों और हाईवा की आवाजाही रोजाना देखी जाती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो माइनिंग विभाग ने कोई कार्रवाई की और न ही CSIDC के अधिकारियों ने इस पर ध्यान दिया। सवाल यह उठता है कि आखिर औद्योगिक क्षेत्र में इतनी बड़ी खुदाई बिना संरक्षण के कैसे संभव है?
मौके की स्थिति देखकर साफ दिखाई देता है कि अवैध उत्खनन ने पूरे क्षेत्र की जमीन की संरचना बदल दी है। जहां कभी समतल जमीन थी, वहां अब बड़े-बड़े गड्ढे और खदान जैसी स्थिति बन चुकी है।
अब सवाल जिम्मेदार विभागों पर खड़े हो रहे हैं। आखिर दो साल से चल रहे इस अवैध उत्खनन पर अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ी? क्या यह पूरा खेल किसी संरक्षण में चल रहा है? और यदि हां, तो इसका जिम्मेदार कौन है? क्षेत्र के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और अवैध उत्खनन में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

03/06/2026

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के बंगले घेराव के दौरान हंगामा, पुलिस ने की बल प्रयोग

बिलासपुर। NEET एवं CBSE परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के बंगले का घेराव करने का प्रयास किया गया इस दौरान प्रदर्शन के तनावपूर्ण हो गई और पुलिस प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रयोग भी किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड कर रहे थे। बड़ी संख्या में कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की में विधायक देवेंद्र यादव के चोटिल होने की बात सामने आ रही है धरनास्थल पर उनके कपड़े भी फटे हुए नजर आए। विरोध दर्ज कराने के लिए देवेंद्र यादव एक बस की छत पर चढ़ गए,स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। और प्रदर्शन समाप्त होने के बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कोनी थाने पहुंचाया है।

31/05/2026

बिलासपुर छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण में छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और पुरातात्विक नगर मल्हार का विशेष उल्लेख किए जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री ने ‘ज्ञान भारतम् अभियान’ के तहत मल्हार में हुई एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज का जिक्र करते हुए इसे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।प्रधानमंत्री ने बताया कि मल्हार में दुर्लभ प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं प्राप्त हुई हैं, जिन्हें पांडुवंशी राजवंश के शासक महर्षि बालार्जुन के काल का माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार ये ताम्र पट्टिकाएं लगभग 1400 से 1500 वर्ष पुरानी हैं और इनका संबंध छठी-सातवीं शताब्दी से है। इन पर प्राचीन ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में लेख अंकित हैं, जो उस दौर के इतिहास, प्रशासन और सांस्कृतिक जीवन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।‘मन की बात’ में मल्हार का उल्लेख होने से स्थानीय नागरिकों, इतिहास प्रेमियों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इससे मल्हार की ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा पर्यटन और पुरातात्विक शोध को भी बढ़ावा मिलेगा।

31/05/2026

बिलासपुर छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हंगामा,कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी नोकझोंक वीडियो हो रहा वायरल।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत गोढ़ी में उस समय माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विकासखंड स्तरीय आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला ने ग्रामीणों के आवेदनों के निराकरण नहीं होने और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अधिकारियों से सवाल किए। उन्होंने पीएचई, कृषि और विद्युत विभाग पर किसानों को समय पर पानी, खाद-बीज और बिजली उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD) से नगपुरा से झाल तक तथा मोहदा मोड़ से मोहदा तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर जवाब मांगा।

शुक्ला ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन और शासन को घेरते हुए कहा कि सुशासन तिहार के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी भी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में किसान खाद-बीज, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन शासन इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवाल उठाने पर उनके हाथ से माइक छीन लिया गया। शुक्ला ने कहा कि “जनता ही हमारी आवाज है, हमें माइक की जरूरत नहीं है। जनता के हक की आवाज हम लगातार उठाते रहेंगे।
घटना के बाद राजेन्द्र शुक्ला ग्रामीणों के साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा व कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए।

https://youtu.be/HvRd8jSYBqA?si=MfO_Yr-mqsE5YV6q  Ajay Khandekar
16/04/2026

https://youtu.be/HvRd8jSYBqA?si=MfO_Yr-mqsE5YV6q Ajay Khandekar

हिंदी फिल्म भक्त मां कर्मा 1000 साल पुरानी सत्य घटना पर आधारित फिल्म

22/08/2025

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान छत्तीसगढ के बिलासपुर मे निजी कार्यक्रम मे अल्प प्रवास पर पहुंचे थे बघेल।

22/08/2025

बिलासपुर छत्तीसगढ के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में लाईट गोल होते ही अंधेरा छा जाता है बीती रात को महिला को प्रसव पीड़ा उठने पर जब उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जब प्रसव कराने के लिए ले जाया गया तब बीच में ही लाईट गोल हो गई विभाग की नर्से अंधेरे में परेशान होते रही और मोबाईल की टार्च की रोशनी से डिलवरी कराई।

तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र का यह मामला है जहां बीती रात को बेलसरी गांव के रहने वाली ज्योति नाम की महिला को घर में प्रसव पीड़ा उठने पर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्रसव पीड़ा अत्यधिक होने पर उसे भर्ती कराया गया और डिलवरी के लिए ओटी में ले जाया गया।जहां अचानक स्वास्थ्य केंद्र में लाईट गोल हो गया जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। स्वास्थ्य केंद्र की नर्से लाईट व्यवस्था के लिए परेशान होते दिखी जब लाईट नही आयी तब नर्स ने ओटी से बाहर आकर बाहर खड़े एक व्यक्ति से मोबाईल मांगा और कहा कि लाईट गोल है और डिलवरी हो चूकि है टांके लगाना है जिस महिला की डिलवरी हो रही थी टांके नही लगने के कारण रक्त स्त्राव बढ़ता जा रहा था। नर्स ने सुझबुझ से मोबाईल की टार्च की रोशनी से मामले को संभाल लिया और जच्चा बच्चा को सुरक्षित बचा लिया गया पर इस तरह लापरवाही का तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र मे घटना सामने आई है।

वही मामले मे तखतपुर के बीएमओं उमेश कुमार दिनभर लाईट बंद होने के कारण इन्वेटर साथ नही दे पाया और प्रसुता की स्थिति गंभीर होने और ईमरजेंसी होने के कारण मोबाईल की टार्च की रोशनी से प्रसव कराया गया।

मामले मे तखतपुर के जेई रचित दुआ ने कहा की स्वास्थ्य केंद्र में थ्री फेस कनेक्शन लगा हुआ है जिसमें जो विडियों वायरल हुआ है उसमें दिख रहा है एक फेस लाईट थी स्वास्थ्य केंद्र में इंवेटर लगा हुआ है अगर इलेक्ट्रीशियन होता तो फेस को चेंजर से चेंज कर लाईट बहाल की जा सकती थी। लाईट बंद होने की सूचना बीएमओं द्वारा दी गई थी आधे घंटे में फेस को ठीक कर दिया गया था यह कहना गलत है कि सुबह से लाईट बंद थी।

07/02/2025

https://youtu.be/KWGf8NN4qA4?si=Xv2yXZFV5mQAVPzW

बिलासपुर छत्तीसगढ़
CM विष्णुदेव साय का बयान कहा,

कांग्रेस ने 5 वर्षों में छल किया, धोखा दिया है
प्रदेश की जनता इससे परिचित हो गई है
जिस तरह लोकसभा, विधानसभा में सफलता मिली है नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को वही जीत मिलने वाली है

यहां विपक्ष इतना कमजोर हो गया है उनको ना प्रत्याशी मिल रहे न वो फॉर्म भर पा रहे
आज 30 से ज्यादा वार्ड भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है
एक नगर पंचायत भी निर्विरोध हो गया है
इसलिए कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं, घबराए हुए हैं
कोई मुद्दा नहीं है इसलिए कुछ भी बात बोल रहे हैं

10 के 10 नगरीय निकाय, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायत भारी मतों से बीजेपी जीत रही है।

बाइट_विष्णुदेव साय (मुख्यमंत्री)

07/11/2024

के आवाज मे छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत अरपा पैरी के धार

Address

Bilaspur
495001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Bilasa times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Bilasa times:

Share