05/12/2025
चंडीगढ़ की तरह कैसे बनेगा शहर :
प्रदेश का औद्योगिक नगर बददी इन दिनों ढेरों परेशानियों से घिरा हुआ है। हैरानी की बात है कि एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन के निकट बददी के हरिपुर संडोली में बना यह पुल किसी की भी जान ले सकता है। पुल पर दिन में भी चलना इतना खतरनाक है कि कभी भी नीचे नाले में गिरकर वह जोखिम में आ सकता है तो रात के समय तो शायद अब तक पता नहीं कितने लोगों को चोटें आ चुकी होंगी। इसी मार्ग से बच्चे भी गुजरते हैं और बुजुर्ग भी, महिलाएं भी व अन्य वर्ग भी गुजरता है। सड़क मार्ग इतना व्यस्त है कि आदमी चाह कर भी इसे भूलाकर सड़क से होकर नहीं गुजर सकता। बददी यानी दून विधायक की गृह पंचायत हरिपुर संडोली का यह पुल इस समय क्षेत्र के विकास का प्रतीक बना हुआ है। यह पुल बयान कर रहा है कि शहर कितनी तेजी से चंडीगढ़ की तरह विकसित हो रहा है। अब सरकार का केवल दो वर्ष का समय शेष रह गया है और वायदे पूरे होते तो नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की भी उम्मीद रखना अब समझ नहीं आ रहा है। 🙃🥹