BADDI Reports TV

Directions

BADDI Reports TV Public platform. you can send any kind of updates, News, information.

02/10/2026

नालागढ़ में 21 वर्षीय अकबर पुत्र मुस्ताक, निवासी नानोवाल, का 2-3 दिन पुराना शव बरामद हुआ। शव के पास से एक सिरिंज भी मिली..

01/10/2026

🚨 नालागढ़ के माजरा में ग्रेनेड मामले का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

💣 नालागढ़ के माजरा में दो परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद ग्रेनेड से घर उड़ाने की धमकी तक पहुंच गया। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों माजरा क्षेत्र के ही स्थायी निवासी बताए जा रहे हैं।

👮‍♂️ एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विवाद के दौरान मामला गंभीर रूप ले गया और ग्रेनेड मिलने तक पहुंच गया।

🙏 गनीमत रही कि बरामद दोनों ग्रेनेड फटे नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया और जान-माल का भारी नुकसान होने से बच गया।

🔴 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

***deCase 🚨👮‍♂️💣

30/09/2026

BADDI लापता युवक का तालाब में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान, चनालमाजरा में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ मुकेश कुमार का शव, हत्या..?

🚨 माजरा में दूसरे दिन खेत से मिला एक और ग्रेनेड, पति-पत्नी गिरफ्तार📍 नालागढ़ | माजरा-दियोली🔴 माजरा-दियोली क्षेत्र में ग्...
30/09/2026

🚨 माजरा में दूसरे दिन खेत से मिला एक और ग्रेनेड, पति-पत्नी गिरफ्तार

📍 नालागढ़ | माजरा-दियोली

🔴 माजरा-दियोली क्षेत्र में ग्रेनेड मिलने के मामले में दूसरे दिन एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

👉 मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ के बाद उसकी पत्नी किरना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

💣 पुलिस जांच के दौरान आरोपी के मकान से सटे खेत से एक और ग्रेनेड बरामद हुआ।

🧨 पंजाब से पहुंची बम निरोधक टीम ने दोनों बरामद ग्रेनेड को निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

🔎 पुलिस ने आरोपी के मकान और आसपास के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान अन्य कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

👮‍♂️ मामले की जांच के लिए डीएसपी नालागढ़ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ग्रेनेड कहां से आए, इन्हें किसने रखा और आपसी विवाद से इनका क्या संबंध है।

⚖️ नालागढ़ थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(A) और Explosive Substances Act, 1908 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

📌 पृष्ठभूमि: 29 सितंबर को आपसी विवाद की जांच के दौरान पुलिस को एक घर के पास पहला ग्रेनेड मिला था। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के घरों को खाली करवाया गया था।

⚠️ नालागढ़ क्षेत्र में इस साल विस्फोटक से जुड़ा यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले नालागढ़ थाना परिसर में आईईडी विस्फोट का मामला सामने आया था, जिसकी जांच एनआईए कर रही है।

***de 🚨💣👮‍♂️

25/09/2026

बीबीएनडीए की सीईओ Sonakshi tomar को डीसी किन्नौर किया गया पदोन्नत। रिकांगपिओ मुख्यालय में देंगी सेवाएं।

24/09/2026

सोलन में दिल दहलाने वाली घटना, मायके आई महिला ने 6 माह की बच्ची को पानी डुबोकर मार डाला; फिर खुद भी फंदा लगाकर दे दी जान...

23/09/2026

शराब पर ओवर चार्जिंग करना पड़ा महंगा। सोलन के चंबाघाट शहर में EXICE विभाग की टीम ने दो दिनों के लिए ठेका को किया सील।

17/09/2026

नशा तस्करों की 2.08 करोड़ की संपत्ति पर बद्दी पुलिस का शिकंजा, एक ही परिवार की जमीन, मकान और वाहन फ्रीज.

16/09/2026

🚨 बद्दी साई रोड पर ट्रैफिक अलर्ट! 🚨

📍 साई मार्ग, बद्दी पर नगर निगम बद्दी द्वारा इस समय टाइलें लगाने और रिपेयर वर्क का काम चल रहा है। इसके चलते आज बुधवार, 16 सितंबर 2026 को सड़क के कुछ हिस्से में ट्रैफिक रुक-रुककर चल रहा है, जिससे लंबा जाम और धूल-मिट्टी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। 🚧

🚛 कुछ दिनों के लिए मार्ग के एक हिस्से पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद की गई है।

👮‍♂️ ट्रैफिक पुलिस मौके पर व्यवस्था संभाल रही है, लेकिन वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।

⚠️ जरूरी न हो तो आज इस मार्ग से निकलने से बचें।
🙏 वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।

🚧 बद्दी-साईं मार्ग पर 16 से 22 सितंबर तक ट्रैफिक प्रतिबंध📍 जरूरी यातायात अपडेट | बद्दी🔴 16 से 22 सितंबर 2026 तक⏰ सुबह 9 ...
15/09/2026

🚧 बद्दी-साईं मार्ग पर 16 से 22 सितंबर तक ट्रैफिक प्रतिबंध
📍 जरूरी यातायात अपडेट | बद्दी
🔴 16 से 22 सितंबर 2026 तक
⏰ सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे।
🛠️ मरम्मत, चौड़ीकरण व इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक का काम चल रहा है।

🚗 इन वाहनों को अनुमति:
✅ हल्के मोटर वाहन (LMV)✅ आपातकालीन वाहन✅ स्कूल बसें✅ नगर निगम के स्वच्छता वाहन

🚛 भारी वाहनों पर रोक:
❌ ट्रक❌ ट्रैक्टर❌ टिप्पर❌ अन्य भारी वाहन

🔄 रूट डायवर्जन:
➡️ हनुमान चौक से आने वाले वाहन नगर निगम कार्यालय/रेड लाइट चौक की ओर डायवर्ट होंगे।
➡️ संबंधित जंक्शन पर दाएं मुड़ने की अनुमति नहीं होगी।
➡️ रेड लाइट चौक से वर्धमान चौक जाने वाले वाहनों को हनुमान चौक पर दाएं मुड़ने की अनुमति नहीं होगी।
🚧🚦

Address

Baddi Nalagarh City
Bilaspur
103505

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BADDI Reports TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share