News10 Live

News10 Live प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर के अपडे्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहे आपकी सेवा सदैव तत्पर
News10Live
(1)

🎉  #धार_टटोह पंचायत को मिला सबसे युवा प्रधान 🇮🇳धार टटोह पंचायत से अभिषेक ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए लगभग 800 वोटो...
26/05/2026

🎉 #धार_टटोह पंचायत को मिला सबसे युवा प्रधान 🇮🇳
धार टटोह पंचायत से अभिषेक ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए लगभग 800 वोटों के बड़े अंतर से प्रधान पद हासिल किया। 💐
युवा सोच, नई ऊर्जा और जनता के विश्वास के साथ मिली यह जीत पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ✨
आपको इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए ढेरों शुभकामनाएं अभिषेक ठाकुर जी। 🙏
आशा है कि आपके नेतृत्व में पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी। 🚩

बिलासपुर ग्राम पंचायत  #सोलग-जुरासी के दो युवाओं का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनबिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत...
26/05/2026

बिलासपुर ग्राम पंचायत #सोलग-जुरासी के दो युवाओं का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन
बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत सोलग-जुरासी के लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है कि पंचायत के दो होनहार युवाओं का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
गांव जुरासी निवासी #नीरज कुमार पुत्र श्री नकलु राम, जो कि PWD में जेसीबी ऑपरेटर हैं, तथा गांव सोलग निवासी #अभिषेक ठाकुर पुत्र श्री राजीव ठाकुर, भूतपूर्व सैनिक, ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं लगन के बल पर यह सफलता हासिल कर पंचायत एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर पंचायतवासियों, स्थानीय लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि इन युवाओं की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
भारतीय सेना में सेवा का अवसर प्राप्त करना गौरव की बात है और यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय है।
जय हिंद! 🇮🇳

26/05/2026

#बिलासपुर पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत पुलिस चौकी खारसी क्षेत्र के खारसी चौक में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक लोडेड ट्रक सड़क किनारे पार्क किया गया था और उसके पीछे एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी। अचानक ट्रक पीछे की ओर चलने लगा। बताया जा रहा है कि उतराई होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे आया और उसकी चपेट में स्कॉर्पियो गाड़ी आ गई।
गनीमत यह रही कि हादसे के समय स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में स्कॉर्पियो वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी खारसी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
संवाददाता हीरा पाल की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत सुई सुरहाड़ के लिए गर्व और सम्मान का क्षण सामने आया है। पंचायत के चार होनहार युवाओं का भारतीय सेना में अग्न...
25/05/2026

ग्राम पंचायत सुई सुरहाड़ के लिए गर्व और सम्मान का क्षण सामने आया है। पंचायत के चार होनहार युवाओं का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गांव सुरहाड़ से अरमान ठाकुर एवं अभिनाश ठाकुर तथा गांव बठोह से गौरव ठाकुर एवं अभिषेक ठाकुर ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर पंचायत और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इन चारों युवाओं की सफलता से पूरे पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। सभी पंचायतवासियों एवं “न्यूज़ 10 लाइव” की ओर से चयनित युवाओं तथा उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।
देश सेवा सबसे बड़ा धर्म है और भारतीय सेना में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। युवाओं की इस उपलब्धि से अन्य युवा भी प्रेरित होंगे।
जय हिंद! जय भारत!

25/05/2026

मंडी जिला की तहसील चच्योट की ग्राम पंचायत बैला निवासी कुसुम ठाकुर ने 29th National Senior Athletics Federation Competition 2026 की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।
कुसुम हिमाचल की पहली महिला धाविका बन गई हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यह रेस 23.94 सेकंड में पूरी की।
धार्मिक परिवार से संबंध रखने वाली कुसुम ने अपनी इस जीत को देव बन्यूरी को समर्पित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

हिमाचल की बेटी कुसुम ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदकमंडी जिला की तहसील चच्योट के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैला की...
25/05/2026

हिमाचल की बेटी कुसुम ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक

मंडी जिला की तहसील चच्योट के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैला की स्थाई निवासी कुसुम ठाकुर ने 29th National Senior Athletics Federation Competition 2026 में 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

कुसुम ठाकुर हिमाचल प्रदेश की पहली महिला धाविका बन गई हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने यह रेस मात्र 23.94 सेकंड में पूरी कर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

कुसुम ठाकुर एक धार्मिक परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता श्री देव बाला कामेश्वर बन्यूरी के पुजारी हैं। कुसुम ने अपनी यह ऐतिहासिक जीत देव बन्यूरी को समर्पित की है, जिसका उल्लेख उन्होंने रेस के बाद अपने बिब नंबर के पीछे भी किया।

इस शानदार उपलब्धि का श्रेय कुसुम ने अपने माता-पिता, कोच, भाई-बहनों तथा देव बन्यूरी के आशीर्वाद और सहयोग को दिया है। उनकी इस सफलता से पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है तथा युवाओं को खेलों के प्रति नई प्रेरणा मिली है।

कुसुम ठाकुर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ग्राम पंचायत टाली में प्रधान पद का चुनाव रद्दबिलासपुर, 25 मई — जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहु...
25/05/2026

ग्राम पंचायत टाली में प्रधान पद का चुनाव रद्द
बिलासपुर, 25 मई — जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्री नैना देवी जी विकास खंड की ग्राम पंचायत टाली में 26 मई को होने वाला प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहीं दोनों प्रत्याशी — कमलेश पत्नी राम कृष्ण एवं मीरा देवी पत्नी जय पाल — सरकारी दायित्वों का निर्वहन कर रही थीं। इनमें कमलेश मिड-डे मील कार्यकर्ता तथा मीरा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान यह तथ्य छिपाया।
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि पंचायती राज विभाग के पूर्व निर्देशों के अनुसार मिड-डे मील तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य श्रेणी में आते हैं। आयोग ने मामले की समीक्षा के बाद पाया कि नामांकन जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिसके चलते ग्राम पंचायत टाली में प्रधान पद के चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
आयोग के निर्देशानुसार प्रधान पद से संबंधित सभी नामांकन पत्र, अभिलेख एवं मतपत्र सीलबंद कर सुरक्षित रखे जाएंगे। वहीं ग्राम पंचायत टाली में प्रधान पद को छोड़कर अन्य सभी पदों के चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगे।
—000—
DC Bilaspur |

 #बिलासपुर ग्राम पंचायत सुंई सुरहाड़ के सुरहाड़ गांव के होनहार युवा  #अविनाश_ठाकुर S/O राज कुमार एवं  #अरमान_ठाकुर S/O अ...
25/05/2026

#बिलासपुर ग्राम पंचायत सुंई सुरहाड़ के सुरहाड़ गांव के होनहार युवा #अविनाश_ठाकुर S/O राज कुमार एवं #अरमान_ठाकुर S/O अशोक कुमार का भारतीय सेना की प्रतिष्ठित डोगरा रेजिमेंट में अग्निवीर के रूप में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है। 🇮🇳
दोनों युवाओं ने दिन-रात की मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार, गांव तथा पंचायत का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
आज सुरहाड़ गांव ही नहीं बल्कि पूरी ग्राम पंचायत सुंई सुरहाड़ को इन दोनों बेटों पर गर्व है। यह उपलब्धि युवाओं के लिए एक मिसाल है कि यदि इरादे मजबूत हों तो सफलता जरूर कदम चूमती है।
गांव सुरहाड़ एवं ग्राम पंचायत सुंई सुरहाड़ के समस्त ग्रामीणों ने दोनों युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल सैन्य जीवन तथा देश सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की मंगलकामना की है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दोनों सदैव स्वस्थ रहें, देश की सेवा में अपना सर्वोत्तम योगदान दें और अपने माता-पिता, गांव व प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन करें। 🇮🇳✨
fans Kaku Thakur

गरामोड़ा फोरलेन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.005 किलो चरस सहित पांच आरोपी गिरफ्तारजिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ...
25/05/2026

गरामोड़ा फोरलेन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.005 किलो चरस सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरामोड़ा फोरलेन पर बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वाहन से 3.005 किलो चरस बरामद की है।
मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर भी जांच जारी है।

HRTC चालक मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तारशिमला पुलिस ने HRTC चालक के साथ मारपीट मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को ...
24/05/2026

HRTC चालक मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने HRTC चालक के साथ मारपीट मामले में संलिप्त चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले में फरार होकर ठियोग की तरफ जा रहे दो आरोपियों को ठियोग पुलिस टीम ने डिटेन कर थाना बालूगंज पुलिस के हवाले किया, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस थाना बालूगंज द्वारा मामले में आगामी जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है —
पंकज कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी गांव अभयपुर, पंचकूला (हरियाणा)
विकास कुमार पुत्र विलक्षण राम निवासी गांव अभयपुर, पंचकूला (हरियाणा)
प्रतिभा पत्नी विक्की कुमार निवासी गांव अभयपुर, पंचकूला (हरियाणा)
विक्की कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी गांव अभयपुर, पंचकूला (हरियाणा)

जय वीर बजरंगी — जय हनुमानदंगल • दंगल • दंगलहिमाचल प्रदेश के समस्त पहलवानों, खेल प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं को सूचित करते ...
23/05/2026

जय वीर बजरंगी — जय हनुमान
दंगल • दंगल • दंगल
हिमाचल प्रदेश के समस्त पहलवानों, खेल प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महावीर दंगल कमेटी आशामंझारी द्वारा विशाल छिंज (दंगल) का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया जा रहा है।
इस पावन एवं ऐतिहासिक दंगल में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति द्वारा सभी पहलवानों एवं दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर दंगल की शोभा बढ़ाएं तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
📍 स्थान : आशामंझारी सर्विस स्टेशन
📅 सवाल : वीरवार, 11 जून 2026
🤼 छिंज (दंगल) : शुक्रवार, 12 जून 2026
📞 संपर्क सूत्र :
धर्म पाल — 98171-67996
आयोजक :
महावीर दंगल कमेटी आशामंझारी

Address

Bilaspur
174032

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News10 Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News10 Live:

Share