News Breaking

News Breaking Social work

11/06/2025

Raja Murder Case

17/02/2025
*आज का एक्सप्लेनर:* क्या भगदड़ से हुई मौतें छिपाने में लगी रही सरकार, रेलवे की इन 3 बड़ी गलतियों से मारे गए 18 लोग https...
17/02/2025

*आज का एक्सप्लेनर:* क्या भगदड़ से हुई मौतें छिपाने में लगी रही सरकार, रेलवे की इन 3 बड़ी गलतियों से मारे गए 18 लोग
https://dainik.bhaskar.com/8fXVHTOV2Qb

With Voompla – I just got recognized as one of their rising fans! 🎉
26/09/2024

With Voompla – I just got recognized as one of their rising fans! 🎉

With Lina Borah – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
26/09/2024

With Lina Borah – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

17/09/2022

Breaking News

17/09/2022

वाह री कांग्रेस

सागर
ईंट भट्टा की जांच करने गई टीम तो कांग्रेस नेता ने स्वयं केरोरिसन डालकर किया हंगामा

- कांग्रेस नेता ने पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव व तहसीलदार कुलदीप पाराशर पर लगाया परेशान करने का आरोप

गढ़ाकोटा में नगर पालिका चुनाव के बीच कांग्रेस नेता ने शुक्रवार को स्वयं के ऊपर केरोसिन छिड़ककर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक प्रशासन की टीम अवैध ईंट भट्‌टों की जांच करने पहुंचे के लिए पहुंची थी, तभी कांग्रेस नेता कमलेश साहू ने खुद पर केरोसिन डाल लिया और जमकर हंगामा किया। उन्होंने इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और गढ़ाकोटा तहसीलदार कुलदीप पाराशर पर परेशान करने का आरोप लगाया। हंगामा होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस नेता को रोका। उनके हाथ से केरोसिन की के डिब्बे को छीना। इसके बाद समझाइश देकर उन्हें शांत कराया। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर पुलिस के साथ प्रशासन की टीम मढ़िया खुर्द में गांव में अवैध ईंट भट्‌टों की जांच करने के लिए पहुंची थी। टीम में आरआई, पटवारी ईंट भट्‌टों की जांच कर रहे थे। तभी कांग्रेस नेता कमलेश साहू अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। वहीं हंगामा करते हुए खुद पर केरोसिन डाल लिया। कांग्रेस नेता को केरोसिन डालते देख पुलिस पहुंची और उन्हें पकड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता से केरोसिन का कुप्पी को छीना। इसके बाद जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने कांग्रेस नेता कमलेश साहू से जमीन के दस्तावेज दिखाने का बोला। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे लिखित नोटिस दो। इसके बाद मैं कागज दिखाऊंगा। वहीं श्री साहू का कहना है कि गढ़ाकोटा में नगर पालिका के चुनाव चल रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भी भाजपा के लोगों ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला किया था। इसके बाद मुझे और कांग्रेस के प्रत्याशियों को परेशान किया जा रहा है। प्रशासन का अमला जमीन पर कार्रवाई करने के लिए आ गया। यह मेरी निजी जमीन है। खेत में मकान का काम लगा है। दो ट्राली गिट्‌टी मंगवाई थी, लेकिन चुनाव के कारण काम बंद कर दिया। मुझे परेशान करने के लिए से प्रशासन का अमला आया और कार्रवाई करने लगा। उनसे बात की तो पटवारी ने कहा कि तहसीलदार का मौखिक आदेश है जब्ती बनाने का। जिसका विरोध किया। कांग्रेस नेता ने पीडब्ल्यूडी मंत्री भार्गव और तहसीलदार पारशर पर परेशान करने का आरोप लगा है।

ईंट भट्‌टों की जांच करने भेजा था अमला

गढ़ाकोटा तहसीलदार कुलदीप पाराशर ने बताया कि ग्राम मढ़िया खुर्द में कुछ ईंट भट्‌टे अवैध रूप से संचालित होने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर आरआई, पटवारी समेत अमले को मौके पर जांच के लिए भेजा था। जांच के दौरान विवाद की स्थिति बनी। जिसके बाद पुलिस की मदद ली गई। विवाद की स्थिति को देखते हुए अमले को मौके से वापस बुला लिया गया है।

Address

Bilaspur
495001

Telephone

+918889987979

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Breaking posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Breaking:

Share