chattisgarh mint

chattisgarh mint news and media

लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में अस्थायी प्रशिक्षक के लिए आवेदन आमंत्रितरायगढ़, 4 अगस्त 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसा...
04/08/2026

लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में अस्थायी प्रशिक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 4 अगस्त 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, रायगढ़ द्वारा जीएसटी असिस्टेंट कोर्स के संचालन हेतु एक पूर्णतः अस्थायी प्रशिक्षक को इम्पैनल किए जाने के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, रायगढ़ के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते हैं। योग्य आवेदक अपना आवेदन 11 अगस्त तक सीधे कार्यालय में जमा कर उसकी पावती प्राप्त कर सकते हैं। कॉलेज प्रबंधन ने निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन जमा करने की अपील करते हुए कहा है कि केवल पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पर ही नियमानुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

रायगढ़, 4 अगस्त 2026/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, रायगढ़ द्वारा जीएसटी असिस्टेंट कोर्स के संचालन हेतु एक पूर....

दिव्यांगजनों के लिए अत्याधुनिक निःशुल्क पुनर्वास सेवाओं का मिलेगा लाभरायगढ़, 4 अगस्त 2026/ जिले के दिव्यांगजनों को अत्याध...
04/08/2026

दिव्यांगजनों के लिए अत्याधुनिक निःशुल्क पुनर्वास सेवाओं का मिलेगा लाभ

रायगढ़, 4 अगस्त 2026/ जिले के दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक एवं निःशुल्क पुनर्वास सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत ऐसे दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जाएगा, जिन्हें कृत्रिम अंग, ऑर्थोटिक उपकरण, सहायक उपकरण, फिजियोथेरेपी अथवा अन्य पुनर्वास सेवाओं की आवश्यकता है। चिन्हित हितग्राहियों को आवश्यक चिकित्सीय दस्तावेजों सहित कार्यालय फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर (पी.आर.आर.सी.) एवं सेरेब्रल पाल्सी गेट लैब, माना कैम्प, रायपुर भेजा जाएगा, जहां विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।...

रायगढ़, 4 अगस्त 2026/ जिले के दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक एवं निःशुल्क पुनर्वास सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्र....

किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक में अंशकालीन व्याख्याताओं की भर्ती के लिए 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रितरायगढ़, 4 अगस्त 2026/ किर...
04/08/2026

किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक में अंशकालीन व्याख्याताओं की भर्ती के लिए 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 4 अगस्त 2026/ किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालीन व्याख्याताओं की भर्ती की जाएगी। संस्थान द्वारा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में 1 तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में 2 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी तथा चयन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।...

रायगढ़, 4 अगस्त 2026/ किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालीन व्याख्याताओं की भर्ती की...

मलेरिया नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजितमरीज के साथ आसपास के लोगों की भी होगी जांच, हर विकासखंड में रैपि...
04/08/2026

मलेरिया नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

मरीज के साथ आसपास के लोगों की भी होगी जांच, हर विकासखंड में रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय रायगढ़, 4 अगस्त 2026/ कलेक्टर के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मलेरिया की वर्तमान स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों, जांच, उपचार तथा बचाव संबंधी रणनीति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी क्षेत्र में मलेरिया का एक भी मामला सामने आने पर तत्काल सक्रिय होकर जांच, उपचार और निगरानी की जाएगी, ताकि संक्रमण का प्रसार रोका जा सके।...

मरीज के साथ आसपास के लोगों की भी होगी जांच, हर विकासखंड में रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय

डेयरी एनालॉग उत्पादों पर सख्ती: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाईफ्रेसशेल डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूने जा...
04/08/2026

डेयरी एनालॉग उत्पादों पर सख्ती: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

फ्रेसशेल डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूने जांच के लिए भेजे रायगढ़, 4 अगस्त 2026/ उपभोक्ताओं को मिलावटी एवं अमानक डेयरी उत्पादों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायगढ़ ने जिले में डेयरी एनालॉग (नकली पनीर, क्रीम एवं मक्खन) के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देशों का कड़ाई से पालन शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर एवं आसपास के प्रमुख डेयरी प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की तथा संदिग्ध डेयरी उत्पादों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावटी अथवा अमानक डेयरी उत्पादों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।...

फ्रेसशेल डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूने जांच के लिए भेजे

बिक्री से पहले ही दबोचा गया बाइक चोर, कोतरारोड़ पुलिस ने 24 घंटे में बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल4 अगस्त, रायगढ़. । वरिष्...
04/08/2026

बिक्री से पहले ही दबोचा गया बाइक चोर, कोतरारोड़ पुलिस ने 24 घंटे में बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल

4 अगस्त, रायगढ़. । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार थानों को सफलता मिल रही है । इसी कड़ी में डीएसपी सुशांतो बनर्जी के सतत पर्यवेक्षण पर कोतरारोड़ पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CU 1251 बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना कोतरारोड़ में प्रार्थी बसंत कुमार चंद्रा (40 वर्ष) निवासी भोथीडीह, जिला सक्ती, वर्तमान निवासी शिवम विहार गली, कोतरारोड़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि राजीव नगर स्थित उनकी इलेक्ट्रिकल दुकान के कर्मचारी मनीष सिदार के रहने के लिए कोतराफाटक स्थित पटेल निवास में किराए का कमरा लिया गया है। वहां उनके ससुर अमरनाथ चंद्रा की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 04 CU 1251) 26 जुलाई 2026 की रात बरामदे में खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान आज दोपहर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि किरोड़ीमलनगर के आजाद चौक में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक वैष्णव (19 वर्ष) पिता माखनलाल वैष्णव, निवासी छपोरा थाना मालखरौदा जिला सक्ती, हाल मुकाम रेलवे क्रॉसिंग के पास शनि साहू के किराए के मकान, थाना कोतरारोड़ बताया। सशक्त ऐप से आरोपी के कब्जे से मिली मोटरसाइकिल के इंजन एवं चेसिस नंबर का मिलान करने पर वह चोरी गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 CU 1251 होना पाया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल विधिवत जप्त कर आरोपी दीपक वैष्णव को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कोतरारोड़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी गई मोटरसाइकिल शीघ्र बरामद हो गई और आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया गया। संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की लगातार सक्रियता से ऐसे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।

4 अगस्त, रायगढ़. । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन ...

शहर विकास को मिली ₹32.50 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, एमआईसी की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहररायगढ़। नगर निगम रायगढ़ में...
04/08/2026

शहर विकास को मिली ₹32.50 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, एमआईसी की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ में मंगलवार को महापौर श्री जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में महापौर परिषद (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर के समग्र विकास, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, खेल अधोसंरचना तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े 19 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में लगभग ₹32.50 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं को मंजूरी मिली, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी।बैठक में शहर की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 17 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं इंटेकवेल में स्काडा कम्पेटिबल पावर पंप तथा विभिन्न ईएसआर में स्काडा कम्पेटिबल बूस्टर पंप लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इन कार्यों के पूरा होने से शहर के नागरिकों को बेहतर और नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के लिए ऑटोमैटिक रोड स्वीपिंग मशीन खरीदने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत शहर के 48 वार्डों एवं मुख्य मार्गों की साफ-सफाई के लिए आवश्यक वाहन, उपकरण एवं संसाधन क्रय करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इससे सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा।पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बड़ेरामपुर स्थित पुराने ट्रेंचिंग ग्राउंड में सघन वृक्षारोपण (डेंस अफॉरेस्टेशन) कराने का निर्णय लिया गया। वहीं शहर में मटन, मुर्गा एवं मछली विक्रेताओं के लिए एक व्यवस्थित एवं सर्वसुविधायुक्त बाजार विकसित करने के उद्देश्य से बड़ेरामपुर में आधुनिक मटन मार्केट निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।बैठक में शहर के 48 वार्डों से प्राप्त विकास कार्यों के प्रस्तावों को भी स्वीकृति के लिए शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अमलीभौना ट्रांसपोर्ट नगर एवं जेल कॉम्प्लेक्स की जर्जर दुकानों को समिति की अनुशंसा के आधार पर हटाने, मीना बाजार के लिए उपयुक्त स्थान तय करने तथा निगम के राजस्व में वृद्धि से जुड़े विषयों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर पेयजल, स्वच्छता, सड़क, पर्यावरण एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एमआईसी में लिए गए निर्णय शहर के सुनियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि एमआईसी द्वारा स्वीकृत सभी प्रस्तावों की प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ संपादित कराया जाएगा। नगर निगम का प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ जल्द से जल्द आम नागरिकों तक पहुंचे।बैठक में एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, अशोक यादव, मुक्तिनाथ बबुआ, पूनम सोलंकी, त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ में मंगलवार को महापौर श्री जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में महापौर परिषद (एमआईसी) की महत्वप....

रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियांएसएसपी श्री शशि मोहन सिं...
04/08/2026

रायगढ़ में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस ने सुरक्षा मानकों की परखी तैयारियां

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले के सभी बैंकों की सुरक्षा जांच, सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा 4 अगस्त, रायगढ़. । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आज रायगढ़ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों का पुलिस टीमों द्वारा औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। अभियान का उद्देश्य बैंकों की सुरक्षा प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा किसी भी संभावित अपराध की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। बैंक परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी उपकरण, अलार्म सिस्टम, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था तथा आगंतुकों के प्रवेश नियंत्रण की जांच की गई। साथ ही सुरक्षा निरीक्षण रजिस्टर का अवलोकन कर जहां-जहां कमियां पाई गईं, उन्हें रजिस्टर में दर्ज कर शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि सभी सीसीटीवी कैमरे 24×7 चालू एवं रिकॉर्डिंग मोड में रहें, कैमरों की गुणवत्ता ऐसी हो कि आने-जाने वाले व्यक्तियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दें तथा कम से कम 90 दिनों तक फुटेज सुरक्षित रखी जाए। फायर एक्सटिंग्विशर, अलार्म सिस्टम एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और समय-समय पर सर्विसिंग कराने के निर्देश भी दिए गए। बैंकों में तैनात सुरक्षा गार्डों से उनके प्रशिक्षण, हथियारों की वैधता एवं लाइसेंस की अवधि, ड्यूटी के दौरान सतर्कता तथा आपातकालीन स्थिति में कार्रवाई की जानकारी ली गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं पर विशेष नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। इसके अतिरिक्त बैंक प्रबंधन को निम्न महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए—...

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले के सभी बैंकों की सुरक्षा जांच, सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड व्यवस्था का ल....

खरसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुला...
04/08/2026

खरसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘सीरियल चोर’ 1 बाइक, 2 स्कूटी के साथ सूने मकान और गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का एक साथ खुलासा

चोरी का माल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करते समय पुलिस ने घेराबंदी में दबोचा, आरोपी खंडहर में छिपाकर रखा करता था चोरी का सामान खरसिया पुलिस की घेराबंदी में फंसा 'सीरियल चोर', कई चोरी के राज खुले, करीब 2 लाख चोरी का माल बरामद 4 अगस्त, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रहार कर रही रायगढ़ पुलिस को खरसिया क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं नव पदस्थ एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन पर थाना व चौकी खरसिया की संयुक्त पुलिस टीम ने एक ऐसे शातिर सीरियल चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने अलग-अलग स्थानों से बाइक, स्कूटी, सूने मकानों और घरों से चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ थाना खरसिया एवं चौकी खरसिया के दो दर्ज मामलों का खुलासा हुआ है, वहीं पूछताछ में कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की फैशन प्रो मोटरसाइकिल, टीवीएस जुपिटर स्कूटी, एक्टिवा स्कूटी, पोको कंपनी का मोबाइल, तीन खाली गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बॉक्स बरामद किया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में आज खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोढ़ा चौक के पास चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने तत्काल थाना खरसिया से पुलिस टीम रवाना की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम करन चौहान (21 वर्ष), निवासी गांधीनगर मदनपुर, थाना खरसिया बताया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपने पास रखे सामान को चोरी का होना स्वीकार किया। थाना लाकर की गई विस्तृत पूछताछ में आरोपी ने खरसिया क्षेत्र में एक के बाद एक कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने 12 जुलाई को उत्तम ढाबा खरसिया से एक एक्टिवा स्कूटी सीजी 13 BM 3078 चोरी की थी, जिसे बाद में रेलवे साइडिंग में छोड़ दिया। 23 जुलाई को ग्राम बासमुड़ा से चाबी लगी स्कूटी जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 13 AY 8518 चोरी की। 24 जुलाई की रात ग्राम बगबुढ़वा में सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, सीसीटीवी डीवीआर बॉक्स और फैशन प्रो मोटरसाइकिल CG 13 BE 3863 चोरी की। इसके बाद 29 जुलाई को मदनपुर बस्ती से अलग-अलग घरों से तीन खाली गैस सिलेंडर तथा 1 अगस्त को ग्राम पतरापाली के एक घर से चार्जिंग पर लगा पोको मोबाइल चोरी कर लिया। आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में था और उसने अधिकांश सामान मदनपुर चौक के पास स्थित एक खंडहर मकान में छिपाकर रखा था। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति एवं वीडियोग्राफी के साथ खंडहर मकान से चोरी की फैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BE 3863, टीवीएस जुपिटर स्कूटी क्रमांक CG 13 AY 8518, स्कूटी सीजी 13 BM 3078, पोको मोबाइल, तीन खाली गैस सिलेंडर तथा सीसीटीवी डीवीआर बॉक्स कुल संपत्ति की कीमत करीब 2 लाख रूपये का बरामद किए। आरोपी ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर भी उसी स्थान पर छिपाने की बात कही, लेकिन तलाशी के दौरान जेवर बरामद नहीं हो सके। आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी से चौकी खरसिया में दर्ज अपराध क्रमांक 355/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा थाना खरसिया में दर्ज अपराध क्रमांक 397/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस का सफल खुलासा हुआ है। अन्य चोरी के प्रार्थी संपर्क में विवेचना जारी है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव, प्रधान आरक्षक उदय सिंह सिदार, आरक्षक महेंद्र खरे, खिरेंद्र कुमार जलतारे, रामनाथ बनर्जी, अनूप मिंज, रोहित भोय, जितेश्वर चौहान, रघुवेन्द्र सिदार, योगेन्द्र सिदार एवं सत्यनारायण सिदार की सराहनीय भूमिका रही।...

चोरी का माल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करते समय पुलिस ने घेराबंदी में दबोचा, आरोपी खंडहर में छिपाकर रखा करता था चोरी ...

कलेक्टर ने ली प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों की बैठककलेक्टर द्वारा उच्च स्वास्थ्य सुविधा और योजनाओं का लाभ देने के निर्देशकौ...
03/08/2026

कलेक्टर ने ली प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों की बैठककलेक्टर द्वारा उच्च स्वास्थ्य सुविधा और योजनाओं का लाभ देने के निर्देशकौशल विकास, आरसेटी और आईटीआई से युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण और रोजगार देने के निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 3 अगस्त 2026/जिले के निजी हॉस्पिटल में हाईप्रेग्नेंसी से मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने और कौशल विकास के तहत युवाओं को रोजगारमूलक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने जिले में संचालित सभी प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों का समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में जरूरत के स्टॉफ को प्रशिक्षण के साथ रोजगार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग और कौशल विकास विभाग द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने पर बात हुई। कलेक्टर ने निजी हॉस्पिटल संचालकों से उनके हॉस्पिटल में हाईप्रेग्नेंसी से मातृ शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिकों को तत्काल पर देने के निर्देश दिए गए। …...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 3 अगस्त 2026/जिले के निजी हॉस्पिटल में हाईप्रेग्नेंसी से मातृ शिशु मृत्यु दर कम करने और कौशल विकास क....

Address

Nehru Nagar
Bilaspur
495001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when chattisgarh mint posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share