26/08/2026
अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किराए के मकान में मोहन पैकरा की लाश मिली, जबकि उसके साथ रह रही युवती गंभीर हालत में मिली। युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों करीब 10 साल से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक की मौत हो गई और युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पड़ोसियों और संबंधित लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।