26/08/2026
कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण गोंड बिनापाल और हिंदू बिनापाल के पास एप्रोच सड़क बह गई। अंधेरे में पानी से भरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लगने पर एक टैक्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।