Udaan Live TV

Udaan Live TV Udaan Live TV, founded in 2013 in Bilaspur, Himachal Pradesh.It is leading Hindi news portal with the aim of reaching every Himachali.

10/06/2026

ग्राम पंचायत माकड़ी के उडपर में बिजली ठीक करते हुए बिजली कर्मचारी श्याम लाल को लगा करंट,
AIIMS बिलासपुर में उपचाराधीन

09/06/2026

UPSC में चमके #बिलासपुर के दो हीरे, वैभव और सपना चंदेल ने बढ़ाया जिला मान, वैभव ने 86 वां और सपना ने 356वाँ रैंक किया हासिल

हिमाचल में बढ़ता नशा एक गहराती चिंता :अमर नाथ धीमान #बिलासपुर प्रसिद्ध शिक्षाविद, प्रमुख समाजसेवी एवं अध्यक्ष शांति सेवा...
09/06/2026

हिमाचल में बढ़ता नशा एक गहराती चिंता :अमर नाथ धीमान
#बिलासपुर
प्रसिद्ध शिक्षाविद, प्रमुख समाजसेवी एवं अध्यक्ष शांति सेवा समिति अमर नाथ धीमान ने कहा किदेवभूमि हिमाचल प्रदेश, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। लेकिन, पिछले कुछ समय से एक भयावह चुनौती इस सुंदर राज्य को अपनी गिरफ्त में ले रही है – वह है नशे का बढ़ता प्रकोप। यह समस्या अब एक सामाजिक बुराई से कहीं बढ़कर एक गंभीर संकट का रूप ले चुकी है, जो हमारे युवाओं के भविष्य और राज्य की सामाजिक संरचना को खोखला कर रही है।

अमर नाथ धीमान ने कहा कि विकराल रूप लेता नशे का जाल व्यक्ति, समाज व राष्ट्र को खोखला कर रहा है,

पहले जहां चरस और अफीम जैसे पारंपरिक नशीले पदार्थों का प्रचलन सीमित था, वहीं अब 'चिट्टा' (हेरोइन) जैसे सिंथेटिक और अत्यधिक खतरनाक ड्रग्स ने अपने पैर पसार लिए हैं। राज्य के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक, स्कूल और कॉलेज के छात्रों से लेकर दिहाड़ी मजदूरों तक, हर वर्ग इसकी चपेट में आता दिख रहा है। यह प्रवृत्ति न केवल व्यक्तियों को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर कर रही है, बल्कि परिवारों में कलह, आर्थिक तंगी और सामाजिक विघटन का कारण भी बन रही है।

उन्होंने कहा कि इसके कारण और दुष्परिणाम समाज व राष्ट्र के लिए विध्वंसकारी हैं
नशे के बढ़ते चलन के कई कारण हैं। बेरोजगारी, आधुनिक जीवनशैली का दबाव, पारिवारिक विघटन, और आसानी से नशीले पदार्थों की उपलब्धता इसके प्रमुख कारक हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से भी नशे से जुड़ी जानकारी और पदार्थों तक पहुंच आसान हो गई है।
इसके दुष्परिणाम बेहद भयावह हैं:
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: नशे के आदी लोग गंभीर बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस, एचआईवी/एड्स और विभिन्न मानसिक विकारों से ग्रस्त हो रहे हैं।
अपराध में वृद्धि: नशे की लत को पूरा करने के लिए युवा चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो रही है।
सामाजिक ताना-बाना प्रभावित: नशे के कारण परिवारों में टूटन आ रही है, और सामाजिक रिश्तों में गिरावट देखी जा रही है।
आर्थिक बोझ: नशे पर होने वाला खर्च व्यक्तियों और परिवारों को कर्ज के दलदल में धकेल रहा है, जिससे आर्थिक स्थिति और बदतर हो रही है।

समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास
इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए एक बहुआयामी और सामूहिक दृष्टिकोण अपनाना अनिवार्य है। केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों के दम पर इस चुनौती का सामना नहीं किया जा सकता।
जागरूकता अभियान: स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। इन अभियानों में नशे के दुष्परिणामों और इसके चंगुल से निकलने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया जाना चाहिए।
पुलिस और प्रशासन की सख्ती: नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों और इसके सौदागरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और नारकोटिक्स विभाग को और अधिक सक्रिय होना होगा। सीमावर्ती क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी और सूचना तंत्र को मजबूत करना भी आवश्यक है।
पुनर्वास और परामर्श केंद्र: नशे से ग्रस्त लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास और परामर्श केंद्र स्थापित किए जाएं, जहां उन्हें उचित चिकित्सा और मानसिक सहायता मिल सके।
पारिवारिक और सामाजिक सहयोग: परिवारों को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए, उनसे खुलकर बात करनी चाहिए और उन्हें सही-गलत का फर्क समझाना चाहिए। समाज को भी नशे से प्रभावित लोगों को हेय दृष्टि से देखने के बजाय उन्हें स सहयोग और सहानुभूति प्रदान करनी चाहिए।
रोजगार के अवसर: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें रचनात्मक कार्यों और रोजगार के अवसरों से जोड़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अमर नाथ धीमान ने नशा मुक्त हिमाचल प्रदेश बनाने का संदेश देते हुए कहा कि इस नशे के चंगुल से मुक्त कराने के लिए हर नागरिक, विशेष रूप से बच्चों के माता-पिता, शिक्षक समाज, सोया से भी संस्थाएं तथा हर एक भारतीय नागरिक को को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। यह समय हाथ पर हाथ धरे बैठने का नहीं, बल्कि सक्रिय होकर इस बुराई के खिलाफ खड़े होने का है। तभी हम अपनी देवभूमि को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जा पाएंगे।

एक तरफ जहां  #प्रत्याशी जीतने के उपरांत अपने अपने नेता के पास हाजिरी लगा रहे हैं जैसे उन्ही के आशीर्वाद और वोट से वह जीत...
09/06/2026

एक तरफ जहां #प्रत्याशी जीतने के उपरांत अपने अपने नेता के पास हाजिरी लगा रहे हैं जैसे उन्ही के आशीर्वाद और वोट से वह जीते वहीं दूसरे और एक ऐसा चेहरा शख्सियत भी हैं जोकि हारने के उपरांत भी लगातार जनता के साथ संवाद बनाते हुए घर द्वार जाकर जनता का धन्यवाद कर रही है वो है जिला परिषद #जेजवी की प्रत्याशी रीना पुंडीर , अगर यह जीतते तो जनता को कभी ठगा हुआ महसूस न होने देते

विशेष सूचना निवेदक : श्रीहनुमान अखाड़ा परिषद,  #बिलासपुर, हि.प्र.बात अच्छी लगे शेयर जरूर करें
09/06/2026

विशेष सूचना

निवेदक : श्रीहनुमान अखाड़ा परिषद, #बिलासपुर, हि.प्र.

बात अच्छी लगे शेयर जरूर करें

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  #घुमारवीं ने राहुल ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। यह जानका...
09/06/2026

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी #घुमारवीं ने राहुल ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। यह जानकारी प्रैस को जारी बयान में ब्लाक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं के अध्यक्ष कैप्टन चंबेल सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

अस्पताल सेवा ने लहर में जांचा 55 लोगों का स्वास्थ्य #बिलासपुर  # मंडी  #श्योंजक अनिल शर्मा सांसद अनुराग ठाकुर के सहयोग व...
09/06/2026

अस्पताल सेवा ने लहर में जांचा 55 लोगों का स्वास्थ्य
#बिलासपुर # मंडी #श्योंजक अनिल शर्मा
सांसद अनुराग ठाकुर के सहयोग व मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल सेवा टीम ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत baroti के अंतर्गत लहर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें करीब 25 पुरुषों व 30 महिलाओं सहित 55 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करवाई ।
अस्पताल सेवा से डॉ सुनिधि के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर में स्टाफ नर्स सपना, लैब टैक्नीशियन जोगिंदर व पायलट राजेश ने अपनी सेवाएं देते हुए जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाया। जिसमें मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गई । स्वास्थ्य जांच में 10 मरीज उच्च रक्तचाप, 12 हड्डियों के रोगों से व 55 अन्य बीमारियों से ग्रसित पाएं गए।
डॉ सुनिधि ने लोगों को लाइफ स्टाइल बीमारियों के बारे मे जागरूक करते हुए उनको प्रतिदिन के खान पान को सुधारने, संतुलित आहार करने व नमक व चीनी का सीमित उपयोग करने के बारे मे जागरूक किया । गर्मी मे लू इत्यादि से बचाव के बारे मे लोगों को जानकारी दी ।
स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार वयक्त करते हुए उनकी इस पहल को सराहा ।

09/06/2026

धर्मांतरण के खिलाफ #बिलासपुर में गुंजे विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता

स्वारघाट - किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर डीजल टैंकर पलटा, सड़क पर बिखरा तेल, घंटों लगा जाम
09/06/2026

स्वारघाट - किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर डीजल टैंकर पलटा, सड़क पर बिखरा तेल, घंटों लगा जाम

नगर पंचायत  #तलाई में  #भाजपा के नन्द लाल शर्मा अध्यक्ष और  सुनीता देवी बने उपाध्यक्ष
09/06/2026

नगर पंचायत #तलाई में #भाजपा के नन्द लाल शर्मा अध्यक्ष और सुनीता देवी बने उपाध्यक्ष

Address

Bilaspur
174034

Telephone

9817100001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Udaan Live TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share